राधा अष्टमी के दिन अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया

महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय आधुनिक शिक्षा का एक बड़ा केंद्र बनेगा-प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मंगलवार को राजा महेन्द्रय प्रताप सिंह विश्व4विद्यालय और डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यारस किया। अलीगढ़ के लिए, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज राधा अष्टमी भी है। ये अवसर आज के इस दिन को और भी पुनीत बनाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा सौभाग्य है कि विकास के इतने बड़े कार्यों की शुरुआत आज इस पवित्र दिन (राधा अष्टमी) से हो रही है। हमारे संस्कार हैं कि जब कोई शुभ कार्य होता है तो हमें अपने बडे अवश्य याद आते हैं। मैं आज इस धरती के महान सपूत, स्वर्गीय कल्याण सिंह की अनुपस्थिति बहुत ज्यादा महसूस कर रहा हूं। आज कल्याण सिंह हमारे साथ होते तो राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस सेक्टर में बन रही अलीगढ़ की नई पहचान को देखकर बहुत खुश हुए होते और उनकी आत्माो जहां भी होगी, हमें आशीर्वाद देती होगी।

भारत का हजारों वर्षों का इतिहास ऐसे राष्ट्रभक्तों से भरा है, जिन्होंने समय-समय पर भारत को अपने तप और त्याग से दिशा दी है। हमारी आजादी के आंदोलन में ऐसे कितने ही महान व्यक्तित्वों ने अपना सब कुछ खपा दिया। लेकिन ये देश का दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद ऐसे राष्ट्र नायक और राष्ट्र नायिकाओं की तपस्या से देश की अगली पीढ़ियों को परिचित ही नहीं कराया गया। उनकी गाथाओं को जानने से देश की कई पीढ़ियां वंचित रह गईं।

20वीं सदी की उन गलतियों को आज 21वीं सदी का भारत सुधार रहा है। महाराजा सुहेलदेव हों, दीनबंधु चौधरी छोटूराम हों, या फिर अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह , राष्ट्र निर्माण में इनके योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराने का ईमानदार प्रयास आज देश में हो रहा है।

राजा महेंद्र प्रताप सिंह सिर्फ भारत की आज़ादी के लिए ही नहीं लड़े, उऩ्होंने भारत के भविष्य के निर्माण की नींव में भी सक्रिय योगदान दिया था। उन्होंने अपनी देश-विदेश की यात्राओं से मिले अनुभवों का उपयोग भारत की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए किया।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा ये विश्वविद्यालय आधुनिक शिक्षा का एक बड़ा केंद्र तो बनेगा ही, साथ ही देश में डिफेंस से जुड़ी पढ़ाई, डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग से जुड़ी टेक्नोलॉजी और मैनपावर बनाने वाला सेंटर भी बनेगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में जिस तरह शिक्षा, कौशल और स्थानीय भाषा में पढ़ाई पर बल दिया गया है, उससे इस विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बहुत लाभ होगा।

अपनी सैन्य ताकत को मज़बूत करने के लिए आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते भारत के प्रयासों को इस विश्वविद्यालय में होने वाली पढ़ाई नई गति देगी। आज देश ही नहीं दुनिया भी देख रही है कि आधुनिक ग्रेनेड और राइफल से लेकर लड़ाकू विमान, आधुनिक ड्रोन, युद्धपोत, ये सब भारत में ही निर्मित करने का अभियान चल रहा है।इस अवसर पर शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी थे।

———— इंण्डिया न्यूज़ स्ट्रीम

मणिपुर के उखरूल में नागा-कुकी हिंसा के बाद 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद

इंफाल । मणिपुर के उखरूल जिले में नागा और कुकी समुदायों के बीच ताजा हिंसा के बाद राज्य सरकार ने पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।...

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र में आए दिन हंगामा देखने को मिल रहा है। इसी बीच, अब मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा...

बिहार विधान परिषद में सत्ता पक्ष से नोकझोंक, विपक्षी विधायक ‘मार्शल आउट’

पटना । बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में मंगलवार को विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान जमकर गर्माहट देखने को मिली। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच जमकर...

दिल्ली: कल्याणपुरी में चार्जर विवाद में दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, एक मजदूर घायल, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में मंगलवार को मोबाइल फोन चार्ज करने को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और...

सूरजकुंड हादसा : मृत पुलिसकर्मी के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए मुआवजा की घोषणा, राइड ऑपरेटर पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

फरीदाबाद/चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने सूरजकुंड हादसे के सिलसिले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और सुरक्षा सुनिश्चित करने में लापरवाही के...

राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी को बिहार की जनता नोटिस नहीं करती है : रामकृपाल यादव

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी...

रांची में युवक का कटा सिर और धड़ बरामद, पुलिस ने दंपती को लिया हिरासत में

रांची । रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को कांची नदी के किनारे से युवक का...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संसद को विश्वास में लेना चाहिए: राज्यसभा सांसद मनोज झा

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने टैरिफ...

मणिपुर: सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को किया गिरफ्तार, मोर्टार और आईईडी बरामद

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में भारत-म्यांमार सीमा के पास के इलाकों से अलग-अलग उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच कट्टर आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।...

बंगाल एसआईआर : सुनवाई की डेडलाइन खत्म, समयसीमा को लेकर कन्फ्यूजन जारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर से जुड़ी दावों और आपत्तियों पर सुनवाई की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन कई इलाकों में प्रक्रिया पूरी न होने के कारण स्थिति...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार, भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान

नई दिल्ली । व्यापार समझौते पर भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया है। भारत-अमेरिका ने अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार...

editors

Read Previous

न्यायिक जांच ने विकास दुबे के साथ 26 सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत की पुष्टि की

Read Next

बिग बी ने ‘मिस्टर नटवरलाल’ से थ्रोबैक क्रिकेट की तस्वीर शेयर की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com