झारखंड: सोलर सिटी के रूप में विकसित होगा गिरिडीह, 191 करोड़ की योजना मंजूर, 41 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन

रांची: झारखंड के गिरिडीह को राज्य की पहली सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की योजना पर शीघ्र काम शुरू हो जायेगा। केंद्र और राज्य की इस संयुक्त योजना पर झारखंड सरकार ने हामी भर दी है। पूरी योजनाकी लागत लगभग 191 करोड़ है, जिसका 60 प्रतिशत झारखंड सरकार और 40 प्रतिशत केंद्र सरकार वहन करेगी। लक्ष्य यह है कि शहर की बिजली संबंधी तमाम जरूरतें सौर ऊर्जा के जरिए पूरी की जायें।

बता दें कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों में कम से कम एक शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की योजना बनायी है। केंद्र सरकार के नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने राज्य सरकारों को सोलर सिटी योजना के लिए ऐसे शहर का चुनाव करने को कहा था जो या तो राज्य का मुख्यालय हो अथवा कोई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हो। प्रसिद्ध पर्यटनस्थल पारसनाथ-मधुबन को ध्यान में रख कर झारखंड सरकार ने इसके लिए गिरिडीह को चुना है। योजना के पहले चरण में इस पर होने वाले 80.75 करोड़ के बजट को राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी है। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार ने झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलमेंट एजेंसी (ज्रेडा) को नोडल एजेंसी बनाया है।

गिरिडीह शहर की ऊर्जा संबंधी जरूरतों का जो आकलन किया गया है, उसके अनुसार शहर को कुल 41 मेगावाट बिजली की जरूरत होती है। गिरिडीह शहर में बिजली के कुल 29 हजार 858 कनेक्शन हैं, जिनकी कुल लोड क्षमता 40 हजार 925 किलोवाट है। ज्रेडा के अधिकारियों ने बताया कि आवासीय क्षेत्र, औद्योगिक व्यावसायिक एवं शैक्षणिक संस्थान सभी की जरूरतें सौर ऊर्जा के जरिए पूरी की जायेंगी। इसके लिए बिना बैटरी वाले रूफटॉप सोलर पैनल लगाये जायेंगे।

लोगों से सोलर पैनल के लिए उनकी वार्षिक आय के अनुसार शुल्क लिया जायेगा। लाभुक की वार्षिक आय तीन लाख रुपए से कम होने पर 60 प्रतिशत राज्य सरकार और 40 प्रतिशत केंद्र सरकार सहायता अनुदान के रूप में वहन करेगी। इसी प्रकार वार्षिक आय तीन लाख रुपए से अधिक होने पर 30 प्रतिशत राज्य सरकार और 40 प्रतिशत केंद्र सरकार सहायता अनुदान के रूप में वहन करेगी। ऐसे उपभोक्ताओं को 30 प्रतिशत का वहन करना होगा। ज्रेडा के अधिकारियों ने बताया कि छह माह के अंदर सोलर पैनल लगाने का कार्य शुरू होगा और इसे अगले छह महीने में पूरा किया जाएगा। आगामी 2024 तक शहर की ऊर्जा संबंधी सभी जरूरतें इसी के जरिए पूरी होंगी।

–आईएएनएस

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

editors

Read Previous

यमन की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

Read Next

लिट्टे समर्थित संभावित ड्रग सिंडिकेट को लेकर तमिलनाडु तटरक्षक हाई अलर्ट पर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com