दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकती है ईडी: केजरीवाल

नई दिल्ली: पंजाब चुनाव से पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री व आम आदमी पार्टी के विधायक सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया जा सकता है। उनकी यह गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के अधिकारियों द्वारा हो सकती है। यह बात रविवार को स्वयं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कही।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पता चला है कि पंजाब चुनाव से पहले आने वाले कुछ दिनों में ईडी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है, उनका स्वागत है। सत्येंद्र जैन के ऊपर पहले भी केंद्र सरकार दो बार रेड करवा चुकी है लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर से वह अगर आना चाहते हैं तो उनका बहुत-बहुत स्वागत है क्योंकि यह चुनाव का समय हैं।”

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं ऐसे समय पर केंद्र सरकार की जांच एजेंसियां भी बहुत एक्टिव हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि पंजाब चुनाव से पहले आने वाले कुछ दिनों में सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी होने वाली है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा क्योंकि चुनाव हैं और जब-जब बीजेपी कहीं भी चुनाव हार रही होती है तो वह सारी एजेंसियों को इसको इस काम में लगा देती है। ऐसे में जाहिर तौर पर अब रेड भी होगी और गिरफ्तारियां भी होंगी। इसका हमें कोई डर नहीं है क्योंकि मुझे लगता है कि जब आप सच्चाई के रास्ते पर चलते हो तो यह सारी बाधाएं आती हैं।

केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी के साथ-साथ और भी एजेंसी भेजना चाहे जैसे सीबीआई और इनकम टैक्स आदि तो इनको भी भेज सकती है। वह और लोगों को भी गिरफ्तार करना चाहे केवल सत्येंद्र जैन ही नहीं आम आदमी पार्टी के किसी अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार करना चाहे तो कर सकते हैं। क्योंकि हमने कोई गलत काम किया नहीं है हम सब के ऊपर पहले रेड हो चुकी है।

केजरीवाल ने कहा कि हमारे 21 विधायकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऊपर भी रेड डाली जा चुकी है। सत्येंद्र जैन के मामले में भी क्या होगा। उनकी गिरफ्तारी की जाएगी पांच 10 दिन में उनकी बेल हो जाएगी और वह बाहर आ जाएंगे जेल से बाहर आ जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि हम चन्नी जी की तरह रोएंगे नहीं हम चन्नी जी की तरह बौखलाएंगे नहीं। हमने कोई गलत काम नहीं किया इसलिए हमें इसका कोई डर नहीं है। केवल सत्येंद्र जैन क्यों आप मेरे पास भी आइए।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

editors

Read Previous

ममता ने केंद्र से नेताजी के जन्मदिन को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में घोषित करने का आग्रह किया

Read Next

पंजाब लोक कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी की, पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव मैदान में

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com