गाजियाबाद में 7 साल की बच्ची से चचेरे मामा ने की रेप की कोशिश, चिल्लाने पर बच्ची की हत्या कर फेंकी लाश

गाजियाबाद । गाजियाबाद में 7 साल की मासूम को उसके घर से अगवा कर उसकी हत्या का मामला सामने आया है। हत्या से पहले बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की गई। लेकिन, बच्ची के चिल्लाने की वजह से उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गई और उसका शव उसी के घर की छत पर फेंककर आरोपी फरार हो गया। आरोपी बच्ची का चचेरा मामा है।

पुलिस ने चेचेरे मामा इमरान (30) को अरेस्ट किया है। वह बच्ची के घर के पड़ोस में ही रहता था। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में आरोपी इमरान ने हत्या की बात कबूल ली है। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया है की “मैं बच्ची को कमरे में ले गया था। वहां वह शोर मचाने लगी, तो मुंह दबा दिया। मैं डर गया था। वो मुझे पहचानती थी। घर आकर वो मेरे बारे में लोगों को बता देती। इसलिए उसको मार दिया।”

पूरा मामला गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्टा का है। शालीमार गार्डन इलाके में रहने वाली 7 वर्षीय बच्ची अपने मामा के यहां केला भट्टा आई हुई थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे बच्ची के मामा जब घर पर लौटे तो बच्ची घर पर नहीं थी। पूरे घर में ढूंढा, कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची को अपनी चप्पलों से बहुत प्यार था। वह चप्पल पहने बिना एक कदम आगे भी नहीं चलती थी। इसलिए आशंका थी कि जहां पर बच्ची की चप्पल मिलेगी, वहीं पर उसके साथ कुछ गलत भी हुआ होगा। रात करीब 3 बजे पुलिस ने आस-पास के घरों में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया, तो बच्ची की चप्पलें इमरान के घर में ऊपर वाले कमरे में मिल गईं। इसके बाद इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह पड़ोस में ही रहता है।

इमरान के मुताबिक, बच्ची से गंदी हरकत के बाद वो ये बात परिजनों को बताने के लिए कह रही थी। इससे मैं डर गया। पकड़े जाने के डर से मैंने बच्ची के मुंह पर हाथ रख दिया। इससे बच्ची का दम घुट गया और वो मर गई। वारदात के बाद मैं लाश को उसके मामा के घर में छत के रास्ते डाल आया, जिससे किसी को कोई शक न हो।

डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि 7 वर्षीय बच्ची नहीं मिल रही है। थोड़ा ढूंढने के बाद बच्ची अपने ननिहाल की छत पर बेहोश अवस्था में मिली। जब उसे एमएमजी अस्पताल लेकर गये तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की छानबीन के दौरान 5 संदिग्धों से पूछताछ में सामने आया कि चचेरे मामा ने बच्ची को कुछ खिलाने-पिलाने के बहाने बगल वाले घर में बुलाकर अश्लील हरकत की थी। जिस पर बच्ची ने शोर मचाया तो उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी गई।

गाजियाबाद में 7 साल की बच्ची से चचेरे मामा ने की रेप की कोशिश, चिल्लाने पर बच्ची की हत्या कर फेंकी लाश

आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

जाति जनगणना से समाज नहीं बंटेगा : सिद्दारमैया

Read Next

जीएसटी परिषद ने बाजरे के आटे पर टैक्स खत्म किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com