एनडीए की शानदार बढ़त और मैथिली की जीत पर स्वाति मिश्रा ने जताई खुशी, कहा- ‘यह विकास की जीत है’

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जैसे-जैसे नतीजे सामने आ रहे हैं, तस्वीर साफ होने लगी है। एनडीए तेजी से प्रचंड जीत की ओर बढ़त बनाए हुए है। वहीं चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली सीट ‘अलीनगर विधानसभा सीट’ पर मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने जीत हासिल कर ली है। इस बीच मशहूर गायिका स्वाति मिश्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

दरअसल, अलीनगर से मैथिली ठाकुर ने 84,915 वोट हासिल कर शानदार जीत अपने नाम की है, जबकि आरजेडी के उम्मीदवार बिनोद मिश्रा को 73,185 वोट मिले। इस तरह मैथिली ठाकुर ने 11,730 वोटों के बड़े अंतर से जीत का परचम लहराया।

एनडीए की शानदार बढ़त और मैथिली की जीत पर ‘राम आएंगे’ गाने से मशहूर गायिका स्वाति मिश्रा ने गर्व जाहिर किया। उन्होंने कहा, “यह बहुत खुशी की बात है। मेरा मानना है कि यह विकास की जीत है, और मुझे जनता पर बहुत गर्व है क्योंकि उन्होंने बिल्कुल सही फैसला लिया है।”

स्वाति मिश्रा का यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अगर स्वाति मिश्रा के करियर की बात करें, तो उन्होंने बिहार के छोटे से गांव से निकलकर म्यूजिक की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उनका सबसे चर्चित गाना ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ रहा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था और उनकी तारीफ भी की थी।

अब बात करें बिहार की चर्चित विधानसभा सीट अलीनगर से जीत हासिल करने वाली मैथिली ठाकुर की, तो वह मशहूर लोकगायिका हैं। वह महज 11 साल की उम्र में जी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो ‘लिटिल चैम्प्स’ का हिस्सा रहीं। इसके बाद उन्होंने ‘इंडियन आइडल जूनियर’ से भी लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने साल 2016 में ‘जीनियस यंग सिंगिंग कॉम्पटीशन’ जीता और अपना पहला म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया। इसके बाद वह ‘राइजिंग स्टार’ शो में भी गईं, जिसमें वह फर्स्ट रनर-अप रहीं। उन्होंने कई नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर परफॉर्मेंस दी। साल 2021 में उन्हें लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

वर्तमान में वह बिहार में अपनी लोक गायिकी के लिए काफी मशहूर हैं। साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव में भारी वोटों के साथ जीतकर वह सबसे कम उम्र की विधायक बन गई हैं।

–आईएएनएस

दिल्ली एआई शिखर सम्मेलन : भारत के लिए वैश्विक तकनीकी कूटनीति का बड़ा अवसर

वाशिंगटन । नई दिल्ली में होने वाला एआई इम्पैक्ट सम्मेलन दुनिया के 100 देशों को एक साथ लाएगा, ताकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के न्यायसंगत और समावेशी नियम बनाए जा सकें। यह...

इलाज के लिए विदेश जाने लायक फिट नहीं हैं खालिदा जिया, जानें कैसी है पूर्व पीएम की हालत

नई दिल्ली । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को उच्च स्तरीय इलाज के लिए ब्रिटेन ले जाने की योजना बनाई जा रही थी। हालांकि, मेडिकल बोर्ड की तरफ से...

भारत और अमेरिका ने जेडब्ल्यूजी की 21वीं बैठक की, आतंकवाद के खिलाफ आपसी सहयोग की जताई प्रतिबद्धता

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के बीच काउंटर टेररिज्म (सीटी) पर इंडिया-अमेरिका जॉइंट वर्किंग ग्रुप (जेडब्ल्यूजी) की 21वीं बैठक और 7वां डेजिग्नेशन डायलॉग (सूचीकरण संवाद) का आयोजन हुआ। बैठक...

वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम किसी भी स्थिति में शामिल न हो: केशव प्रसाद मौर्य

मिर्जापुर । उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मिर्जापुर जनपद में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और एसआईआर की प्रगति की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने...

टीएमसी ने कोलकाता में मनाया एकता दिवस, विपक्ष पर लगाया धार्मिक कट्टरता फैलाने का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए रैलियों और जनसभाओं के साथ 'समहति दिवस' (एकता दिवस) मनाया। टीएमसी के...

अमेरिकी कंपनियों में घरेलू कर्मचारियों की अनदेखी पर उठे सवाल, एच-1बी वीजा के कमर्शियल इस्तेमाल की जांच की मांग

वॉशिंगटन । अमेरिका के एक वरिष्ठ सीनेटर ने शुक्रवार को ट्रंप सरकार से एच-1बी वीजा के कमर्शियल इस्तेमाल की संघीय जांच तेज करने की अपील की। ​​उन्होंने चेतावनी दी कि...

जन्म के आधार पर नागरिकता: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट तय करेगा ट्रंप के कार्यकारी आदेश का भविष्य

वाशिंगटन । अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने यह फैसला करने पर सहमति जताई है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वह एग्जीक्यूटिव ऑर्डर कानूनी है या नहीं, जिसमें अमेरिका में...

अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर फिर गरमाया माहौल, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी

इस्लामाबाद । पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर एक बार फिर से तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा अपडेट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर दोनों देशों की...

पाकिस्तान में वकीलों की आवाज को दबाने के लिए कोर्ट को बनाया जा रहा हथियार, मानवाधिकार संगठनों से हस्तक्षेप की मांग

क्वेटा । एक प्रमुख मानवाधिकार समूह बलूच यकजेहती कमेटी (BYC) ने पाकिस्तानी वकीलों के खिलाफ ट्रायल की निंदा की है और आरोप लगाया है कि उन्हें ऐसे अपराध के लिए...

पीएम मोदी-राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात को अमेरिकी मीडिया ने बताया भारत का ‘संतुलनकारी’ दांव

वॉशिंगटन । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। खासकर अमेरिकी मीडिया में पुतिन और पीएम...

अमेरिका ने 2026 के जी-20 से समिट से दक्षिण अफ्रीका को किया बाहर, पोलैंड को न्योता

वाशिंगटन । अमेरिका अगले साल मियामी में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को आमंत्रित नहीं करेगा। अमेरिका ने इस हफ्ते के पहले दिन जी-20 की अध्यक्षता...

व्हाइट हाउस का दावा : 2026 फीफा वर्ल्ड कप सबसे सुरक्षित, स्वागत योग्य और यादगार होगा

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका इतिहास के सबसे बड़े खेल आयोजन की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही दुनिया...

admin

Read Previous

फरीदाबाद प्रशासन ने दिए अल-फलाह यूनिवर्सिटी की जांच के आदेश, खंगाला जाएगा पूरा रिकॉर्ड

Read Next

‘रेड कॉरिडोर’ का दौर और आतंकवाद के काले दिन अब इतिहास बन चुके: प्रधानमंत्री मोदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com