‘जन नायकन’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट का फिल्म निर्माताओं राहत देने से इनकार, मद्रास हाईकोर्ट ही करेगा फैसला

मुंबई । तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर लंबे समय से विवाद जारी है। यह फिल्म उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है और इसे रिलीज कराने के लिए प्रोडक्शन टीम लगातार प्रयास में जुटी है।

फिल्म की रिलीज और सेंसर सर्टिफिकेट से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं को राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि मद्रास हाईकोर्ट इस मामले पर 20 जनवरी को सुनवाई कर अंतिम फैसला करे।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑग्स्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच ने यह स्पष्ट किया कि यह मामला सीधे उच्च न्यायालय के समक्ष ही तय होना चाहिए।

कोर्ट ने कहा कि मद्रास हाईकोर्ट मामले की सुनवाई कर पूरी तरह न्यायसंगत फैसला सुनाए। इस आदेश के साथ ही फिल्म निर्माताओं और विजय के प्रशंसकों के लिए रिलीज की राह फिलहाल अनिश्चित बनी हुई है।

‘जन नायकन’ के प्रोड्यूसर केवीएन प्रोडक्शंस ने फिल्म को दिसंबर 2025 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के पास प्रस्तुत किया था। बोर्ड ने शुरुआती जांच में कुछ कट्स और कुछ डायलॉग्स को म्यूट करने की सिफारिश की। निर्माताओं ने सभी बदलाव किए और फिल्म दोबारा बोर्ड के पास भेजी। इस बार बोर्ड ने रिव्यू करने के बाद फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट देने की सिफारिश की।

इस बीच कुछ शिकायतें सामने आईं, जिसमें कहा गया कि फिल्म धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। इसके कारण सीबीएफसी ने फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेज दिया। निर्माताओं ने इसे चुनौती दी और मामला मद्रास हाईकोर्ट पहुंचा।

9 जनवरी 2026 को मद्रास हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने फिल्म को तत्काल यू/ए सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश दिया, लेकिन उसी दिन डिवीजन बेंच ने आदेश पर रोक लगा दी और कहा कि बोर्ड को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर नहीं मिला। इसके चलते फिल्म की 9 जनवरी को होने वाली रिलीज स्थगित हो गई।

निर्माताओं ने 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में विशेष लीव पिटीशन दायर की। पिटीशन में उन्होंने डिवीजन बेंच के आदेश को चुनौती दी और फिल्म की रिलीज के लिए राहत मांगी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं को सीधे राहत नहीं दी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले को हाईकोर्ट में ही निपटाया जाए और 20 जनवरी को सुनवाई के लिए निर्धारित किया।

–आईएएनएस

‘आप हमेशा मेरे कोच सर रहेंगे,’ सुनील थापा के निधन पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई । नेपाली सिनेमा के वेटरन अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा के कोच का किरदार निभा चुके...

मेरी शादी हो चुकी है और मेरी दुल्हन… मैरिज के सवाल पर खिलखिलाकर हंसे हर्षवर्धन राणे, बताया ये सच

मुंबई । अभिनेता हर्षवर्धन राणे बॉलीवुड में अपने इंटेंस और रोमांटिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह 'सनम तेरी कसम' में इंदर का किरदार हो या 'एक दीवाने...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: 20 जनवरी को स्कूटी लेकर मुंबई आए थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने किया बड़े प्लान का खुलासा

मुंबई । मुंबई में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया था और अब मामले की गुत्थी धीरे-धीरे खुलती नजर आ रही है। मुंबई...

‘वध 2’ ने पहले दिन की शानदार ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर ‘भाभीजी घर पर हैं’ पिछड़ी

मुंबई । फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन यह तय करता है कि दर्शकों का प्यार किस फिल्म पर ज्यादा है। इसी कड़ी में रिलीज हुई दो प्रमुख फिल्मों, 'वध...

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर संत समाज में भारी विरोध, महामंडलेश्वर बोले- ‘कुछ लोग खुश हैं, लेकिन यह गंभीर विषय’

हरिद्वार । अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म का टीजर जारी होते ही ब्राह्मण समाज और संत समाज के लोग...

अभिनेता विजय को भरना होगा 1.50 करोड़ रुपए का जुर्माना, मद्रास उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा फैसला

मद्रास । दक्षिण के अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर विवादों में घिर चुके हैं। इस बार मद्रास उच्च न्यायालय ने अभिनेता को झटका देते हुए आयकर विभाग...

‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘लोगों की भावनाओं का करता हूं सम्मान’

मुंबई । नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। विवाद की वजह इसका टाइटल है, जिसे लेकर ब्राह्मण समुदाय के कुछ...

शनिवार को रिलीज होगा फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ का पहला रोमांटिक ट्रैक

मुंबई । अभिनेता दीपक तिजोरी जल्द ही रोमांटिक शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' में यूलिया वंतूर के साथ नजर आएंगे। निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म के पहले गाने 'तेरे संग'...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुणे से आशाराम फसले गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप

मुंबई । जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस...

‘तन्वी द ग्रेट’ की तारीफ पर अनुपम खेर ने जताया आभार, कहा- कभी-कभी सिनेमा सच में जादू कर देता है

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह फिल्म हाल ही में मुंबई के प्रतिष्ठित काला घोड़ा आर्ट्स...

‘अमिताभ बच्चन से सीखी समय की कद्र’, कल्पना अय्यर ने साझा किया ‘सत्ते पर सत्ता’ के दिनों का यादगार अनुभव

मुंबई । हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, वह समय के बेहद पाबंद भी हैं। उनके साथ काम कर चुके...

admin

Read Previous

पीएलआई योजना का असर : 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने छुआ 30 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर

Read Next

वैभव सूर्यवंशी ने ‘अंडर 19 वर्ल्ड कप’ में रचा इतिहास

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com