पंजाब चुनाव की घोषणा के बाद घुसपैठ की कोशिशों, ड्रग तस्करी में इजाफा

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)| पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के तुरंत बाद पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं से घुसपैठ और हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास के मामले काफी बढ़ गए हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।

बीएसएफ पश्चिमी सेक्टर के अधिकारियों के मुताबिक, पश्चिमी सीमा के रास्ते पंजाब में नशीले पदार्थ भेजने की कोशिशें तेज हो गई हैं और 20 जनवरी को बल ने अमृतसर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सात पैकेटों में करीब 7.250 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, जबकि 15 जनवरी को एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया।

बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि अमृतसर, फिरोजपुर, जम्मू-कश्मीर सेक्टर के आईजी को पंजाब के सीमावर्ती इलाकों और अन्य सेक्टरों में गश्त तेज करने और मानव खुफिया नेटवर्क बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। भीषण ठंड और घने कोहरे के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रात में गश्त बढ़ा दी गई है और सीमा पर बेहतर निगरानी के लिए जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है।

घुसपैठ और नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास के मामले बढ़ गए हैं, क्योंकि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी संगठनों को लगता है कि यह पंजाब चुनाव को पटरी से उतारने का सही मौका है। फिरोजपुर और अमृतसर सेक्टर के बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि ये गतिविधियां पिछले साल नवंबर-दिसंबर में शुरू की गई थीं।

18 जनवरी, 2022 को बल ने एक चीनी ड्रोन को मार गिराया, जिसे अमृतसर सेक्टर में पाकिस्तान से भेजा गया था। 11 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में सुरक्षाकर्मियों ने 19.37 किलो अफीम, एक पिस्टल, 8 कारतूस, एक मैगजीन और 1.20 किलो हेरोइन बरामद की थी।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

यूपी: पत्नी की बेवफाई पर बच्चों के साथ टावर पर चढ़ा शख्स

Read Next

यूपी का चुनावी घमासान : संत को मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहिए : स्वामी अविमुक्ते श्वरानंद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com