अच्छी शुरुआत के बावजूद हैदराबाद 162/5 रन ही बना सका

मुंबई । सनराइजर्स हैदराबाद 59 रन की अच्छी शुरुआत के बावजूद मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन ही बना सका।

अनिकेत वर्मा ने आखिर ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंदों पर दो छक्के जमाते हुए मात्र आठ गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाकर हैदराबाद को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। आखिरी ओवर में पेट कमिंस ने भी एक छक्का मारा जिससे अंतिम ओवर में कुल 22 रन बने और हैदराबाद एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गया।

शुरुआत में स्‍पंजी बाउंस जिसकी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद अपने टैंपलेट को बरकरार नहीं रख पाई, लेकिन यह अच्‍छी बात रही कि ओपनिंग अर्धशतकीय साझेदारी हो गई। हालांकि अभिषेक शर्मा और इशान किशन बहुत जल्‍दी आउट हो गए और मध्‍य क्रम में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्‍लेबाज रन बनाने को तरसते रहे। यह ताे अंत के ओवरों में अनिकेत वर्मा ने कुछ बेहतरीन शॉट खेले और उनका साथ दिया पैट कमिंस ने। इसकी वजह से टीम पांच विकेट पर 162 रन बनाने में कामयाब रही।

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हैड ने ओपनिंग साझेदारी में 7.3 ओवर में 59 रन जोड़े। अभिषेक ने 28 गेंदों में सात चौकों की मदद से 40 रन बनाये जबकि ट्रेविस ने 29 गेंदों पर 28 रन में तीन चौके लगाए। इस साझेदारी के टूटने के बाद आगे के बल्लेबाजों को रन गति बनाये रखने में परेशानी हुई।

नीतीश कुमार रेड्डी ने 21 गेंदों में 19 रन बनाये। ईशान किशन दो रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन ने 28 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 37 रन बनाये। अनिकेत और कमिंस ने आखिरी ओवर में तीन छक्के उड़ाकर टीम को 162 तक पहुंचाया।

मुंबई की तरफ से विल जैक्स ने 14 रन देकर दो विकेट लिए जबकि ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

admin

Read Previous

जल्द होगी ‘जिद्दी राजकुमार’ की ‘आमकुमारी’ से मुलाकात, ईशान-भूमि स्टारर ‘द रॉयल्स’ की रिलीज डेट आउट

Read Next

‘करप्शन और कांग्रेस पर्यायवाची शब्द’, नेशनल हेराल्ड केस पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव का तंज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com