कोहरे के कारण दिल्ली पहुंचने वाली 15 ट्रेनें लेट

नई दिल्ली: उत्तर भारत में सुबह के समय घने कोहरे से विजिबिलिटी कम होने के कारण बुधवार को दिल्ली पहुँचने वाली 15 ट्रेनें लेट रहीं। वहीं कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। कई ट्रेनें 3 घण्टे तक की देरी से चल रही हैं। देश के कई क्षेत्रों में कोहरे का आलम ये है कि हर रोज कम विजिविलिटी के कारण कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही हैं। कई इलाकों में तो विजिबिलिटी केवल 50 मीटर रह गई। भारतीय रेल के उत्तर रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को दिल्ली आने वाली 15 ट्रेनें लेट हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि बुधवार सुबह दिल्ली आने वाली कुछ ट्रेनें तो 3 घंटे से भी ज्यादा लेट हैं। उत्तर रेलवे के मुताबिक पश्चिम बंगाल के हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन 3.30 घंटे लेट है। इसके अलावा ओडिशा के पुरी से नई दिल्ली, बिहार के गया से नई दिल्ली आने वाली ट्रेनें 3-3 घंटे लेट चल रही हैं। इसके साथ ही डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली स्पेशल करीब 2:15 मिनट घंटे लेट है। सहरसा- नई दिल्ली स्पेशल भी 2:15 मिनट घंटे लेट चल रही है। राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली करीब दो घण्टे लेट है। राजेंद्र नगर श्रमजीवी एक्सप्रेस 3 घण्टे लेट चल रही है। प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस 1:30 घण्टे लेट चल रही है। जबकि नई दिल्ली से चलकर भुवनेश्वर को जाने वाली 22824 भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस अपने तय समय से सात घंटे 55 मिनट की देरी से चल रही है।

वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से चलकर हल्दिया को जाने वाली 12444 हल्दिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी तीन घंटे 56 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन दोपहर तीन बजकर 20 मिनट के बजाए शाम सात बजकर 16 मिनट पर पहुँचेगी।

दरसअल राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों के सर्दी तो कम हुई है मगर कोहरे ने अभी भी काफी समस्याएं खड़ी कर रखी हैं। ट्रेनों की इस लेटलतीफी से खराब मौसम का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। इसके साथ ही ट्रेन लेट होने की वजह से यात्रियों को भी काफी परेशानी होती है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान सुबह और शाम के दौरान कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा 3 फरवरी को ओडिशा में भी घना कोहरा पड़ सकता है।

–आईएएनएस/

लापता अमेरिकी पायलट को लेकर मीडिया कवरेज पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में एक हाई-रिस्क यूएस रेस्क्यू मिशन से जुड़े लीक को लेकर पत्रकार और मीडिया सगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी...

बांग्लादेश: पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ढाका में गिरफ्तार

ढाका । बांग्लादेशी पुलिस ने मंगलवार को अवामी लीग की वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्लियामेंट स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी को गिरफ्तार किया। स्थानीय मीडिया ने इसका खुलासा किया गया। शिरीन...

ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नाटो देशों और सहयोगियों पर निशाना साधा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान का समर्थन न करने के लिए नाटो और अमेरिका के खास सहयोगियों की कड़ी आलोचना की।...

खुफिया जानकारी और उन्नत निगरानी का कमाल : सीआईए ने ऐसे लगाया ईरान में फंसे पायलट का पता

वाशिंगटन । सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने ईरान के अंदर फंसे एक अमेरिकी पायलट का पता लगाने में अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे समय के खिलाफ रेस...

1973, 1979 और 2002 के मुकाबले ज्यादा गंभीर मौजूदा तेल संकट: आईईए प्रमुख

पेरिस । इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के प्रमुख, फातिह बिरोल ने वर्तमान तेल संकट पर चिंता जाहिर की है। उनके मुताबिक हालात पूर्व के तेल संकटों से कहीं ज्यादा बदतर...

ईरानी मंत्री की अपील- ‘पावर प्लांट्स के पास मानव श्रृंखला बनाएं लोग’

तेहरान । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरानी परमाणु संयंत्रों और पुलों को उड़ाने की मियाद मंगलवार शाम (स्थानीय समयानुसार) खत्म हो रही है। वहीं ईरान ने भी होर्मुज...

पाकिस्तान: पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ सिंध में ‘कफन’ पहन कर प्रदर्शन

इस्लामाबाद । पेट्रोलियम की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ पाकिस्तानी अवाम सड़क पर उतर आई है। कराची, जैकबाबाद, हैदराबाद, सुक्कुर और सिंध प्रांत के अलग-अलग हिस्सों...

ईरान में दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट को बचाने के अमेरिकी अभियान में शामिल था उच्च जोखिम

वॉशिंगटन । कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी बलों ने ईरान के भीतर गिराए गए एक अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए एक उच्च जोखिम वाला अभियान चलाया। इसमें एक...

एयू की चेतावनी : मध्य-पूर्व का संघर्ष अफ्रीकी अर्थव्यवस्थाओं के लिए ‘गंभीर खतरा’

नई दिल्ली । अफ्रीकी संघ (एयू) और उसके साझेदारों ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व में चल रहा संघर्ष अफ्रीकी अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है।...

ट्रंप के बीमार होने की सभी अटकलों पर लगा विराम, प्रेस ब्रीफिंग में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर रविवार शाम से ऐसी खबरें आ रही थी कि उनकी तबीयत खराब है। हाल ही में अमेरिकी मीडिया ने...

जापान ईरान के साथ शिखर वार्ता की तैयारी कर रहा है: पीएम साने ताकाइची

टोक्यो । ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी गहरा होता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आखिरी अल्टीमेटम दिया है अगर बात नहीं मानी तो...

हाई-एंड ड्रग इनोवेशन में अभी भी निर्भरता, नवाचार पर फोकस करना होगाः रक्षामंत्री

नई दिल्ली । भारत दुनिया का एक बड़ा मेडिसिन सप्लायर जरूर है लेकिन हाई-एंड ड्रग इनोवेशन और ओरिजिनल रिसर्च के क्षेत्र में, अभी भी दूसरो पर निर्भरता दिखाई देती है।...

editors

Read Previous

नाबालिग लड़की के पिता ने लगाया जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने का आरोप, यूपी पुलिस ने किया इनकार

Read Next

साइकिल पंक्चर हो चुकी है, हैंडपंप बेकार : यूपी उप मुख्यमंत्री

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com