भारत में सेमीकंडक्टर बनाने के लिए वेदांता और फॉक्सकॉन ने मिलाया हाथ

मुम्बई:भारत में सेमीकंडक्टर के निर्माण के लिए खनन कंपनी वेदांता और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन ने हाथ मिलाया है। वेदांता और फॉक्सकॉन के नाम से विख्यात होन हाई टेक्न ोलॉजी ग्रुप का संयुक्त उपक्रम भारत में सेमीकंडक्टर बनायेगा। केंद्र सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर यानी चिप के निर्माण को प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन यानी पीएलआई योजना में शामिल किया है।

दोनों कंपनियों ने अपने बयान में कहा है कि यह संयुक्त उपक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में सेमीकंडक्टर के निर्माण का माहौल तैयार करने के विजन को पूरा करने में सहयोग देगा।

इस संयुक्त उपक्रम के अधिकांश शेयर वेदांता के होंगे और वेदांता के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल इसके अध्यक्ष होंगे।

इस संयुक्त उपक्रम की योजना सेमीकंडक्टर के निर्माण में निवेश करने की है। इससे देश में इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद के निर्माण को समर्थन मिलेगा।

सेमीकंडक्टर का उपयोग वाहनों में इस्तेमाल की जाने वाली आधुनिक प्रौद्योगिकी और उसके कल पुजरें, इलेक्ट्रॉनिक तथा मेडिकल उपकरणों में होता है।

फॉक्सकॉन ने बताया कि सेमीकंडक्टर के निर्माण संयंत्र के लोकेशन को लेकर कुछ राज्यों के साथ बातचीत की जा रही है।

सरकार ने हाल ही में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले के निर्माण का ईकोसिस्टम विकसित करने के लिए 76,000 करोड़ रुपये के निवेश के खाके को मंजूरी दी है।

सरकार का कहना है कि पीएलआई और अन्य योजनायें सेमीकंडक्टर के निर्माण को बढ़ावा देने के अलावा घरेलू कंपनियों को न सिर्फ कोविड-19 के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने में मदद करेंगी बल्कि यह उन्हें वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी भी बनायेंगी।

इस योजना की घोषणा के बाद इलेक्ट्रॉनिक निर्माण क्षेत्र में कदम रखने वाला वेदांता-फॉक्सकॉन पहला संयुक्त उपक्रम है।

केंद्र सरकार ने देश में चिपसेट सहित मुख्य कलपुर्जो के निर्माण और उत्पादन क्षमता को बढ़ावा देकर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एंड मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में भारत को वैश्विक हब बनाने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक नीति 2019 की अधिसूचना जारी की थी।

–आईएएनएस

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

editors

Read Previous

किसानों को केमिकल मुक्त खेती की शिक्षा देंगे मध्य प्रदेश के ‘शाश्वत भारत कृषि रथ’

Read Next

ईवी निर्माता ओकिनावा के दूसरे भारतीय संयंत्र में उत्पादन शुरू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com