साल के बच्चे से आटे की चक्की में कराया जा रहा था काम, दिल्ली महिला आयोग ने करवाया रेस्क्यू


नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग ने दयालपुर इलाके से एक 12 वर्षीय बच्चे को बाल मजदूरी से बचाया। बच्चे से दयालपुर इलाके में एक चक्की में काम करवाया जाता था

आयोग को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ये जानकारी दी गई थी, जिसमें कहा गया कि, बच्चे से 12 घंटे चक्की पर काम करवाया जाता था और बदले में उसे उसके काम के कोई पैसे भी नहीं मिलते थे। दिल्ली महिला आयोग की टीम शनिवार सुबह जब मौके पर पहुंची तो पाया की बच्चा सुबह 9 बजे से ही चक्की पर काम करना शुरू करता है। हालांकि आयोग की टीम को देख चक्की के मालिक ने बच्चे को एक कमरे में टेबल के नीचे छुपा दिया।

स्वाति मलिवाल और उनकी टीम ने बच्चे को कमरे से निकाला और उसकी काउंसलिंग की। बच्चा बहुत घबराया हुआ था और उसे चक्की के मालिक ने डराकर झूठ बोलने का दबाव बनाया था।

बच्चे ने आयोग की टीम को जानकारी दी, जिसमें उसने बताया कि, “वो चक्की पर काम करता है पर उसको पैसे नहीं मिलते।”

बच्चे के हाथ पूरी तरह आटे में डूबे हुए थे और वो सुबह से भूखा था। आयोग की टीम पुलिस के साथ मिलकर बच्चे को दयालपुर पुलिस स्टेशन लेकर गई और उसके स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराया गया।

आयोग की अध्यक्षा स्वाति मलिवाल ने थाने के एसएचओ से भी मुलाकात की और एसएचओ से मामले में एफआईआर कर सख्त कार्यवाही करने को कहा।

इस मसले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, “कितना दुर्भाग्यपूर्ण है की खिलौनों से खेलने की उम्र में बच्चों से इस प्रकार की बाल मजदूरी करवाई जाती है। जब हम चक्की पर पहुंचे तो हमने देखा की बच्चे को एक कमरे में टेबल के नीचे छुपा दिया गया था और उसपर झूठ बोलने का दबाव बनाया गया था। बच्चा बहुत ही सहमा और घबराया हुए था।”

“दिल्ली महिला आयोग की मुस्तैदी की वजह से आज इस बच्चे का भविष्य खराब होने से बचा। मुझे उम्मीद है पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्यवाही करेगी।”

–आईएएनएस

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी की हत्या, पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

गुरुग्राम । हरियाणा के गुरुग्राम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक टेनिस खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला खिलाड़ी के पिता ने इस घटना...

लखनऊ: लूलू मॉल का सुपरवाइजर गिरफ्तार, युवती से दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप

लखनऊ । राजधानी लखनऊ का लूलू मॉल एक बार फिर विवादों में है। मॉल के सुपरवाइजर मोहम्मद फरहाज पर एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और धर्म...

गोपालपुर गैंगरेप केस : ओडिशा सरकार पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा निंदनीय

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ओडिशा के गंजम जिले के गोपालपुर बीच पर एक युवती के साथ हुई गैंगरेप की घटना की निंदा की।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

बिहार : बक्सर में अपराधियों ने पांच लोगों को मारी गोली, तीन की मौत

बक्सर । बिहार में विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था के सवाल को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने में जुटा है। इस बीच, बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार के...

admin

Read Previous

फेसबुक इंडिया ने पूर्व आईएएस अधिकारी को सार्वजनिक नीति का प्रमुख नियुक्त किया

Read Next

पूरे विश्व में कोरोना के मामले 20.1 करोड़ से ज्यादा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com