आगामी वित्त वर्ष खुदरा महंगाई दर 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान : आरबीआई

नयी दिल्ली:भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आगामी वित्त वर्ष के लिए खुदरा महंगाई दर के 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की द्विमासिक बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि यह अनुमान अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के अनुसार जताया गया है। उन्होंने बताया कि कच्चे तेल की कीमतें भविष्य में क्या होंगी, इसी के विश्लेषण के आधार पर अगले वित्त वर्ष के लिए खुदरा महंगाई दर का अनुमान किया गया है।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की चालू वित्त वर्ष की छठी और अंतिम बैठक गुरुवार को समाप्त हुई। पहले यह बैठक सात फरवरी से आयोजित होनी थी लेकिन भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार द्वारा सात फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने से यह बैठक आठ फरवरी से शुरू हुई।

शक्तिकांत दास ने बताया कि आगामी वित्त वर्ष की पहली तिमाही में खुदरा महंगाई दर के 4.9 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में पांच प्रतिशत, तीसरी तिमाही में चार प्रतिशत और चौथी तिमाही में 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी विवाद और कई अन्य वैश्विक कारणों से अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें हाल में कई साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयीं थीं। मौजूदा समय में अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल पर है जबकि दिसंबर में इसके दाम 75 डॉलर प्रति बैरल थे।

–आईएएनएस

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

editors

Read Previous

भारत में फुटबॉल की गुणवत्ता में और सुधार करने की जरूरत : एफसी गोवा के कोच

Read Next

व्हाट्सएप बिल्ट-इन कैमरा में करेगा बदलाव, रिडिजाइन किए गए कैप्शन व्यू पर कर रहा है काम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com