इतिहास के साथ कोई समझौता नहीं, 15 मिनट हटाकर बनी आरएसएस की बायोपिक ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’

मुंबई । जब कोई संस्था सौ साल का सफर तय करती है, तो उसके हर कदम की कहानी सिर्फ तारीख और घटनाओं तक सीमित नहीं रहती। उसकी सोच, उसके आदर्श, उसके संघर्ष और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी भी उतनी ही अहम होती है। कुछ ऐसी ही कहानी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ अपने विषय के कारण काफी चर्चा में है।

फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि उनकी प्राथमिकता केवल कहानी के रोचक पहलुओं को दिखाना नहीं है, बल्कि इतिहास के हर पहलू को सच्चाई के साथ सामने लाना भी है। इसी वजह से फिल्म की अवधि 110 मिनट थी, लेकिन विस्तृत समीक्षा और विशेषज्ञों के परामर्श के बाद इसे घटाकर 95 मिनट कर दिया गया।

फिल्म से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि कुछ दृश्य भावनात्मक रूप से आकर्षक थे, लेकिन उनके पीछे पर्याप्त ऐतिहासिक प्रमाण नहीं थे। इसलिए निर्माताओं ने 15 मिनट का कंटेंट हटाने का फैसला किया।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य ने इस कदम की तारीफ करते हुए कहा, ”आज के समय में जब कई जगह विचारधारा और रचनात्मकता के नाम पर तथ्यों के साथ समझौता होता देखा जाता है, ‘शतक’ के निर्माता यह दिखाते हैं कि तथ्य हमेशा सर्वोपरि होते हैं। यह कदम संघ की पारदर्शिता और ईमानदारी को भी दर्शाता है।”

उन्होंने बताया कि फिल्म का मकसद किसी प्रकार का प्रचार नहीं, बल्कि संघ की यात्रा का सही परिचय देना है।

‘शतक’ फिल्म संघ की स्थापना से लेकर उसके सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक विकास तक की कहानी सिनेमा के माध्यम से दर्शकों के सामने लाती है। इसमें संस्थान के शुरुआती प्रयासों से लेकर समाज पर उसके प्रभाव, उसके कार्यक्रम और कार्यशैली को बड़े ही सहज और सरल ढंग से दिखाया गया है।

निर्माताओं ने बताया कि फिल्म को बनाने में कई बैठकें और विशेषज्ञ समीक्षा शामिल रही। हर सीन पर विचार किया गया कि यह सही जानकारी देता है या नहीं। जिन दृश्यों के पीछे ठोस ऐतिहासिक प्रमाण नहीं थे, उन्हें हटाना ही उचित माना गया। सिनेमा में रचनात्मक स्वतंत्रता और तथ्यपरक ईमानदारी दोनों बनाए रखना बेहद जरूरी है।

फिल्म में दिखाए गए पहलू किसी भी दर्शक के लिए सहज हैं। चाहे वह संघ के शुरुआती कार्यकर्ता हों, समाज में किए गए कार्यक्रम हों या वैचारिक यात्रा, सब कुछ सरल भाषा और स्पष्ट चित्रण के साथ प्रस्तुत किया गया है। फिल्म 19 फरवरी से देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

–आईएएनएस

सनी देओल ने ‘घायल’ के 36 साल पूरे होने पर अपने पिता धर्मेंद्र को याद किया

मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने सोमवार को अपनी फिल्म 'घायल' की रिलीज के 36 साल पूरे होने पर अपने दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को...

चिरंजीवी की मेगा158 की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में शुरू

हैदराबाद । निर्देशक बॉबी कोल्ली की आगामी एक्शन फिल्म मेगा158 के निर्माताओं ने सोमवार को घोषणा की कि फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में शुरू हो गया है।...

रश्मिका मंदाना ने अपनी पेट डॉग ‘ऑरा’ के साथ खुशी के कुछ पल साझा किए

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने प्यारे पेट डॉग ऑरा के साथ खुशी के कुछ पल अपने प्रशंसकों से साझा किए। सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर, 'पुष्पा'...

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

admin

Read Previous

दिल्ली हाईकोर्ट में इंडिगो संकट पर सुनवाई, सरकार से कार्रवाई का हलफनामा दाखिल करने को कहा

Read Next

ट्रंप का कनाडा को झटका: ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का न्यौता वापस लिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com