रेलवे ट्रैक पर मृत मिला हैदराबाद दुष्कर्म-हत्या का आरोपी

हैदराबाद : हैदराबाद में 6 साल की बच्ची के साथ रेप और फिर हत्या का आरोपी रेलवे ट्रैक पर मृत पाया गया है। तेलंगाना पुलिस के डीजीपी ने शरीर पर मिले टैटू के निशान और अन्य पहचान से मृतक के आरोपी होने की पुष्टि की है। गौरतलब है कि प्रदेश में बच्ची से जघन्य अपराध को लेकर उबाल था और राज्य के मंत्री ने आरोपी को ढूंढकर एनकाउंटर कर दिए जाने की बात कही थी।

गौरतलब है कि मंगलवार को तेलंगाना के मंत्री ने कहा था कि आरोपी को एनकाउंटर करावा देंगे। मंत्री के बयान के दो दिन बाद आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है। हालांकि, सरकार की ओर से किसी तरह की मुठभेड़ नहीं होने की बात कही है।

दरअसल, वारनगल में रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला। जब पुलिस यहां पर पहुंची, तब उसने शव की जांच की और हाथ पर बने टैटू के आधार पर ये पाया कि ये सैदाबाद दुष्कर्म और हत्या घटना का आरोपी ही है। हैदराबाद सीपी अंजिनी कुमार के मुताबिक, अभी तो ये वही आरोपी लग रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकती है। वहीं, तेलंगाना के डीजीपी ने इसकी पुष्टि कर दी कि यह वहीं आरोपी है जिसने 6 साल की बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

मामले के आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया था। खबर है कि आरोपी को कथित रूप से 9 सितंबर को शहर में देखा गया था। इसी दिन पीड़िता आरोपी के सईदाबाद आवास पर मृत पाई गई थी।

बच्ची के घर के बाहर से ही उसका अपहरण कर लिया गया था और 9 सितंबर को बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने का बाद आरोपी भाग गया था। आरोपी के घर में बच्ची का जख्मी शव बेडशीट से लिपटा हुआ गद्दे के अंदर मिला था। इस घटना के बाद से ही पूरे राज्य में लोगों का गुस्सा भड़क उठा था और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे और आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग की जा रही थी।

———- इंण्डिया न्यूज स्ट्रीम

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

यह हार काफी निराशाजनक : रूट

Read Next

कैप्टन और भाजपा का प्रेम :कैप्टन के सहारे सिद्धू और गांधी परिवार को घेरने का भाजपा को मिला मौका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com