अनंत अंबानी की पीठ पर चढ़े सलमान खान, बोले- लिख लो, यह आदमी देश को भी उठाएगा

मुंबई । बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की हर पोस्ट चर्चा का विषय बन जाती है। इस कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर साझा की, जिसने फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया। इस तस्वीर में वह जाने-माने उद्योगपति परिवार के सदस्य अनंत अंबानी के साथ एक बेहद मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

सलमान खान द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में वह अनंत अंबानी की पीठ पर चढ़े हुए दिखाई दे रहे हैं और दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। फोटो में उनके बीच की दोस्ती साफ झलक रही है। सलमान खान ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ”यह बात सुनो, अगर याददाश्त कमजोर हो तो लिख लो, यह आदमी देश को भी उठाएगा।”

पोस्ट में सलमान खान ने आगे अनंत को अपना छोटा भाई बताया और उनके लंबे जीवन की कामना की। उन्होंने लिखा, ”मेरे छोटे भाई अनंत अमर रहे। वह दिल और दिमाग दोनों से बहुत मजबूत इंसान हैं और एक बेहद सच्चे स्वभाव वाला व्यक्ति हैं।”

इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प रही। एक यूजर ने लिखा, ‘सलमान और अनंत… दोनों की बॉन्डिंग कमाल की लग रही है।”

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सलमान सर, आपने जो भरोसा अनंत अंबानी पर दिखाया है, वो आपके भाईचारे को बयां करता है।’

अन्य यूजर्स ने लिखा, ‘भाईजान, आप हमेशा दिल जीत लेते हो’, ‘सल्लू भाई का स्वैग अलग ही लेवल का है’, ‘कितने क्यूट लग रहे हो आप दोनों, सच में, बहुत फनी मोमेंट है।’

बता दें कि सलमान खान ने अनंत के जन्मदिन के मौके पर एक इंस्टा पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अनंत के साथ दो तस्वीरें साझा की, जिसमें पहले मुस्कुराते हुए, गले मिलते हुए और मस्ती करते दिखे। इस पोस्ट के साथ सलमान खान ने लिखा, ”सबसे निस्वार्थ, सबसे दयालु इंसान और कई लोगों के लिए प्रेरणा, मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन की बधाई।”

–आईएएनएस

बॉलीवुड गानों के दीवाने हुए निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा संग डांस वीडियो को याद कर बोले- ‘अपने दिल की सुनों’

मुंबई । आज के दौर में जहां भारतीय सिनेमा की पहुंच दुनिया के हर कोने तक हो चुकी है, वहीं अब विदेशी कलाकार भी बॉलीवुड के रंग में रंगे नजर...

30 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी ‘जेरी मैग्वायर’, टॉम क्रूज ने जाहिर की खुशी

मुंबई । हॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो समय के साथ फीकी नहीं पड़तीं बल्कि हर दौर में नई लगती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है 'जेरी मैग्वायर',...

धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता में मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील का बड़ा योगदान, आदित्य धर ने की जमकर तारीफ

मुंबई । जब कोई फिल्म हिट होती है, तो उसके पीछे पूरी टीम का पूरा योगदान रहता है। लेखक फिल्म की स्क्रिप्ट को लिखता है, तो निर्देशक उसे पर्दे पर...

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

मुंबई । फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू...

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेगी पुराने दौर की बारीकियां

मुंबई । निर्देशक इम्तियाज अली अपनी आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म विभाजन के दौर को पृष्ठभूमि में रखकर प्यार, यादों और घर वापसी की...

‘शरारत’ ने बिखेरा जलवा, कई सालों के इंतजार के बाद विजय गांगुली को मिला अवॉर्ड

मुंबई । फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के बाद लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दर्शकों की तारीफों के साथ साथ अब यह फिल्म अवॉर्ड्स भी अपने नाम करने...

अवॉर्ड शो में विवाद के बीच सलमान खान ने किया राजपाल यादव का समर्थन, बोले- ‘दिल से काम करो’

मुंबई । बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ऐसे मौके आते हैं, जब कलाकारों को न सिर्फ अपने काम के लिए, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़े मामलों को लेकर भी आलोचना का...

बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता के बाद ‘धुरंधर’ ने अवॉर्ड में भी मारी बाजी

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। फिल्म का...

कुछ बड़ा करने वाले हैं दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान, ‘मैं वापस आऊंगा’ के गाने के लिए मिलाया हाथ…

मुंबई । पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और संगीतकार एआर रहमान दोनों ही संगीत उद्योग के बड़े नाम हैं और दोनों को ही चाहने वालों की कमी नहीं है। अब दिलजीत...

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com