न्यायिक जांच ने विकास दुबे के साथ 26 सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत की पुष्टि की

लखनऊ: मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के उत्थान और पतन के सभी पहलुओं की जांच करने वाले न्यायिक आयोग ने विशेष जांच दल (एसआईटी) के निष्कर्षों का समर्थन किया है। इसमें पाया गया कि जिला प्रशासन और राजस्व विभाग के 26 अधिकारियों ने दुबे और उनके सहयोगियों की शस्त्र लाइसेंस और उचित मूल्य दुकान परमिट प्राप्त करने में मदद की थी। 10 जुलाई 2020 को एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे ने 3 जुलाई को बिकरू गांव में उस वक्त आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी, जब पुलिस टीम उसे एक हत्या के मामले में गिरफ्तार करने गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी.एस. चौहान को दुबे और उनके पांच कथित सहयोगियों के मुठभेड़ की जांच करने के लिए कहा गया था।

पैनल ने उन परिस्थितियों की भी जांच की जिनके कारण गैंगस्टर का उत्थान और पतन हुआ।

दुबे के एनकाउंटर के ठीक बाद राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया था।

एसआईटी की रिपोर्ट के अनुसार, गैंगस्टर के साथ मिलीभगत करने वाले अधिकारियों में छह सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम), एक अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट (एसीएम), सात ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ), दो तहसीलदार और दो उप-तहसीलदार राजस्व निरीक्षक और दो आपूर्ति निरीक्षक शामिल थे।

सूची में दो ग्राम विकास अधिकारी और तीन लेखपाल भी शामिल हैं।

हाल ही में अपनी रिपोर्ट सौंपने वाले आयोग ने इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चौबेपुर में तैनात प्रखंड विकास अधिकारी लगातार दुबे के संपर्क में थे और दिसंबर 2019 से मार्च 2020 तक एक साल में उन्होंने 22 बार बात की थी।

इसी तरह तत्कालीन राजस्व निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक सभी लगातार दुबे के संपर्क में थे।

एसआईटी ने पिछले एक साल के कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है।

एसआईटी के इन निष्कर्षों का समर्थन करते हुए आयोग का कहना है कि इससे पता चलता है कि राजस्व अधिकारियों के दुबे के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध थे।

इसमें आगे कहा गया है कि ये सभी अधिकारी विकास दुबे के साथ इतने मित्रवत थे कि अगर कोई आम आदमी उनके खिलाफ शिकायत करता था तो वे शिकायतकतार्ओं को पीटते थे।

आयोग ने एसआईटी के इस विचार का भी समर्थन किया कि चार एसडीएम और एक एसीएम के खिलाफ विभागीय जांच की जानी चाहिए, जबकि चार एसडीएम और आठ तहसीलदारों और अन्य राजस्व अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जानी चाहिए।

–आईएएनएस

मणिपुर के उखरूल में नागा-कुकी हिंसा के बाद 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद

इंफाल । मणिपुर के उखरूल जिले में नागा और कुकी समुदायों के बीच ताजा हिंसा के बाद राज्य सरकार ने पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।...

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र में आए दिन हंगामा देखने को मिल रहा है। इसी बीच, अब मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा...

बिहार विधान परिषद में सत्ता पक्ष से नोकझोंक, विपक्षी विधायक ‘मार्शल आउट’

पटना । बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में मंगलवार को विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान जमकर गर्माहट देखने को मिली। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच जमकर...

दिल्ली: कल्याणपुरी में चार्जर विवाद में दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, एक मजदूर घायल, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में मंगलवार को मोबाइल फोन चार्ज करने को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और...

सूरजकुंड हादसा : मृत पुलिसकर्मी के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए मुआवजा की घोषणा, राइड ऑपरेटर पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

फरीदाबाद/चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने सूरजकुंड हादसे के सिलसिले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और सुरक्षा सुनिश्चित करने में लापरवाही के...

राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी को बिहार की जनता नोटिस नहीं करती है : रामकृपाल यादव

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी...

रांची में युवक का कटा सिर और धड़ बरामद, पुलिस ने दंपती को लिया हिरासत में

रांची । रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को कांची नदी के किनारे से युवक का...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संसद को विश्वास में लेना चाहिए: राज्यसभा सांसद मनोज झा

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने टैरिफ...

मणिपुर: सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को किया गिरफ्तार, मोर्टार और आईईडी बरामद

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में भारत-म्यांमार सीमा के पास के इलाकों से अलग-अलग उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच कट्टर आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।...

बंगाल एसआईआर : सुनवाई की डेडलाइन खत्म, समयसीमा को लेकर कन्फ्यूजन जारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर से जुड़ी दावों और आपत्तियों पर सुनवाई की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन कई इलाकों में प्रक्रिया पूरी न होने के कारण स्थिति...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार, भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान

नई दिल्ली । व्यापार समझौते पर भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया है। भारत-अमेरिका ने अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार...

editors

Read Previous

आईआईटी गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने मेमोरी चिप्स में महत्वपूर्ण सफलता की हासिल

Read Next

राधा अष्टमी के दिन अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com