धनबाद की मोदीडीह कोलियरी में अचानक जमींदोज हुई मस्जिद, हादसे के बाद इलाके के लोगों में दहशत

रांची: धनबाद के कोयला क्षेत्रों में लगी आग और अंदर से खोखली होती जमीन की वजह से बुधवार की देर शाम फिर एक बड़ा हादसा सामने आया। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सिजुआ क्षेत्रअंतर्गत मोदीडीह कोलियरी क्षेत्र में एक मस्जिद अचानक जमींदोज हो गयी। सुखद संयोग यह रहा कि उस वक्त मस्जिद में कोई मौजूद नहीं था। हादसे के लगभग दो घंटे पहले यहां नमाज के लिए तकरीबन सौ लोग इकट्ठा हुए थे। इस हादसे के बाद स्थानीय लोग गुस्से में हैं और इसके लिए यहां आउटसोसिर्ंग काम करनेवाली कंपनी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज आवाज के साथ मस्जिद धंसी और उसका एक बड़ा हिस्सा जमीन में बड़ी दरारों में समा गया। बस्ती के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आये। बता दें कि इस इलाके को पहले ही खतरनाक क्षेत्र के तौर पर चिन्हित किया जा चुका है।

खनन क्षेत्र में लगी आग की वजह से यहां जमीन के नीचे का तापमान बेहद असामान्य पाया गया है। ध्वस्त हुई मस्जिद की दीवारों में पहले से दरारें पड़ चुकी थीं। लगभग तीन साल पहले यहां की जमीन में विस्फोट भी हुआ था। जमीनी आग के चलते मोदीडीह 6-10 काली मंदिर भी पहले जमींदोज हो चुकी है। यहां एक छोटी मस्जिद भी इन्हीं कारणों से ध्वस्त हो चुकी है।

मोदीडीह कोलियरी में कोयला खनन के दौरान इनक्लाइन चलने के बाद जमीन के अंदर आग धधकी थी। धीरे धीरे आग बढ़ती चली गई और तेतुलमुड़ी बस्ती, तेतुलमुड़ी 22-12 बस्ती, मोदीडीह 6-10, जोगता इलाके में फैल गयी। 22-12 बस्ती में जमीनी सतह से कई जगह गैस का रिसाव होता रहता है। इस इलाके की ऐसी समस्याओं को लेकर बीसीसीएल कार्यालय के समक्ष स्थानीय लोगों ने कई बार प्रदर्शन किया है। पिछले सितंबर महीने में केंद्र से आयी एक टीम ने भी इस इलाके का सर्वे किया था। भू-धसान क्षेत्र में रहनेवाले लोगों को सुरक्षित जगह पर बसाने और इसमें आ रही अड़चनों के संबंध में जानकारी भी ली थी।

लोगों का कहना है कि आउटसोसिर्ंग कंपनी की लापरवाही और बीसीसीएल प्रबंधन की अनदेखी की कारण ऐसी घटना हुई है। भविष्य में इससे भी बड़ी दुर्घटना न हो जाए, इसके लिए आउटसोसिर्ंग का काम बंद कराना जरूरी है। ग्रामीण यहां आउटसोसिर्ंग कंपनी के काम को बंद कराने पर आमादा थे। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

यूपी कोर्ट ने दी वयस्क ‘गर्लफ्रेंड’ को साथ रहने की इजाजत

Read Next

कोविड का चौथा उछाल अमेरिकी अस्पतालों पर पड़ा भारी: रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com