बिहार: समाज सुधार अभियान के जरिए नीतीश तलाशेंगे पार्टी की खोई जमीन!

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 दिसंबर से एक नई यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा को भले ही मुख्यमंत्री समाज सुधार अभियान नाम दिया हो, लेकिन कहा जा रहा है कि इस यात्रा के जरिए नीतीश पार्टी की खोई जमीन तलाशने की कोशिश करेंगे। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में राज्य में तीसरे नंबर की पार्टी बनने के बाद जदयू के नेता पार्टी को मजबूत करने में पूरा जोर लगा रहे हैं। माना जाता है कि मुख्यमंत्री की शराबबंदी कानून के कारण भी मतदाता नाखुश हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू जहां शराबबंदी को लेकर सख्त नजर आ रही है। वहीं अन्य पार्टियां गाहे-बगाहे इस कानून के कार्यान्वयन को लेकर सवाल उठाते रही है।

मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव के बाद फिर से समाज सुधार के नाम पर नए तेवर में निकल रहे हैं। जदयू के एक वरिष्ठ नेता भी कहते हैं कि पार्टी ने 2020 के विधानसभा चुनाव के नतीजों को चुनौती के रूप में लिया है। पार्टी के नेता संगठन और कार्यकतार्ओं को उत्साहित और मजबूत कर फिर से अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं।

पार्टी के तीसरे नंबर पर फिसलने के बाद नीतीश ने बिखरे जनाधार को वापस लाने का काम प्रारंभ कर दिया। पार्टी के नेता उपेन्द्र कुशवाहा और पूर्व अध्यक्ष आर सी पी सिंह जहां लगातार प्रदेश के जिलों का दौरा कर संगठन को नर्द धार देने में जुटे हैं। वहीं अध्यक्ष ललन सिंह पार्टी में नए लोगों को जोडकर इसे मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं। ।

राजग में भाजपा के बडे भाई की भूमिका में आने के बाद से ही जदयू में खलबली मची है। इस बीच, नीतीश की नजर फिर से महिला वोटरों को जोडकर उन्हें मजबूत करने की है।

जदयू के एक नेता कहते हैं कि पार्टी नेतृत्व को यह भान है कि शराबबंदी कानून से भले ही किसी को परेशानी हुई हो, लेकिन महिलाओं का एक वर्ग इससे खुश है। शराबबंदी कानून के बाद महिलाओं के साथ मारपीट और गृहकलह की घटनाओं में कमी है।

कहा जा रहा है कि यही कारण है कि मुख्यमंत्री शराबबंदी को कडाई से पालन करने तथा इसकी सफलता के लिए महिलाओं से अपील भी की है।

मुख्यमंत्री साफ तौर पर कहते हैं कि समाज सुधार के लिये जितनी बातंे हमलोग करते रहे हैं, उसको साथ लेकर 12 जगह पर जा रहे हैं। इस दौरान महिलाओं से बातचीत करेंगे और उनकी बात सुनेंगे तथा अपनी बात कहेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा नहीं है यह समाज सुधार अभियान है।

वैसे, नीतीश कुमार कहते हैं कि समाज सुधार अभियान चलाकर हमलोग नशामुक्ति चाहते हैं, हमलोग चाहते हैं कि दहेज प्रथा समाप्त हो, बाल विवाह से मुक्ति मिले। लेकिन, लाख टके का सवाल यह भी है कि क्या शराबबंदी करने से समाज सुधार या नशामुक्ति हो पाएगा?

–आईएएनएस

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है: सीएम सम्राट चौधरी

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने 6वें मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्‍ली । 2024 के बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के रहने वाले कुंदन कुमार उर्फ ​​कुंदन भगत के खिलाफ आरोप...

बिहार में नई सरकार नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलेगी: विजय चौधरी

पटना । भाजपा के नेता सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी ने...

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के फैसले से जनता दुखी: रामकृपाल यादव

पटना । बिहार के नए मुख्यमंत्री का ऐलान जल्द हो सकता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस पूरे मामले...

बिहार: जदयू विधायक पप्पू पांडेय की तलाश में पुलिस की छापेमारी, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप

गोपालगंज । बिहार में एक ओर भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार के गठन को लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं , वहीं सत्ताधारी जदयू के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ...

कटिहार हादसा: सीएम नीतीश ने मृतक आश्रितों के लिए दो-दो लाख रुपए मदद की घोषणा की

कटिहार । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना...

बिहार: भागलपुर-सह-बक्सर सीट पर विधान परिषद उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा, मतदान 12 मई को

पटना । बिहार विधान परिषद की भागलपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की खाली सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग ने विज्ञप्ति में...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

राजीव रंजन का राहुल गांधी पर तंज, कहा-दूसरों के कहने पर राहुल ले रहे गलत फैसले

पटना । जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा गलत फैसले लेते आ रहे हैं और...

पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर राहुल गांधी जनता में फैला रहे भ्रमः गिरिराज सिंह

पटना । पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को...

editors

Read Previous

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक और वित्तीय समिति की पूर्ण बैठक में लिया हिस्सा

Read Next

सोमवार को जारी की जाएगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीख

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com