अभिनेता उन्‍नी मुकुंदन का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, चिंता में फैंस

चेन्नई । मलयालम और तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता उन्‍नी मुकुंदन का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी।

उन्‍नी मुकुंदन ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, ”मेरा आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उस अकाउंट से हो रहे अपडेट, मैसेज, स्टोरीज या कोई भी चीज मेरी नहीं है, बल्कि इसे हैकर्स कर रहे हैं। कृपया इस समय उस अकाउंट से आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, किसी भी तरह की निजी जानकारी न दें, और उस अकाउंट से आने वाली चीजों को नजरअंदाज करें।”

पोस्ट में उन्होंने आगे कहा, ”हम इस मुद्दे को सुलझाने के लिए संबंधित टीमों के साथ काम कर रहे हैं। मैं इस बारे में आगे की जानकारी अपने वेरिफाइड चैनलों से दूंगा। आपके समर्थन और सावधानी के लिए धन्यवाद।”

इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई। कई फैंस ने लिखा कि वे इस खबर से चौंक गए हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनका अकाउंट जल्द ही वापस मिल जाएगा। कुछ लोगों ने सलाह दी कि वे साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करें और दोबारा सिक्योरिटी मजबूत करें।

उन्नी के फैंस उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अकाउंट हैक होने से फैंस को भी निराशा हुई है। कई लोगों ने लिखा कि वे किसी भी फेक पोस्ट या मैसेज से सावधान रहेंगे और उनके अकाउंट के वापस आने का इंतजार करेंगे।

एक फैन ने लिखा, ‘हमारे प्रिय उन्‍नी, आप सुरक्षित रहें। उम्मीद है सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा।’

अन्य ने लिखा, ‘आप परेशान मत होना, हम आपके साथ हैं।’

उन्‍नी मुकुंदन उन कई मशहूर लोगों में से एक हैं जिनके सोशल मीडिया अकाउंट इस साल की शुरुआत से लगातार हैक हो रहे हैं। कुछ ही दिन पहले, अभिनेत्री श्रुति हासन का एक्स अकाउंट हैक हो गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अलर्ट पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “हाय दोस्तों, मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। जो भी वहां पोस्ट हो रहा है, वो मैं नहीं कर रही। इसलिए जब तक मेरा अकाउंट मुझे वापस नहीं मिल जाता, उस पेज से कोई भी बातचीत या इंटरैक्शन न करें।”

–आईएएनएस

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

वो बेहतरीन निर्देशक हैं… ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज अली के साथ काम कर बेहद खुश ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर

मुंबई । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टिंग कर छाए अभिनेता दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंंगे। उन्होंने इम्तियाज अली को न...

यादों में जीवन : सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे, 60 फिल्मों में ‘नारद’ का किया रोल

मुंबई । किसी भी फिल्म में जितना अहम किरदार नायक या नायिका का होता है, उतना ही खलनायक का भी होता है। खलनायक का रोल किसी भी फिल्म में जान...

नाम, आवाज और ट्रेडमार्क के दुरुपयोग पर रेसुल पुकुट्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

चेन्नई । ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने मंगलवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया। इसमें उन्होंने उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को चेतावनी दी, जो बिना अनुमति उनके...

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

admin

Read Previous

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की खबरों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में कर रहा कारोबार

Read Next

‘सीता चरितम’ ने छुआ हिना खान का दिल, माता जानकी की भूमिका को बताया प्रेरणादायक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com