न्यू जेनरेशन के शिक्षक तैयार करने के लिए केजरीवाल सरकार बनाएगी दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी, कैबिनेट की मंजूरी

केजरीवाल सरकार न्यू जेनरेशन के शिक्षक तैयार करने के लिए दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना करने जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने आज इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस संबंध में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उत्कृष्ट गुणवत्ता के शिक्षक तैयार करने के लिए हम यह यूनिवर्सिटी बनाने जा रहे हैं। अगले विधानसभा सत्र में दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी बिल पेश होगा और सत्र 2022-23 से एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। 12वीं के बाद छात्र बीए बीएड, बीएसी बीएड और बी.कॉम बीएड के चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन ले सकेंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बच्चे दिल्ली सरकार के स्कूलों से अटैच होंगे, जिससे वे थ्यूरोटिकल के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी ले सकेंगे। शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए दुनिया भर के अच्छे इंस्टीट्यूट से सहभागिता करेंगे और इसमें बेस्ट टीचर तकनीक्स के उपर रिसर्च भी होगी। उम्मीद करता हूं कि दिल्ली में अच्छे टीचर तैयार करने की दिशा में यह बहुत ही क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

दिल्ली में अच्छी गुणवत्ता के शिक्षक तैयार करने के लिए दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी बनाने जा रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आज दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। कैबिनेट की बैठक में दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्व सम्मति से मंजूरी दे दी गई। इस यूनिवर्सिटी का मकसद दिल्ली में उच्च गुणवत्ता के शिक्षक तैयार करने हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज दिल्ली कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें एक सबसे अहम फैसला लिया गया कि हम दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी बनाने जा रहे हैं। दिल्ली में अच्छी गुणवत्ता के शिक्षक तैयार करने के लिए यह यूनिवर्सिटी बनाने जा रहे हैं। इसका एक कानून लाया जा रहा है और उस कानून को आज दिल्ली की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। आने वाले विधानसभा सत्र में दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी बिल को पेश किया जाएगा।

यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बच्चों को दिल्ली सरकार के स्कूलों के साथ अटैच किया जाएगा- अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हमारा मकसद है कि इस यूनिवर्सिटी के द्वारा उत्कृष्ट गुणवत्ता के शिक्षक तैयार किए जाएं। इसमें इंटीग्रेटेड कोर्स दिए जाएंगे। 12वीं के बाद 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम होगा। इसमें बीए बीएड, बीएसी बीएड और बी.कॉम बीएड प्रोग्राम शामिल होंगे। एक तरह से इस यूनिवर्सिटी में न्यू जेनरेशन टीचर्स तैयार किए जाएंगे। जब बच्चे इस यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे होंगे, उनको दिल्ली सरकार के स्कूलों के साथ अटैच किया जाएगा। इस तरह उनको ट्रेनिंग के साथ-साथ नौकरी भी मिलती रहेगी। चार साल की ट्रेनिंग अवधि में वे सरकारी स्कूलों के साथ भी अटैच रहेंगे। इस दौरान वे थ्यूरोटिकल ट्रेनिंग भी ले सकेंगे और उनको प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी बहुत अच्छे तरीके से मिलती रहेगी।

यूनिवर्सिटी में सत्र 2022-23 से एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी- अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस यूनिवर्सिटी में 2022-23 के एकेडिमिक सेशन में एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टीचर को तैयार करने के लिए यह एक तरह से सेंटर फॉर एक्सिलेंस होंगे। इसमें हम शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्तर की सहभागिता लेंगे। दुनिया भर के सबसे अच्छे इंस्टीट्यूट के साथ हम सहभागिता करेंगे। इसमें बेस्ट टीचर तकनीक्स के उपर रिसर्च होगी। मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली में अच्छे टीचर तैयार करने की दिशा में यह बहुत ही क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

ख्याति प्राप्त लोग नियुक्त होंगे दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी के कुलपति और प्रोफेसर

दिल्ली सरकार, दिल्ली में स्कूल स्तर पर उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले शिक्षकों को तैयार करने के लिए एक समर्पित सार्वजनिक विश्वविद्यालय के तौर पर ‘दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी’ स्थापित करने का निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार ने प्रस्तावित किया है कि दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी के कुलपति और प्रोफेसर विश्व स्तरीय ख्याति प्राप्त विद्वान नियुक्त किए जाएंगे। दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी को बक्करवाला गांव के पास स्थापित करने को प्रस्तावित किया गया है। यह यूनिवर्सिटी स्कूल स्तर पर, शिक्षा अध्ययन, नेतृत्व और नीति के क्षेत्रों में पूर्व सेवा और सेवाकालीन दोनों चरणों में शिक्षकों को तैयार करने में उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित होगा।

दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी मल्टीडिसेप्लिनरी शैक्षणिक केंद्र के रूप में करेगा कार्य

दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी मल्टीडिसेप्लिनरी शैक्षणिक केंद्र के रूप में काम करेगा, जो विभिन्न हितधारकों (अभ्यास करने वाले और इच्छुक टीचर्स, टीचर एजुकेटर्स, माता-पिता, प्रशासक, पॉलिसी प्लानर्स और कंटेंट डेवलपर्स आदि) को कार्यक्रमों और गतिविधियों की एक श्रृंखला के माध्यम से एक साथ संवाद में लाता है।

शिक्षा की उत्कृष्ट गुणवत्ता प्रदान करने के उद्देश्य की पूर्ति करेगी दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी

दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली के लोगों के लिए उत्कृष्ट गुणवत्ता की सार्वजनिक शिक्षा की व्यवस्था करने के उद्देश्यों की पूर्ति करेगी। यूनिवर्सिटी के जरिए दिल्ली में पब्लिक स्कूल शिक्षा में शुरू किए गए सुधारों के साथ पंक्तिबद्ध करने और इन्हें एक साथ लाने की परिकल्पना की गई है। ये सुधार पब्लिक स्कूल शिक्षा के विभिन्न पहलुओं में शामिल हैं, जिनमें बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण, पाठ्यक्रम और सीखने के परिणामों से संबंधित सुधार और कई अन्य लोगों के बीच ऑन-साइट शिक्षक सहायता के लिए शिक्षक कार्यक्रम शामिल हैं।

दिल्ली में एलपीजी संकट की अफवाहें खारिज, सरकार बोली- आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी आपूर्ति को लेकर संकट की खबरों के बीच सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से सामान्य बताते हुए दावा किया कि स्थिति...

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद पर अवध ओझा का तंज, तो क्या नेता बैलगाड़ी पर चलें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके शिक्षाविद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में सफर को...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

किसी भी सरकार को दामों में वृद्धि नहीं करनी चाहिए : प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली । शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध रोकने की बात कहने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युद्ध जल्दी...

दिल्ली सरकार ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, सीएम रेखा गुप्ता का आभार: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए।...

दिल्ली: 1.05 लाख रुपए की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम पर देते थे निवेश का झांसा

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहदरा जिले में साइबर पुलिस ने एक बड़े टेलीग्राम आधारित निवेश घोटाले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में...

editors

Read Previous

अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में विस्फोट, 1 तालिबान अधिकारी की मौत, 11 अन्य घायल

Read Next

गोवा में डबल इंजन सरकार लाने के लिए भाजपा को वोट दें : शाह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com