‘सीता चरितम’ ने छुआ हिना खान का दिल, माता जानकी की भूमिका को बताया प्रेरणादायक

मुंबई । एक्ट्रेस हिना खान ने नाट्य शो ‘सीता चरितम’ की तारीफ करते हुए बताया कि इसमें माता सीता की गरिमा और बलिदान को बेहद सुंदर और प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है।

एक्ट्रेस हिना खान ने गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए हुए फंडरेजर का समर्थन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शो की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन तस्वीरों में हिना के साथ उनके पति रॉकी जायसवाल और एक्टर विक्रांत मैसी भी नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा, “सैकड़ों कलाकार, 30 से ज्यादा कला रूप, दिल को छू लेने वाले परफॉर्मेंस और एक बेहतरीन शो ‘सीता चरितम’… हमें एक बार फिर रामायण की महान गाथा के करीब लाता है। सीता माता की गरिमा और बलिदान, उनके साहस और संकल्प, और भगवान राम के प्रति उनकी भक्ति आज भी हर भारतीय के दिल में बसती है।”

हिना ने आगे लिखा, “यह शानदार नाटक तैयार किया गया है। यह शो जरूर देखें और बच्चों की मुफ्त स्कूल शिक्षा के लिए चल रहे फंडरेजर में अपना योगदान दें। ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ संस्था ने अपने ‘केयर फॉर चिल्ड्रेन’ प्रोजेक्ट के जरिए अब तक हजारों जरूरतमंद बच्चों, खासकर लड़कियों की मदद की है। उनकी जिंदगियों को बदला है।”

उन्होंने कहा, “हमें भी अपना छोटा-सा योगदान देना चाहिए ताकि ऐसी संस्थाएं वो काम कर सकें जो हम सीधे तौर पर नहीं कर पाते। ऐसे कामों को देख दिल खुश हो जाता है। इस नेक काम का छोटा-सा हिस्सा बनकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है।”

‘सीता चरितम’ में 513 कलाकार हैं, जो 30 अलग-अलग तरह के नृत्य, संगीत और कला रूप पेश करते हैं। इसमें दर्शकों के लिए 4डी अनुभव भी है, जिससे शो और ज्यादा रोचक बन जाता है। यह शो श्री श्री रवि शंकर की बुद्धिमत्ता से प्रेरित है और इसमें सीता माता की कहानी उनके नजरिए से बताई गई है।

–आईएएनएस

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

वो बेहतरीन निर्देशक हैं… ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज अली के साथ काम कर बेहद खुश ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर

मुंबई । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टिंग कर छाए अभिनेता दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंंगे। उन्होंने इम्तियाज अली को न...

यादों में जीवन : सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे, 60 फिल्मों में ‘नारद’ का किया रोल

मुंबई । किसी भी फिल्म में जितना अहम किरदार नायक या नायिका का होता है, उतना ही खलनायक का भी होता है। खलनायक का रोल किसी भी फिल्म में जान...

नाम, आवाज और ट्रेडमार्क के दुरुपयोग पर रेसुल पुकुट्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

चेन्नई । ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने मंगलवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया। इसमें उन्होंने उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को चेतावनी दी, जो बिना अनुमति उनके...

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

admin

Read Previous

अभिनेता उन्‍नी मुकुंदन का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, चिंता में फैंस

Read Next

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और तुलसी का किरदार सिर्फ ट्रेंड नहीं, बना परंपरा: स्मृति ईरानी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com