आजादी का अमृत महोत्सव, आरएसएस और तिरंगा

देश में अमृत महोत्सव की धूम है। आजादी के पचहत्तर साल का ढोल खूब पीटा जा रहा है और केंद्र की भाजपा सरकार इसे भी एक इवेंट के तौर पर आयोजित कर सियासी फायदा उठाने में लगी है। शायद देश को काले जादू से उबारने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर-घर तिरंगा अभियान शुरू किया और उससे पहले सोशल मीडिया पर डीपी बदलने को लेकर भी जोर-शोर से एक मुहिम चलाई गई। सारा खेल सियासी है। आजादी का जश्न मनाएं और घर-घर तिरंगा भी। लेकिन तीन-चार साल पहले 15 अगस्त, 2022 तक देश के हर नागरिक को पक्का घर मुहैया कराने की बात कहने वाले नरेंद्र मोदी अब इसकी चर्चा तक नहीं करते। अब तो अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा का नारा उछाल कर उन वादों को बिसराने में लगी हुई है सरकार। तिरंगा अभियान सरकार ने चलाया और डीपी बदलने की बात हुई तो कांग्रेस ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की उस तस्वीर को सार्वजनिक किया जिसमें वे तिरंगा हाथों में लिए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को सार्वडनिक करते हुए कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि इसतरह कीकोई तस्वीर हेडगवार, गोलवरकर या श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भाजपा के पास है तो सार्वजनिक करे।

दरअसल आरएसएस की यह कमजोर नस है। अरसे तक उसने अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया। अपने भगवा मोह की वजह से आरएसएस भी विवादों में रहा है। कुछ घटनाएं भी घटीं हैं जिसकी वजह से कहा जाता रहा है कि आरएसएस तिरंगे को लेकर गंभीर नहीं रहा। यहां तक कि उसने कई मौकों पर तिरंगा फहराने का विरोध तक किया है। लेकिन लंबे अरसे बाद उसने सोशल मीडिया पर तिरंगा को अपनाया। सवाल यह है कि आरएसएस अब ऐसा कर उन विवादों पर विराम लगाना चाहता है जो उसके साथ लंबे समय से जुड़ा है।

तिरंगा और आरएसएस की बात होती है तो नागपुर अदालत के केस नंबर 176 चर्चा जरूर होती है। इस केस से आरएसएस का असली चेहरा सामने आता है। अगस्त 2013 में नागपुर की एक अदालत ने 2001 के एक मामले में दोषी तीन आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया था। बाबा मेंढे, रमेश कलम्बे और दिलीप चटवानी का कथित अपराध बस इतना था कि उन तीनों ने 26 जनवरी, 2001 को नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा झंडा फहराने की कोशिश की थी। संघ इस पर बेतरह तिलमिलाया और उसने तीनों पर मुकदमा दर्ज करा दिया। बारह साल तक मुकदमा चला। बाद में संघ को लगा कि इससे उसकी फजीहत हो रही है। उसने खुद ही इस घटना से पीछा छुड़ाना चाहा। तब तक यह बात साफ हो गई थी कि आरएसएस अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराना चाहता है। इसे लेकर जब-तब संघ और भाजपा को कठघरे में खड़ा करते हुए मुकदमानंबर 176 की याद दिलाई जाती थी।

कांग्रेस इस मामले को लेकर आक्रामक दिखी। वह लगातार इसे लेकर भाजपा और संघ को घेरती रही। जाहिर है कि इससे संघ बैकफुट पर आ जाता था और उसकी देशभक्ति पर सवाल खड़े किए जाते रहेंगे। इस तथ्य को सामने रख कर आरएसएस ने वह शिकायद बारह साल बाद वापस ली और तब जाकर वे युवक बरी हो पाए। बाद में तिरंगे को लेकर आरएसएश ने जोरशोर से प्रचार किया और देशभक्ति का नया इतिहास लगने में जुटे हुए हैं।

इस बीच उदयपुर अदालत पर 14 दिसंबर, 2017 को भगवा झंडा फहराया। आरोप है कि आरएसएस के संगठनों से जुड़े लोगों ने फहराया था। हालांकि उस कोर्ट पर तिरंगा पहले से ही लहरा रहा था। एक मुस्लिम की हत्या में शंभूनाथ रैगर को गिरफ्तार किया गया था। इसके विरोध में संघ से जुड़े संगठनों ने उदयपुर में आंदोलन किया। उसके कार्यकर्ता भगवा झंडा हाथ में लेकर उदयपुर कोर्ट पहुंचे और कोर्ट की इमारत पर चढ़कर तिरंगा उतारकर भगवा फहरा दिया। लेकिन दिलचस्प यह है कि सरकार ने इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। यह घटना नागपुर की घटना से कम गंभीर नहीं थी, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने आंखें मूंद लीं। वैसे आरएसएस ने सिर्फ दो बार 1947 और 1950 में नागपुर मुख्यालय पर तिरंगा फहराया था। लेकिन फिर 52 सालों तक उसने तिरंगा से परहेज किया। जब 2001 की घटना के बाद संघ की देश भर में आलोचना होने लगी और कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाया तो आरएसएस ने 26 जनवरी, 2002 को नागपुर मुख्यालय पर तिरंगा फहराया। इसका खूब प्रचार किया गया। लेकिन यह बात शीशे कीतरह साफ है कि अगर उन तीन युवकों ने 2001 में संघ के मुख्यालय में तिरंगा न फहराया होता तो आरएसएस 2002 में कभी भी तिरंगा नहीं फहराता।

हालांकि अब आरएसएस जिस तरह से तिरंगे का प्रचार कर रहा है लेकिन कुछ साल पहले तक उसके विचार कुछ और थे। एक अंग्रेजी दैनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई में 2015 में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई थी, जिसमें आरएसएस से जुड़े लोगों ने कहा था कि देश का ध्वज तिरंगा नहीं बल्कि एकमात्र ध्वज भगवा ही होना चाहिए था, क्योंकि अन्य रंग साम्प्रदायिक विचार का प्रतिनिधित्व करते हैं।कर्नाटक के पूर्व मंत्री और आरएसएस के पूर्व प्रचारक केएस ईश्वरप्पा ने इसी साल मई में कहा था कि संघ का ध्वज एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा। भगवा झंडे का सम्मान इस देश में हजारों वर्षों से हो रहा है।

तिरंगा को लेकर आरएसएस के प्रमुख विचारकों में से एक एमएस गोलवलकर के विचार से भी उनके तिरंगा प्रेम को समझा जा सकता है। उन्होंने ने अपनी किताब बंच ऑफ थॉट्स में लिखा है कि देश के नेता एक नया झंडा लाए हैं। उन्होंने ऐसा क्यों किया। यह सिर्फ बहकने और नकल करने का मामला है। संघ के मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने 1947 में एक लेख प्रकाशित किया था जिसमें कहा गया था कि तिरंगे के साथ कई समस्याएं हैं। यह कैसे राष्ट्रीय ध्वज हो सकता है। भारतीय नेता भले ही हमारे हाथों में तिरंगा दे दें लेकिन यह कभी भी हिंदुओं के सम्मान में नहीं होगा। तीन रंगों वाला झंडा देश के लिए हानिकारक है। यह निश्चित रूप से बुरा प्रभाव डालेगा। वैसे अब आरएसएस ने अपना डीपी बदल डाला है। तिरंगे को लेकर खूब प्रचार भी किया जा रहा है। भाजपा नेता भी उत्साह में हैं और सरकार भी लेकिन इस पूरे खेल के पीछे की सियासत को समझना बेहद जरूरी है। भाजपा को इस तरह की सियासत करने में महारत हासिल है। इसे समझना बेहद जरूरी है, देश के लिए भी और तिरंगा की शान के लिए भी¬¬¬

बिहार : एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन सख्त, जमुई में 27 सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार

जमुई । बिहार में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। इसी कड़ी में जमुई जिले में शुक्रवार को जिला प्रशासन...

राजस्थान में मस्जिद के अंदर जलाए गए युवक की मौत, आरोपी फरार

जयपुर । अधिकारियों ने शुक्रवार को पुष्टि की कि एक मजदूर के तौर पर काम करने वाले युवक की, जिसे एक झगड़े के बाद मस्जिद के टॉयलेट में बंद करके...

ईरान की 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27 यूएवी को क‍िया निष्क्रिय: यूएई

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने बुधवार को ईरान से दागी गई 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27...

मध्य पूर्व तनावों के बीच कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सोना करीब 800 रुपए सस्ता तो चांदी 2,400 रुपए से ज्यादा फिसली

मुंबई । मध्य पूर्व में बढ़ते तनावों के बीच बुधवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों...

मध्य प्रदेश में जनसेवा मित्रों को हटाना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय: जीतू पटवारी

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की मोहन सरकार द्वारा जनसेवा मित्रों को हटाने के निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह...

पालम अग्निकांड: सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने...

फिल्मी दुनिया के लोगों को धर्म के दायरे में बांधकर नहीं देखना चाहिए : मौलाना साजिद रशीदी

नई दिल्ली । फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान अगर केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर का दर्शन करना चाहती हैं तो उन्हें अपनी आस्था का शपथ पत्र देना होगा। मंदिर कमेटी ने फैसला लिया...

उत्तर प्रदेश को कैबिनेट की बड़ी सौगात; 6,969 करोड़ रुपए की लागत से बाराबंकी-बहराइच 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी। इस परियोजना पर लगभग 6,969.04 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह 101.515 किलोमीटर लंबे एनएच-927 को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में एनएच-927 के बाराबंकी-बहराइच सेक्शन को अपग्रेड करने से इस इलाके में मौजूद सड़क की कई तकनीकी समस्याएं दूर होंगी। अभी यहां तेज मोड़, खराब ज्यामितीय डिजाइन और आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। नई 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क और लगातार सर्विस रोड बनने से इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह हाईवे बड़े कस्बों और गांवों के बीच से गुजरने के बजाय उन्हें बाईपास करेगा। इससे वाहनों की औसत गति बढ़ेगी और यात्रा का समय घटकर करीब एक घंटे रह जाएगा। इसके अलावा सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, ईंधन की बचत होगी और वाहनों के संचालन की लागत भी कम होगी। साथ ही इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना राज्य के कई महत्वपूर्ण आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी। अपग्रेड होने के बाद यह कॉरिडोर तीन आर्थिक केंद्रों, दो सामाजिक केंद्रों और 12 लॉजिस्टिक्स केंद्रों से जुड़ जाएगा, जिससे रुपईडीहा लैंड पोर्ट और हवाई अड्डों से बेहतर मल्टीमोडल कनेक्टिविटी होगी और इस प्रकार पूरे क्षेत्र में माल और यात्रियों की आवाजाही तेज हो सकेगी। परियोजना पूरी होने के बाद यह सड़क भारत और नेपाल के बीच व्यापार और आवागमन के लिए एक अहम कॉरिडोर बनकर उभरेगी। खासतौर पर नेपालगंज सीमा के जरिए दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रुपईडीहा लैंड पोर्ट तक पहुंच आसान होगी। इससे बहराइच और श्रावस्ती जैसे दूरदराज जिलों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। यह परियोजना पीएम गतिशक्ति के तहत आर्थिक और लॉजिस्टिक्स नोड्स को मजबूत करेगी और कृषि व्यापार, पर्यटन, सीमा पार व्यापार तथा क्षेत्रीय निवेश को बढ़ावा देगी। सरकार ने इस परियोजना को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत मंजूरी दी है। यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) का एक मॉडल है, जिसमें 40 प्रतिशत लागत सरकार और 60 प्रतिशत निजी क्षेत्र वहन करता है। इससे डेवलपर्स पर वित्तीय दबाव कम होता है और उन्हें स्थिर रिटर्न मिलता है, जबकि राजस्व से जुड़ा जोखिम सरकार अपने पास रखती है। इस महीने आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति द्वारा मंजूर की गई यह दूसरी बड़ी हाईवे परियोजना है। इससे पहले 10 मार्च को 3,630.77 करोड़ रुपए की लागत से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक नई सड़क कनेक्टिविटी बनाने को मंजूरी दी गई थी। करीब 31.42 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आर्थिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स को बड़ा फायदा होगा। –आईएएनएस डीबीपी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे बनाने...

मिडिल ईस्ट संकट का असर: पाकिस्तान में बोझ सरकार उठाएगी या आम जनता?

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट तनाव का सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद सरकार ने दो महीने के लिए...

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय और सुरक्षा बढ़ाने को सबसे ज्यादा...

उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप में काम करेगा: मनु गौड़

देहरादून । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने कहा कि उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप...

सीएम ममता लगातार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान दे रहीं : भाजपा प्रवक्ता भारती घोष

कोलकाता । भाजपा पश्चिम बंगाल मुख्यालय, 6 मुरलीधर सेन लेन से पूर्व आईपीएस अधिकारी और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भारती घोष ने राज्य के मौजूदा गंभीर मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस...

editors

Read Previous

आजादी के 75 साल पूरे होने पर धोनी ने इंस्टाग्राम डीपी को भारतीय तिरंगे में बदला

Read Next

अज्ञेय हिंदुत्व के समर्थक नहीं थे संघ के आलोचक थे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com