सोमवार को जारी की जाएगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीख

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के कारण सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा दो चरण में आयोजित की जा रही है। पहले चरण की परीक्षा का शेड्यूल 18 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। 18 अक्टूबर को पहले चरण की परीक्षा की डेट शीट घोषित कर दी जाएगी। सीबीएसई टर्म 1 के बोर्ड एग्जाम का शैड्यूल 18 अक्टूबर को जारी होगा। बोर्ड परीक्षा के छात्रों को 20 मिनट का रीडिंग टाइम दिया जाएगा। पहले यह समय 15 मिनट का था। इन परीक्षाओं में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। पहले सत्र में सीबीएसई प्रश्नपत्र और मूल्यांकन की योजना स्कूलों को भेजेगा। पहले चरण की यह बोर्ड परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर, 2021 में आयोजित की जा रही हैं। बोर्ड परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।

मार्च अप्रैल में दूसरे चरण की परीक्षा के बाद फाइनल परिणाम जारी किया जाएगा। परीक्षा में ओएमआर शीट भरने के लिए पैन का प्रयोग करना होगा, पेंसिल का प्रयोग मान्य नहीं है।

सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं कक्षा का सिलेबस पहले ही दो हिस्सों में बांटा जा चुका है। सीबीएसई के शिक्षा निदेशक जोसेफ इमैनुएल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, पहले टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर, 2021 में होगी जबकि दूसरे टर्म की परीक्षा मार्च-अप्रैल, 2022 में होगी।

वहीं 10वीं कक्षा के 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन को दस-दस अंकों में विभाजित किया जाएगा। वहीं 12वीं कक्षा के लिए इसे 15- 15 अंकों के दो हिस्सों में बांटा जा रहा है।

सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक 10वीं कक्षा का 20 अंक का इंटरनल असेसमेंट, 10-10 अंकों के दो चरण में विभाजित किया गया है। 12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट को 15-15 अंकों के दो चरण में विभाजित किया गया है। 12वीं कक्षा के लिए कुल 30 अंक का प्रैक्टिकल 15-15 अंकों के दो चरण में लिया जाएगा।

छात्रों की सुविधा को देखते हुए सीबीएसई प्रथम चरण की परीक्षाओं के लिए देश भर के छात्रों के हेतू एक लचीला कार्यक्रम लेकर आएगा। पहले चरण की बोर्ड परीक्षा 8 सप्ताह के लंबे शेड्यूल में ली जा सकती हैं।

कोरोना संक्रमण के कारण यदि सीबीएसई बोर्ड (2 में से) किसी एक सत्र की परीक्षा नहीं ले सका तो भी अगले साल बोर्ड कक्षाओं का परिणाम सही समय पर घोषित किया जा सकेगा। ऐस स्थित में आधे पाठ्यक्रम के आधार पर हुई परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

–आईएएनएस

बलूचिस्तान में टैंकों के साथ घुसी पाकिस्तानी सेना, मानवाधिकार कार्यकर्ता बोले- कब्जे की कोशिश होगी नाकाम

क्वेटा । बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तानी सेना के बीच तनाव जारी है। इस बीच स्थानीय मीडिया ने जानकारी साझा की है कि बलूच विद्रोहियों के साथ जानलेवा झड़प...

इजरायली राष्ट्रपति हर्जोग का ऑस्ट्रेलिया में विरोध, आहत पीएम अल्बनीज ने की शांति अपील

सिडनी । इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। बोंडी बीच आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने उन्हें न्योता भेजा था। सोमवार को हर्जोग पहुंचे, लेकिन स्वागत...

आईएफआर के जरिए अफ्रीकी देशों के लिए खुलेंगे नए आयाम, चीन के बढ़ते प्रभाव पर भी लगेगी लगाम

नई दिल्ली । चीन दुनिया भर के देशों को अपनी कर्ज नीति में फंसा रहा है। अफ्रीकी देशों पर भी वह पिछले एक दशक से ज्यादा समय से अपना फोकस...

बांग्लादेश में नहीं थम रहा हिंदुओं की हत्या का दौर, लूट के बाद कारोबारी को बेरहमी से मार डाला

ढाका । बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि मैमनसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला में बदमाशों ने...

कुकी-जो काउंसिल की समुदाय के कर्मचारियों को सलाह, मैतेई इलाकों में पोस्टिंग से बचें

इंफाल । कुकी-जो समुदाय की शीर्ष संस्था कुकी-जो काउंसिल (केजेडसी) ने रविवार को अपने समुदाय से जुड़े राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

नए इनकम टैक्स नियमों और फॉर्म्स पर सरकार ने लोगों से मांगे सुझाव

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने आयकर अधिनियम 2025 के तहत बनने वाले नए नियमों और फॉर्म्स पर लोगों से सुझाव मांगे हैं। ये नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू...

आंतकवाद पर कोई दोहरा मापदंड नहीं और कोई समझौता नहीं : मलेशिया में बोले पीएम मोदी

कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की और...

अमेरिका के साथ बातचीत के बाद अराघची बोले- ईरान अपना यूरेनियम संवर्धन प्रोग्राम को नहीं छोड़ेगा

काहिरा । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका के साथ बातचीत का नया दौर जल्द शुरू होगा। उन्होंने एक दिन पहले...

सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को कुआलालंपुर में द्विपक्षीय मुलाकातों के दौरान भारत और मलेशिया के बीच छह बड़े समझौतों...

गौरव गोगोई से जुड़े ‘पाकिस्तान कनेक्शन’ पर केंद्र से जांच चाहती है असम सरकार

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े कथित 'पाकिस्तान कनेक्शन' को लेकर गंभीर आरोप लगाए और इस मामले की जांच...

केंद्रीय बजट 2026-27 बदलाव के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास और परिपक्वता को दिखाता है: हरदीप सिंह पुरी

देहरादून । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 वर्ष 2014 के बाद से परिवर्तन से गुजरी अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास...

editors

Read Previous

बिहार: समाज सुधार अभियान के जरिए नीतीश तलाशेंगे पार्टी की खोई जमीन!

Read Next

जॉर्जिया एंड्रियानी ने इस हॉट ड्रेस में उड़ाए लोगो के होश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com