ऑरिजनल नहीं हैं फिल्म ‘धुरंधर’ के ये तीन गाने, टाइटल ट्रैक भी है रीमेक

मुंबई । रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों के दिलों पर भी छा चुकी है। फिल्म के सभी किरदारों ने फैंस को फिल्म देखने के लिए मजबूर कर दिया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के किरदार की हो रही है।

इसी के साथ फिल्म के गाने और टाइटल ट्रैक भी दर्शकों को पसंद आ रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के दो गाने और फिल्म का टाइटल पुराने गानों के रीमेक हैं, जिन्हें नए म्यूजिक और सिंगर्स के साथ बनाया गया है?

पहले बात करते हैं फिल्म के टाइटल ट्रैक की। फिल्म का टाइटल “ना दे दिल परदेसी ना” को बहुत पसंद किया जा रहा है, लेकिन इस गाने को ऑरिजनली पंजाब की लोक गायिका रंजीत कौर और मो. सादिक ने गाया है, और ये गाना प्यार में मिलने वाले दुख को दिखाता है, लेकिन बीट के हेरफेर के साथ और नए सिंगर्स की आवाज के साथ गाने का स्वरुप बदल दिया गया, लेकिन लिरिक्स पुराने ही रहे। इसका ऑरिजनल वर्जन 1995 में आया था।

रणवीर सिंह पर फिल्माए गए गाने ‘कारवां’ को खूब पसंद किया जा रहा है और उनके किरदार की पर्सनैलिटी के हिसाब से भी गाना लाजवाब है, लेकिन इस गाने की जड़े पाकिस्तान से जुड़ी हैं। पहले इस गाने के कव्वाली वर्जन को 1960 में आई फिल्म ‘बरसात की रात’ में फिल्माया गया। कव्वाली को मन्ना डे, एस.डी. बातिश, आशा भोसले, सुधा मल्होत्रा ​​और कोरस ने मिलकर बनाया था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गाना 40 से 50 के दशक में मुबारक अली और फतेह अली खान ने गाया था और फिर बाद में हिंदी सिनेमा ने इस गाने को अलग रूपांतरण के साथ फिल्माया।

अब बात करते हैं फिल्म के दूसरे गाने ‘एफए9एलए’ की। यह गाना अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया है, जिसमें वे खुले हाथों के साथ झूमते हुए पार्टी का मजा लेते हैं। पहले तो इस गाने की तुलना ‘एनिमल’ के ‘जमाल कुडू’ से की गई, लेकिन असल में ये अरबी गाना है, जिसे बहरीन अरबी भाषा के साथ गाया गया है। बहरीन अरबी भाषा एक क्षेत्रीय भाषा है, जिसकी झलक इस गाने में देखने को मिलती है। इस गाने को सबसे पहले रैपर फ्लिपराच्ये ने गाया था। उनका असली नाम हुसम असीम है, लेकिन उनके गानों की वजह से उन्हें ये नाम दिया गया। गाने का ऑरिजनल वर्जन साल 2015 में रिलीज किया गया था।

–आईएएनएस

‘जन नायकन’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट का फिल्म निर्माताओं राहत देने से इनकार, मद्रास हाईकोर्ट ही करेगा फैसला

मुंबई । तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' को लेकर लंबे समय से विवाद जारी है। यह फिल्म उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है...

भारतीय सेना दिवस पर बॉर्डर-2 का ट्रेलर रिलीज के लिए तैयार, जवानों के सम्मान में होगा समर्पित

मुंबई । देशभर में भारतीय सेना दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन भारतीय सेना के समर्पण और बहादुर को नमन करने का है। भारतीय सेना के अदम्य साहस...

आर्मी डे के मौके पर यामी गौतम ने ‘आर्टिकल 370’ की झलक की साझा, लिखा- ‘आज और हर दिन, जय हिंद! ‘

मुंबई । भारत में हर साल 15 जनवरी को आर्मी डे मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश के उन बहादुर सैनिकों को सम्मान देने के लिए रखा गया है...

सुधा कोंगरा ने यूथ कांग्रेस के आरोप किए खारिज, कहा- फिल्म में नेहरू और इंदिरा गांधी को महान नेता दिखाया गया

चेन्नई । तमिल सिनेमा की दुनिया में अक्सर इतिहास और राजनीति के पहलुओं को लेकर फिल्में बनती रही हैं। ऐसी ही एक फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, जिसका...

पिता की परंपरा या बेटे की चाहत, ‘शब्द– रीत और रिवाज’ ला रहा पारंपरिक परिवार की कहानी

मुंबई । पंजाबी संस्कृति और परंपराओं की गहराई हमेशा ही दर्शकों को अपनी ओर खींचती रही है। हर परिवार में छुपी भावनाएं, पीढ़ियों के बीच के मतभेद, और अपने सपनों...

बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, किसी ने मराठी लुक, तो किसी ने गरीबों की मदद कर किया सेलिब्रेट

मुंबई । देशभर में बुधवार को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड और टेलीविजन के स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी...

‘सरसों का साग और मकई की रोटी सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक भावना है’, विकास खन्ना ने बताया लोहड़ी का असली मतलब

मुंबई । बॉलीवुड और कुकिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले सेलेब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने बचपन की यादों को साझा किया।...

‘द 50’ और धनश्री वर्मा से जुड़ी अफवाहों पर बोले युजवेंद्र चहल- वायरल रिपोर्ट्स में सच्चाई नहीं

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से अफवाहें फैली हुई थीं कि...

इमरान हाशमी ने कस्टम विभाग की मेहनत को सराहा, कहा- वे कभी प्रशंसा की उम्मीद भी नहीं रखते

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी डिजिटल कंटेंट की दुनिया में अपनी नई वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' के साथ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाले हैं। यह...

करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान

मुंबई । टीवीके प्रमुख और दक्षिण भारत के फेमस अभिनेता विजय से सोमवार को करूर भगदड़ मामले में लगातार 6 घंटे तक पूछताछ की है। अभिनेता को सीबीआई दफ्तर से...

‘फिल्म ने खोली नई राहें, दी आत्मविश्वास की उड़ान’, विनीत कुमार सिंह ने बताया कैसे ‘मुक्काबाज’ ने बदला करियर

मुंबई । बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे होते हैं जो अपनी पहली फिल्म के साथ ही दर्शकों और समीक्षकों के दिलों में अपनी जगह बना लेते हैं। ऐसे ही एक...

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने गोल्डन ग्लोब्स 2026 पर बिखेरा ग्लैमर, स्टाइलिश अंदाज से जीता दिल

मुंबई । गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने अपनी एंट्री से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस मौके...

admin

Read Previous

‘कहानी वही, मुद्दे नए’, टीवी सीरियल ‘रजनी 2.0’ पर डायरेक्टर करण राजदान ने की खुलकर बात

Read Next

तेजी से विकसित हो रहा एआई, वित्तीय क्षेत्र में बढ़ रहा उपयोग : आशीष चौहान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com