यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों का सफर हुआ महंगा, 1 सितंबर से नई दरें होंगी लागू

नोएडा : यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की 74 वीं बोर्ड बैठक में यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 1 सितंबर से टोल पर बढ़ी हुई दरें लागू हो जायेंगी। दो पहिया वाहन चालकों और किसानों के ट्रैक्टर को इस फैसले में राहत दी गई है। 2018 से लेकर अभी तक कोई भी टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया था, लेकिन अब यह जानकारी दी गई थी कि आईआईटी के सर्वे के बाद पूरे यमुना एक्सप्रेस वे पर हो रहे हादसों को रोकने के लिए 130 करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है। जिसको वहन करने के लिए टोल टैक्स में वृद्धि जरूरी हो गई है। यमुना अथॉरिटी के सीईओ रणवीर सिंह के मुताबिक टोल टैक्स वृद्धि में टू व्हीलर थ्री व्हीलर और रजिस्टर ट्रैक्टर को बाहर रखा गया है। इनके दामों में किसी भी तरीके की कोई वृद्धि नहीं की गई है। वहीं कार, जीप वा वैन की दरों में 2.50 रुपए प्रति किलोमीटर बढ़ाकर 2.65 रुपए प्रति किलोमीटर की गई है। जबकि हल्के व्यवसायिक वाहन हल्के माल या मिनी बस की दर 3.90 रुपए प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 4.15 रुपए प्रति किलोमीटर, बस या ट्रक की दर 7.90 रुपए प्रति किलो मीटर से बढ़ाकर 8.45 रुपए प्रति किलोमीटर की गई है।

अथॉरिटी के मुताबिक टोल दरों को बढ़ाने का प्रस्ताव ज्यादा पैसों का था। जैसे कि कार वा हल्के वाहनों का प्रस्ताव 45 पैसे बढ़ाने का था लेकिन 15 पैसे ही बढ़ाए गए हैं।

–आईएएनएस

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

गाजियाबाद के राजनगर में दो मंजिला मकान में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

गाजियाबाद । गाजियाबाद के राजनगर इलाके में बुधवार को एक दो मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग मकान के ग्राउंड फ्लोर और...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

दिल्ली के एलजी ने रिज मैनेजमेंट बोर्ड के पुनर्गठन को दी मंजूरी, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपराज्यपाल टीएस संधू ने दिल्ली रिज मैनेजमेंट बोर्ड (डीआरएमबी) के पुनर्गठन को मंजूरी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

सभी राज्यों के सीएम नीट देने वाले छात्रों को फ्री बस यात्रा उपलब्ध कराएं : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा शासित समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वे...

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का दिल्ली में प्रीमियर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म को बताया ‘प्रेरणादायक’

नई दिल्ली । संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहले बुधवार को दिल्ली में एक भव्य...

admin

Read Previous

वाशिंगटन डीसी के दवा बाजार में गोलीबारी, 2 की मौत, 3 घायल

Read Next

ईडी ने जैकलीन का फिक्स्ड डिपॉजिट कुर्क किया, अभिनेत्री बोलीं : ‘यह मेरी मेहनत की कमाई है

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com