इंसानियत को कभी नहीं भूलना शाहरुख की सबसे बेहतरीन बात : बॉबी देओल

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ रिलीज हो चुकी है। इसमें बॉबी देओल एक सुपरस्टार अजय तलवार की भूमिका निभा रहे हैं।

बॉबी देओल और शाहरुख खान की दोस्ती बहुत पुरानी है। सीरीज के प्रमोशन के दौरान बॉबी देओल ने आईएएनएस से अपनी 3 दशक पुरानी दोस्ती पर बात की।

बॉबी देओल ने आईएएनएस से कहा, “शाहरुख जिस तरह के इंसान हैं, यही वजह है कि आज वे इस मुकाम पर हैं। वह जमीन से जुड़े हुए हैं और परिवार को लेकर बहुत सजग रहते हैं। मुझे यकीन है कि बस एक ही बात उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती है, वह यह कि वह अपने परिवार के लिए हमेशा मौजूद रहना चाहते हैं और मुझे लगता है कि हर माता-पिता में यही समानता होती है। हालांकि इन 30 सालों में हम कभी एक-दूसरे के ज्यादा संपर्क में नहीं रहे, लेकिन जब भी हम मिलते हैं तब ऐसा नहीं लगता कि हम लंबे समय बाद मिल रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हर बार शाहरुख आपको बहुत खास महसूस कराते हैं। वह हमेशा आपको प्यार और स्नेह देते हैं और ये बहुत मायने रखता है। इसका बहुत मतलब है। वह हमेशा अपनी सीमा से हटकर काम करते हैं। वह सबसे अच्छे और दयालु इंसान हैं, भले ही वह इतने बड़े स्टार बन गए हों।”

बॉबी देओल कहते हैं, “उन्होंने वह गुण नहीं खोया। मुझे लगता है कि यह बात शो में मेरे सह-कलाकारों समेत सभी को जो उनसे प्रेरणा लेते हैं, ध्यान में रखनी चाहिए कि अपनी इंसानियत कभी न खोएं। मुझे लगता है कि शाहरुख के बारे में यही अविश्वसनीय और बेहतरीन बात है।”

इससे पहले बॉबी देओल ने कहा था कि इस सीरीज के लिए उन्होंने बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही हां कर दिया था। लेकिन इसके निर्देशक आर्यन खान ने स्क्रिप्ट सुनने पर जोर दिया तो वह उनसे मिलने गए थे। यह मीटिंग 7 घंटे तक चली थी। इस दौरान उन्हें समय का पता ही नहीं चला।

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसे गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। आर्यन खान ने बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है।

–आईएएनएस

करण जौहर सोशल मीडिया से पहले के दिनों को याद कर भावुक हुए, साझा किया ये नोट

मुंबई । करण जौहर सोशल मीडिया से पहले के दौर को याद करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक...

आलिया भट्ट के बचाव में उतरे सोनू सूद, बोले- ‘कलाकार की मेहनत को कैमरों की चमक से न आंकें’

मुंबई । अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनो कांस फिल्म फेस्टिवल में कथित तौर पर फोटोग्राफर के द्वारा नरअंदाज किए जाने पर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही है।...

जन्मदिन पर राम पोथिनेनी का बड़ा ऐलान, फिल्म ‘रेपो23’ से करेंगे बतौर डायरेक्टर डेब्यू

मुंबई ।अभिनय और, सिंगिंग के बाद अभिनेता राम पोथिनेनी निर्देशक में हाथ आजमाने जा रहे हैं। शुक्रवार को अभिनेता ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए जानकारी...

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का दिल्ली में प्रीमियर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म को बताया ‘प्रेरणादायक’

नई दिल्ली । संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहले बुधवार को दिल्ली में एक भव्य...

जहां मैं पली-बढ़ी, वहां बॉडी शेमिंग करना सामान्य था : भारती सिंह

मुंबई । भारती सिंह आज के समय भारत की नामी कमीडियन में शुमार हैं। वह अक्सर अपने ही अंदाज, हाजिरजवाबी और हल्के-फुल्के मजाक का इस्तेमाल करती हैं। हाल ही में...

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद ‘आखिरी सवाल’ की रिलीज का ऐलान, मिथुन चक्रवर्ती बोले- अब ‘बंगाल फाइल्स’ भी आएगी

कोलकाता । निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग की हिंदी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की पश्चिम बंगाल में रिलीज की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म का ट्रेलर...

सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया ‘हाफ टिकट फुल नागरिक’ पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच

मुंबई । मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने एक नया पॉडकास्ट शो शुरू किया है, जिसका नाम 'हाफ टिकट फुल नागरिक' रखा गया है। इस शो का...

‘अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा’, समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का नया गाना...

सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

मुंबई । अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके...

सामाजिक दबाव से दूर ‘सेल्फ-डिस्कवरी’ की राह पर दो सहेलियां, ‘हीर सारा और पुडुचेरी’ का ट्रेलर आउट

मुंबई । पत्रलेखा और मानवी गगरू अभिनीत कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हीर सारा और पुडुचेरी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज...

‘धुरंधर’ की भी शुरुआत में खूब हुई आलोचना, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर बोले आयुष्मान खुराना

मुंबई । अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच प्रमोशन में जुटे अभिनेता ने फिल्मों पर सोशल मीडिया...

राजवीर देओल के बर्थडे पर पापा सनी देओल और चाचा बॉबी ने दी खास दुआएं

मुंबई । अभिनेराजवीर देओल के बर्थडे पर पापा सनी देओल और चाचा बॉबी ने दी खास दुआएंता सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।...

admin

Read Previous

जब तक पाकिस्तान आतंक फैलाता रहेगा, अच्छे संबंध संभव नहीं : पवन बंसल

Read Next

टिकटॉक सवाल पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता का जवाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com