कार में मिला बिजनेसमैन का शव, ड्राइविंग सीट पर थी लाश

गाजियाबाद : गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में शुक्रवार को स्विफ्ट कार के अंदर 35 साल के बिजनेसमैन की लाश मिली । कार वैशाली सेक्टर-6 में आरोग्य हॉस्पिटल के सामने बहुत देर से खड़ी थी। लोगों ने पास जाकर देखा तो उसके अंदर ड्राइविंग सीट पर शव पड़ा था। मृतक की पहचान हर्षवर्धन रतूड़ी के रूप में हुई। मुंह से झाग निकल रहा था। आशंका है कि जहर खाने से मौत हुई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय हर्षवर्धन रतूड़ी के रूप में हुई। वे मूल रूप से उत्तराखंड में चमोली जिले के रहने वाले थे और फिलहाल पत्नी व दो बेटों सहित गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-13 में रह रहे थे। हर्षवर्धन के बड़े भाई अरविंद अपने माता-पिता के साथ शालीमार गार्डन में रह रहे हैं। हर्षवर्धन का इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस है। उन्होंने कंस्लटेंसी ऑफिस वसुंधरा के सनराइज मॉल में खोला हुआ है। पुलिस के मुताबिक, किसी बात को लेकर हर्षवर्धन का पत्नी से झगड़ा होता रहता था। गुरुवार रात भी झगड़ा हुआ और उसके बाद हर्षवर्धन कार लेकर घर से निकल गए। शुक्रवार दोपहर में उनकी लाश वैशाली सेक्टर-6 स्थित आरोग्य हॉस्पिटल के सामने कार में मिली है। पुलिस ने बताया कि हर्षवर्धन कार में ड्राइविंग सीट पर अचेत अवस्था में बैठे हुए थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। इसलिए प्रथमदृष्टया आशंका है कि जहर खाने से उनकी मौत हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

इंदिरापुरम थाने की पुलिस का कहना है कि आरोग्य हॉस्पिटल के आसपास जितने भी सीसीटीवी कैमरे हैं, उनकी फुटेज खंगाली जा रही है। इससे पता चल सकेगा कि हर्षवर्धन यहां कार से कब आए थे। वे अकेले थे या कोई और उनके साथ था।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

मेघना पंडित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी अस्पताल एनएचएस ट्रस्ट की सीईओ नामित

Read Next

ट्विटर जल्द ही उपयोगकर्ताओं को एल्गोरिदम एडजस्ट करने देगा : मस्क

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com