इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल : बेस्ट एक्ट्रेस के लिए शुभांगी दत्ता नॉमिनेट, अनुपम खेर ने दी बधाई

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता अनुपम खेर ने अभिनेत्री शुभांगी दत्ता को बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी है। शुभांगी को उनकी पहली फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बेस्ट एक्ट्रेस के नामांकन मिला है।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, “डियर शुभांगी दत्त, प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया में ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के नामांकन के लिए बधाई। आपकी लगन, मेहनत, धैर्य और प्रतिभा को आखिरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है!”

खेर ने पोस्ट में आगे लिखा कि यह न केवल उनके लिए बल्कि पूरी टीम के लिए बेहद बड़ी और खास बात है। उन्होंने लिखा, “मेरे और हमारी टीम के लिए यह और भी खास है कि आप हमारे एक्टिंग स्कूल की छात्रा हैं! ईश्वर करे आपको न सिर्फ तन्वी के लिए, बल्कि आपके भविष्य के अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए भी ढेरों सम्मान मिले।”

बता दें कि शुभांगी, अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल की छात्रा हैं और खेर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की मुख्य अभिनेत्री भी हैं। तन्वी एक प्रेरणादायक कहानी पर आधारित फिल्म है।

एक इंटरव्यू में अनुपम ने शुभांगी के अभिनय पर खुलकर बात करते हुए बताया था कि वह काफी मेहनती कलाकार हैं और तन्वी के किरदार के लिए उन्होंने जबरदस्त मेहनत की थी।

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया हर साल विश्व भर की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित करता है। ‘तन्वी द ग्रेट’ में शुभांगी दत्ता ने डेब्यू किया है।

फिल्म की कहानी 21 वर्षीय तन्वी रैना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ऑटिज्म डिसऑर्डर से पीड़ित है। फिल्म में वह अपने दिवंगत पिता कैप्टन समर रैना के सपने को पूरा करने के लिए सेना में शामिल होने का फैसला लेती है। उनके पिता एक भारतीय सेना अधिकारी थे, जो सियाचिन ग्लेशियर पर तिरंगा फहराने का सपना देखते थे। तन्वी अपनी मां विद्या और दादा कर्नल प्रताप रैना के साथ रहती है और अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने की ठान लेती है।

फिल्म में अनुपम खेर कर्नल प्रताप रैना की भूमिका में हैं। वहीं, इसमें शुभांगी दत्ता, अनुपम खेर के साथ अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, करण टैकर, नासिर और जोआना अश्का जैसे एक्टर्स महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

–आईएएनएस

‘मटका किंग’ के दूसरे सीजन की तैयारी शुरू, मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया में फिर लौटेंगे विजय वर्मा

मुंबई । ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पिछले कुछ समय में कई ऐसी वेब सीरीज आई हैं जिन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी कड़ी में हाल ही में...

अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ का टीजर आउट, 70 के दशक वाले डिस्को स्वैग में दिखे बॉबी देओल

मुंबई । मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेता बॉबी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंदर' का टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनता बिल्कुल अलग अंदाज...

पुलकित और दिव्येंदु की ‘गुड़िया’ बनीं जन्नत जुबैर, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा-यही थी असली तलाश

मुंबई । बाल कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जन्नत जुबैर रहमानी ने वेब सीरीज ग्लोरी से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा...

कंगना रनौत फिर दिखाएंगी अपना जलवा, ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

मुंबई । अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर देश के नायकों की कहानी लेकर आ रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज डेट का...

‘सिस्टम’ में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, फिल्म 22 मई को ओटीटी पर देगी दस्तक

मुंबई । आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्मों की मांग बढ़ गई है, जो समाज के असली मुद्दों को दिखाती हों। इसी कड़ी में अब एक नई...

शेन निगम की फिल्म ‘ड्रिडम’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

चेन्नई । साउथ फिल्म इंडस्ट्री में क्राइम और थ्रिलर फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ा है। दर्शक रहस्य और सस्पेंस से भरी कहानियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी...

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

admin

Read Previous

भाजपा जितना पाप करेगी, चुनाव आयोग उस पर पर्दा डालेगा : तेजस्वी यादव

Read Next

प्रदूषण के खिलाफ एकजुटता जरूरी, सीएम रेखा गुप्ता और भगवंत मान ठोस कदम उठाएं : कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com