20 से 25 जुलाई और 27 जुलाई से 2 अगस्त तक जेईई मेंस की परीक्षा

नई दिल्ली: तीसरे चरण की जेईई मेंस परीक्षाएं 20 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार चौथे चरण की जेईई मेंस परीक्षाएं 27 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होंगी। मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यह जानकारी साझा की।

तीसरे चरण की जेईई मेंस की परीक्षाएं अप्रैल और चौथे चरण की जेईई मेंस परीक्षाएं मई में आयोजित की जानी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए तब यह परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी।

जेईई के तीसरे सत्र के लिए 6 जुलाई से लेकर के 8 जुलाई की रात तक 11 बजकर 50 तक आवेदन कर सकते हैं। चौथे चरण की परीक्षा के लिए 9 से 12 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। जिन छात्रों ने पहले से ही इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया हुआ है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि यदि कोई छात्र परीक्षा केंद्र अपनी सुविधा के अनुसार बदलना चाहेंगे तो इसका विकल्प देना होगा। हमारी कोशिश होगी कि आपकी इच्छा के अनुसार यह बदलाव कराया जाए। पिछली बार के मुकाबले इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या दोगुनी से भी अधिक की गई है, ताकि सामाजिक दूरी का पालन किया जा सके।

निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी जेईई की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। देश का कोई भी बच्चा अपनी मातृभाषा में परीक्षा देकर इंजीनियरिंग कर सकता है। इस बार 13 विभिन्न भाषाओं में जेईई परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

दरअसल जेईई मेंस की परीक्षाएं अपने नियत समय पर नहीं हो पाई, इसी के चलते 3 जुलाई को होने वाली जेईई एडवांस की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई थी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी खड़गपुर ने जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी।

चौथे सत्र की जेईई मेंस की परीक्षाएं 24 से 28 मई के बीच होनी थी। देशभर में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेंस की परीक्षाएं स्थगित करने का ऐलान किया था।

इससे पहले अप्रैल महीने में होने वाली जेईई मेंस की परीक्षाएं भी स्थगित करनी पड़ी थीं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मौजूदा वर्ष में जेईई मेंस की परीक्षाएं 4 बार लेने का निर्णय लिया था। इनमें से फरवरी और मार्च में आयोजित दो अलग अलग सत्रों की परीक्षा ली जा चुकी है। वहीं कोरोना के कारण अप्रैल और मई सत्र में होने वाली जेईई मेंस परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। अब यह परीक्षाएं जुलाई और अगस्त में आयोजित करवाई जा रही हैं।

इस बार जेईई मेंस परीक्षा का आयोजन चार बार किया जा रहा है। इसमें अभ्यर्थी चारों परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। उनके सबसे बेहतर नंबर जेईई एडवांस के लिए माने जाएंगे। लेकिन अभी तक जेईई मेंस के चार सत्रों में से केवल दो सत्रों की ही परीक्षा ली जा सकी है।

–आईएएनएस

मणिपुर के उखरूल में नागा-कुकी हिंसा के बाद 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद

इंफाल । मणिपुर के उखरूल जिले में नागा और कुकी समुदायों के बीच ताजा हिंसा के बाद राज्य सरकार ने पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।...

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र में आए दिन हंगामा देखने को मिल रहा है। इसी बीच, अब मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा...

बिहार विधान परिषद में सत्ता पक्ष से नोकझोंक, विपक्षी विधायक ‘मार्शल आउट’

पटना । बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में मंगलवार को विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान जमकर गर्माहट देखने को मिली। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच जमकर...

दिल्ली: कल्याणपुरी में चार्जर विवाद में दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, एक मजदूर घायल, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में मंगलवार को मोबाइल फोन चार्ज करने को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और...

सूरजकुंड हादसा : मृत पुलिसकर्मी के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए मुआवजा की घोषणा, राइड ऑपरेटर पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

फरीदाबाद/चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने सूरजकुंड हादसे के सिलसिले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और सुरक्षा सुनिश्चित करने में लापरवाही के...

राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी को बिहार की जनता नोटिस नहीं करती है : रामकृपाल यादव

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी...

रांची में युवक का कटा सिर और धड़ बरामद, पुलिस ने दंपती को लिया हिरासत में

रांची । रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को कांची नदी के किनारे से युवक का...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संसद को विश्वास में लेना चाहिए: राज्यसभा सांसद मनोज झा

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने टैरिफ...

मणिपुर: सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को किया गिरफ्तार, मोर्टार और आईईडी बरामद

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में भारत-म्यांमार सीमा के पास के इलाकों से अलग-अलग उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच कट्टर आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।...

बंगाल एसआईआर : सुनवाई की डेडलाइन खत्म, समयसीमा को लेकर कन्फ्यूजन जारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर से जुड़ी दावों और आपत्तियों पर सुनवाई की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन कई इलाकों में प्रक्रिया पूरी न होने के कारण स्थिति...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार, भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान

नई दिल्ली । व्यापार समझौते पर भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया है। भारत-अमेरिका ने अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार...

admin

Read Previous

पंजाब, हरियाणा में सैकड़ों किसानों ने हाईवे जाम किया

Read Next

पेगासस विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने वकील की खिंचाई की, कहा- प्रधानमंत्री को नोटिस नहीं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com