दिल्ली में अहिंसा रन 2.0 में हज़ारों लोगों ने लिया हिस्सा, मिलिंद सोमन ने दिया फिट रहने का संदेश

नई दिल्ली । दिल्ली में आज रविवार को अहिंसा दौड़ का आयोजन हुआ। प्रसिद्ध अभिनेता मिलिंद सोमन और अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने इस दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने दौड़ लगाई।

इस दौरान मिलिंद सोमन और मंदिरा बेदी ने लोगों को फिट रहने का संदेश देते हुए मोदी सरकार के फिट इंडिया मुहिम की तारीफ की।

मिलिंद सोमन और मंदिरा बेदी ने झंडी दिखाकर अहिंसा दौड़ को रवाना किया। खुद मिलिंद सोमन ने दौड़ में हिस्सा लिया।

अहिंसा रन दौड़ में चार श्रेणी है — 5 किलोमीटर, 3 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर। बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग लोगों के लिए एक विशेष दौड़ श्रेणी है।

इस मौके पर मिलिंद सोमन ने कहा कि कुछ समय खुद के लिए निकलना बहुत जरूरी है। आप योग कर सकते हैं, कुछ भी कर सकते हैं, लोग करते नहीं हैं। ज़िन्दगी का मजा लेने के लिए फिट होना जरूरी है।

मंदिर बेदी ने कहा कि इस दौड़ में हिस्सा लेकर आप एक बड़े कॉज को सपोर्ट कर रहे हैं। संडे के दिन जब ऐसा जमावड़ा दिखाई देता है तो बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि अगर हम अपनी सेहत का ख्याल खुद नहीं रखेंगे तो कौन रखेगा।

इस अहिंसा दौड़ का मक़सद मूल रूप से एक बेहतर दुनिया के लिए जागरूकता पैदा करना है, युद्ध, नफरत को रोकना और हमारे परिवेश में शांति और अहिंसा लाने का प्रयास करना है।

–आईएएनएस

मिडिल ईस्ट संकट का असर: पाकिस्तान में बोझ सरकार उठाएगी या आम जनता?

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट तनाव का सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद सरकार ने दो महीने के लिए...

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय और सुरक्षा बढ़ाने को सबसे ज्यादा...

उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप में काम करेगा: मनु गौड़

देहरादून । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने कहा कि उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप...

सीएम ममता लगातार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान दे रहीं : भाजपा प्रवक्ता भारती घोष

कोलकाता । भाजपा पश्चिम बंगाल मुख्यालय, 6 मुरलीधर सेन लेन से पूर्व आईपीएस अधिकारी और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भारती घोष ने राज्य के मौजूदा गंभीर मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस...

भागलपुर में बोले सीएम नीतीश कुमार, बिहार को विकसित राज्यों में शामिल कराना सरकार का लक्ष्य

भागलपुर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के लिए 442 करोड़ रुपए की लागत से 144 विकासात्मक योजनाओं...

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 प्रत्याशियों की लिस्ट

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने केरलम (पहले केरल) समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बीच दक्षिण भारतीय...

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

सरकार ने ओएनजीसी की गैस की कथित हेराफेरी के आरोप में रिलायंस और बीपी से मांगे 2.81 अरब डॉलर: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने भारत के पूर्वी तटवर्ती केजी बेसिन में स्थित ओएनजीसी के तेल क्षेत्र से कथित तौर पर गैस की हेराफेरी करने के आरोप में रिलायंस इंडस्ट्रीज...

पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए की जीत हुई: संजय सरावगी

पटना । बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इस चुनाव में भी महागठबंधन को निराशा हाथ लगी है। महागठबंधन, जो इस चुनाव परिणाम...

यूएई के पेट्रोलियम सुविधा केंद्र की स्‍थित‍ि संभली, ड्रोन हमले के बाद भड़की थी आग

दुबई । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में पेट्रोलियम सुविधा केंद्र पर ड्रोन हमले के बाद लगी आग को सोमवार को काबू में कर लिया गया है। अधिकारियों ने...

मैं सीएम की रेस में नहीं हूं, बिहार में भाजपा से होगा मुख्यमंत्री : चिराग पासवान

पटना । बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वे सीएम...

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

admin

Read Previous

सोनाक्षी के दो यादगार कन्सर्ट: बचपन में माइकल जैक्सन, अब विशाल मिश्रा

Read Next

आरटीआई से मिली जानकारी के बाद हमलावर हुए अन्नामलाई, कहा- कांग्रेस और द्रमुक ने श्रीलंका को कच्चातिवु सौंपने में मिलीभगत की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com