एक महीने में विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए नए नियम, आरबीआई से परामर्श

नई दिल्ली : देश की उच्च शिक्षा में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। विदेशी विश्वविद्यालयों के भारतीय कैंपस के लिए खास नियम बनाए गए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक 1 महीने के भीतर इन नियमों को लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक का परामर्श लेगा। विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए दिशानिर्देश लागू करने से पहले कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर कानूनी राय भी ली जाएगी।

भारत में कैंपस स्थापित करने वाले विदेशी विश्वविद्यालयों को कई मामलों में स्वतंत्रता प्रदान की जाएगी। अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, इटली, मलेशिया कनाडा जैसे देश भारत की इस पहल का स्वागत कर रहे हैं। विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में करिकुलम निर्धारण के साथ-साथ फैकेल्टी अपॉइंटमेंट में तय नीति के अनुसार काम करने की स्वतंत्रता दी जा सकती है। भारत में स्थापित किए जाने वाले विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस में शैक्षणिक एवं रोजमर्रा के अन्य कार्यों में दखलअंदाजी नहीं की जाएगी। हालांकि भारतीय नियामक संस्थाएं यह सुनिश्चित करेंगी कि विदेशी विश्वविद्यालय तय नियमों के अंतर्गत ही कार्य करें।

यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार के मुताबिक भारत में विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों के परिसरों की स्थापना और संचालन से संबंधित ड्राफ्ट को मई की शुरुआत में लागू किया जाना है। प्रोफेसर कुमार ने कहा कि मसौदे को कई विदेशी विश्वविद्यालयों और दूतावासों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और यूजीसी इन सुझावों को समेकित करने के अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि यूजीसी इस विषय में भारतीय रिजर्व बैंक से परामर्श करेगा और दिशानिर्देशों की घोषणा से पहले कानूनी राय भी लेगा।

अब तक 49 विदेशी उच्चतर शिक्षा संस्थान भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों के साथ सहयोग कर रहे हैं। यूजीसी ने ऐसे लगभग 66 देशों के राजदूतों और मिशन प्रमुखों से संपर्क भी किया है। इनमें यूएसए, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, सिंगापुर, इजरायल, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, मलेशिया आदि शामिल हैं। भारतीय मिशन के सहयोग से चुनिंदा अमेरिकी विश्वविद्यालयों और डीएएडी के सहयोग से जर्मन विश्वविद्यालयों के साथ बैठकें आयोजित की गईं।

यूजीसी के मुताबिक अभी तक प्राप्त हुए कई सुझाव यूरोप और उत्तरी अमेरिका में स्थित विश्वविद्यालयों के हैं। उन्होंने कहा कि कई दूतावासों ने भी अपने प्रश्नों और सुझावों के साथ हमसे संपर्क किया है।

यूजीसी के मुताबिक यह नियम भारतीय शिक्षा प्रणाली के अंतर्राष्ट्रीयकरण के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित हैं। मसौदे में कहा गया है कि यह कदम भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) और विदेशी एचईआई के बीच अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए है।

यूजीसी के मुताबिक यह महत्वपूर्ण कदम भारतीय छात्रों को विदेशी छात्रों के साथ सहयोगी अनुसंधान व शैक्षणिक गतिविधियों को विकसित करने में मदद करेगा। विदेशी विश्वविद्यालयों में कई भारतीय शिक्षाविद हैं। वे अपने विश्वविद्यालयों में पढ़ाने के लिए भारत आ सकते हैं और इससे देश में उच्च शिक्षा के समग्र स्तर में सुधार होगा।

यूजीसी इस संबंध में किसी भी अंतिम घोषणा से पहले संशोधित मसौदे के साथ दूतावासों और विदेशी विश्वविद्यालयों से संपर्क करेगा। यूजीसी द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट में कहा गया है कि कोई भी विदेशी विश्वविद्यालय यूजीसी की मंजूरी के बिना भारत में अपना कैंपस स्थापित नहीं कर सकेगा। साथ ही इस ड्राफ्ट में यह भी व्यवस्था दी गई है कि केवल ऐसे विदेशी विश्वविद्यालयों को ही भारत में कैंपस शुरू करने की अनुमति दी जाएगी, जो वैश्विक रैंकिंग के टॉप 500 विश्वविद्यालयों में शुमार है।

गौरतलब है कि अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और इटली के विश्वविद्यालयों ने भारत में कैंपस खोलने के लिए अपनी रुचि व्यक्त की है। यह उम्मीद है कि एक बार प्रावधान लागू हो जाने के बाद, वैश्विक रैंकिंग वाले विदेशी विश्वविद्यालय भारत में कैंपस खोलने के आवेदन के साथ आगे आएंगे। यूजीसी ने विदेशों में अपने दूतावासों और मिशनों के माध्यम से दुनिया भर में इसको लेकर प्रचार करा है।

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

admin

Read Previous

कांग्रेस ने राहुल को अयोग्य करार देने के मामले का राजनीतिक लाभ लेने को बनाया रोड मैप

Read Next

लखनऊ में प्राइवेट यूनिवर्सिटी के 78 छात्र हॉस्टल का खाना खाने के बाद बीमार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com