दिल्ली भाजपा की नगर निगम चुनाव समिति के संयोजक आशीष सूद ने कहा है की अपनी सरकार के भ्रष्टाचार एवं अकर्मण्यता की पोल जनता के बीच खुलने के बाद से मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल पूरी तरह बौखला गये हैं। इसी के साथ जैसे जैसे मुख्यमंत्री और उनके साथी दिल्ली में प्रचार करने जा रहे हैं तो उन्हे महसूस हो रहा है की जनता अब उनसे दूर हो चुकी है और अब उनके छालावों पर यकीन करने को तैयार नही है।
आशीष सूद ने कहा है की जनता से कटे हुऐ मुख्य मंत्री अब खबरों में बने रहने के लियें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को चुनौती दे रहे हैं पर अब वह कुछ भी कहें जनता उस पर विश्वास करने को तैयार नही हैं।
आशीष सूद ने कहा है की मुख्य मंत्री केजरीवाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सवाल करने से पहले केजरीवाल मुझसे किसी भी सार्वजनिक स्थल पर बहस कर जनता के सवालों का उतर दें। उन्होने कहा है की भाजपा ने तो अपने संकल्प पत्र के साथ ही अपनी निगम की उपलब्धियां एवं रिपोर्ट कार्ड को रखा है पर मै मुख्यमंत्री को सार्वजनिक स्थल पर बहस की चुनौती देता हूँ की वह अपनी सरकार के दो ऐसे काम गिनवायें जो उनकी सरकार ने बिना भ्रष्टाचार के करे हों।