कहानी में ट्विस्ट: ‘बंधक’ ने कहा, उसने अपहरणकर्ता से शादी कर ली

मुरादाबाद (यूपी), 2 अगस्त (आईएएनएस)| एक मुस्लिम युवक और पांच अन्य लोगों द्वारा कथित तौर पर अपहृत एक लड़की ने सोशल मीडिया पर अपने अपहरण के आरोपों का खंडन किया और घोषणा की है कि उसने अपनी मर्जी से युवक से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो क्लिप में, लड़की को मामले में मुख्य आरोपी सलमान के साथ खड़ा देखा जा सकता है। उसने स्वीकार करते हुए कहा कि वह काफी समय से उक्त युवा के साथ रिलेशनशिप में थी और उनलोगों ने शादी कर ली है। उसने कहा कि किसी ने उसे अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं किया है।

वीडियो वायरल होने से कुछ घंटे पहले सलमान और उनके परिवार के पांच सदस्यों पर मामला दर्ज करने वाली मुरादाबाद पुलिस ने कहा कि उन्होंने वीडियो क्लिप का संज्ञान लिया है और नए सिरे से जांच के आदेश दिए गए हैं।

इस बीच, लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि वीडियो फर्जी था और उसकी बेटी को आरोपी और उसके साथियों द्वारा बयान दर्ज करने के लिए मजबूर किया गया था।

लड़की के पिता ने कहा, “सलमान की नीयत खराब थी। उसने और उसके भाइयों और रिश्तेदारों ने मेरे और मेरे परिवार के साथ कई बार दुर्व्यवहार किया था। वे हमें धमकी देते थे। वीडियो क्लिप फर्जी है, और मेरी बेटी को ऐसी बातें कहने के लिए मजबूर किया गया है।”

मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने कहा, “मामले की पहले से ही जांच चल रही थी। लड़की की तलाश के लिए टीमों को तैनात किया गया था, क्योंकि उसके परिवार ने आरोप लगाया था कि उसके पड़ोसियों ने उसका अपहरण कर लिया था।”

“हालांकि, एक वीडियो क्लिप सामने आया है। इसमें लड़की ने स्वेच्छा से अपना घर छोड़ने और मामले के मुख्य आरोपी सलमान से शादी करने की पुष्टि की है। लड़की ने धर्म परिवर्तन के आरोप से भी इनकार किया है।”

एसपी सिटी ने कहा कि पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लिया है और मामले की नए सिरे से जांच के आदेश दिए गए हैं।

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

आर्यन खान के खिलाफ साजिश का न तो कोई सबूत, न ही आम मंशा : बॉम्बे हाईकोर्ट

Read Next

हर हिंदुस्तानी बच्चे का हक है तंबाकू-मुक्त माहौल (बाल अधिकार दिवस पर विशेष)

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com