दिल्ली प्रदूषण : ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है वायु गुणवत्ता

नई दिल्ली । नए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 7.30 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 336 था।

राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न निगरानी स्टेशनों ने वायु गुणवत्ता को ‘बहुत खराब’ श्रेणी 301 से 400 के बीच दर्ज किया गया।

‘बहुत खराब’ श्रेणी वाले स्थानों में आईटीओ, मंदिर मार्ग, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, विवेक विहार, आनंद विहार, बुराड़ी क्रॉसिंग, वजीरपुर, पूसा, नेहरू नगर, जहांगीरपुरी, आर के पुरम, लोनी और सिरीफोर्ट शामिल हैं।

दिन के दौरान, उन स्थानों पर वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच सकती है, जहां एक्यूआई 400 के करीब है।

सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में धुंध की एक परत छाई रही, क्योंकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूाई) ‘बहुत खराब’ बना रहा। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (एसएएफएआर) के अनुसार, एक्यूआई 349 दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा प्रदूषण विरोधी योजना ग्रैप के दूसरे चरण को लागू करने के बावजूद प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के दैनिक आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में शाम 4 बजे 24 घंटे का एक्यूआई 327 (बहुत खराब) था, जो एक दिन पहले भी 310 (बहुत खराब) था।

राष्ट्रीय राजधानी पिछले कुछ दिनों से भारी वायु प्रदूषण की चपेट में है, जिसके कारण मंगलवार को अधिकारियों को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) स्टेज 2 या ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू करना पड़ा था।

ग्रैप के दूसरे चरण के तहत, कोयले और जलाऊ लकड़ी के उपयोग और डीजल जनरेटर सेट (आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ग्रैप दिल्ली और आस-पास के इलाकों में वायु प्रदूषण से लड़ने के उपायों का एक समूह है, जो स्थिति के आधार पर होता है।

राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, खासकर सर्दियों के करीब आने और वार्षिक स्मॉग सीजन के शुरू होने के साथ।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

सरकार देश में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप के विकास पर दे रही ध्यान: केंद्रीय मंत्री

Read Next

70 साल पीछे पहुंचा गाजा, युद्ध ने फिलिस्तीनी अर्थव्यवस्था को किया तबाह: यूएन एजेंसी चीफ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com