‘केडी- द डेविल’ का टीजर रिलीज, फिल्म में एक्टर ध्रुव सरजा की है मुख्य भूमिका
देश के अगले सुपर स्टॉर है ध्रुव सरजा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक बार फिर से छठ पूजा और चुनाव आते ही केजरीवाल अपना पुराना राग अलापना शुरु कर दिया है। उन्हें एक बार फिर से यमुना मां की सफाई की याद आने लगी है। केजरीवाल साल 2014 से लेकर अब तक अनगिनत बार यमुना मां की सफाई को लेकर घोषणाएं कर चुके हैं, लेकिन यमुना मां की स्थिति पहले से भी ज्यादा बदतर होती जा रही है और अरविंद केजरीवाल हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने हमेशा ही दिल्लीवालों को गुमराह करने का काम किया है। यमुना को थेम्स नदी बनाना, उसमें दिल्लीवालों को डुबकी लगवाने जैसे और ना जाने कितने वायदें कर चुके केजरीवाल आज तक यमुना सफाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यमुना सफाई के लिए करोड़ों रुपये दिए लेकिन आज तक उन पैसे से केजरीवाल सरकार ने क्या किया, जमीन पर कोई काम नहीं दिखता।
आदेश गुप्ता ने कहा कि यमुना लगभग 80 फीसदी प्रदूषित दिल्ली में होती हैं। जबकि यमुना का सिर्फ 2 फीसदी हिस्सा ही दिल्ली के अंदर से होकर गुजरता है। हरियाणा से प्रवेश करते वक्त यमुना पूरी तरह साफ होती है लेकिन दिल्ली से जब होकर गुजरती है तो यह 80 फीसदी प्रदूषित हो जाती है। अगर यमुना नदी को देखा जाए तो उसमें भारी मात्रा में सफेद झाग नजर आते हैं। वह कुछ और नहीं बल्कि पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने की वजह से बनने वाले झाग हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने साल 2020 तक केजरीवाल सरकार को यमुना की सफाई के लिए 673 करोड़ रुपये दिए, लेकिन केजरीवाल ने यमुना को थेम्स की जगह नाला बनाकर छोड़ दिया है।
आदेश गुप्ता ने कहा कि एसटीपी प्लांट लगाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 2409 करोड़ रुपये को अपनी राजनीतिक पर्यटन में पानी की तरह बहा दिए और आज जब छठ पूजा नजदीक आयी है और चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है तो केजरीवाल फिर से यमुना साफ करने की बात करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि 26 सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट में से 16 एसटीपी प्लांट पूरी तरह से फेल हैं जबकि 22 बड़े ड्रेन में से 14 ऐसे ड्रेन हैं जिससे 60 से 70 फीसदी गंदा पानी सीधा यमुना में जाता है और प्रदूषण होता लेकिन उसको रोकने के लिए केजरीवाल ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।