शुभम बने यूपीएससी टॉपर, बोले, ‘नहीं था यकीन की इस बार कर पाऊंगा’

नई दिल्ली: यूपीएससी ने सीएसई मेन 2020 फाइनल परीक्षा परिणाम जारी किया है। बिहार के कटिहार जिले के निवासी शुभम कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में टॉप किया है। उन्होंने बताया कि, मुझे यकीन नहीं था कि मैं कर पाऊंगा। रिजल्ट आने के बाद शुभम बेहद खुश हैं, वहीं उनके परिवार के सभी सदस्य बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

शुभम कुमार ने आईएएनएस से खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, मैं बेहद खुश हूं और बहुत अच्छा भी लग रहा है क्योंकि जितना हो सकता था मैंने उतना अपनी तरफ से दिया, मुझे खुद यकीन नहीं था कि मुझसे इसबार हो पाएगा।

मैं अपनी तरफ से तैयार था, लेकिन मुझे लग रहा था कि मैं और अच्छा कर सकूंगा।

फिलहाल मैं नेशनल अकेडमी ऑफ डिफेंस फाइनेंशियल मैनेजमेंट पुणे में हूं और ऑफिसियल ट्रेनी हूं इंडियन अकाउंट सर्विस में हूं।

उन्होंने अपने एक क्षण का जिक्र करते हुए बताया कि, इस बार का जो मेंस हुआ था, मैं उतना कॉंफिडेंट नहीं था। जो मैंने उम्मीद की थी क्योंकि सारे सवालों के जवाब अच्छे से नहीं दे पाया था।

इसलिए लग रहा था कि यदि एग्जाम नहीं हुआ तो फाइनलिस्ट में नहीं आ पाऊंगा, यह मेरी तीसरी कोशिश थी।

2018 पहली कोशिश की थी, 2019 में दूसरी कोशिश की जिसमें मेरी 290 रैंक आई, तो मुझे इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विस मिला था।

उन्होंने बताया कि, कोविड के कारण बीते साल तैयारी नहीं कर पाया था ,अकेला पड़ गया, वहीं दोस्त कम हो गए किसी से बात नहीं कर पाया था, इसलिए एक कमरे में बंद होकर तैयारी करने जैसा था।

टॉपर शुभम कुमार आईआईटी बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग कर चुके हैं और बिहार के कटिहार के रहने वाले हैं।

दरअसल शुभम के अलावा जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने सिविल सेवा परीक्षा में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।

–आईएएनएस

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसदों का भाजपा में विलय : राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को करारा झटका लगा है। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा समेत पार्टी के सात सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल...

स्वाति मालीवाल ने की आम आदमी पार्टी छोड़ने की घोषणा, बोलीं-सिद्धांतों से भटक गई पार्टी

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के लिए शुक्रवार का दिन किसी सियासी सुनामी से कम नहीं रहा। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने संयुक्त...

इस बार चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए : टीवीके प्रमुख विजय

चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में 23 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हो गया। पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ और इस बार मतदाताओं की...

‘भाजपा ने पंजाबियों के साथ धक्का किया’, आप सांसदों के टूटने पर अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

मुझे जान से मारने की कोशिश की गई, केंद्रीय सुरक्षा के कारण बच गया: हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद । आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने अपने काफिले पर हमले को लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुझे जान से मारने...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने ट्रंप की टैरिफ नीति का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीति का जोरदार बचाव किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) और सख्त बातचीत की...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 40 साल पुराना कोल्ड मर्डर केस, आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने करीब 40 साल पुराने एक कोल्ड मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर प्रसाद बताया गया है, जो मूल...

दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा...

मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग तुष्टीकरण की राजनीति : डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला सशक्तीकरण और आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला...

editors

Read Previous

दिल्ली में अकाली दल का प्रदर्शन समाप्त, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर को हिरासत के बाद रिहा किया गया

Read Next

उत्तर प्रदेश के गांव में चार साल के बच्चे से किशोर ने किया दुष्कर्म

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com