एडीजे उत्तम आनंद की मौत के मामले में सीबीआई ने 2 आरोपियों से पूछताछ शुरू की

नई दिल्ली:धनबाद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) उत्तम आनंद की मौत की जांच अपने हाथ में लेने के तीन दिन बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामले के संबंध में दो आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिन्हें 5 दिन की एजेंसी की हिरासत भेजा गया था। धनबाद की एक अदालत ने शुक्रवार को लखन वर्मा और राहुल वर्मा को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया था।

जांच से जुड़े सीबीआई के एक सूत्र ने कहा, हम झारखंड के गिरिडीह से गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। एजेंसी को झारखंड पुलिस की एसआईटी से मामले की फाइलें, उनके मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और उनके मोबाइल की लोकेशन हिस्ट्री मिली है, जो पहले मामले की जांच कर रही थी।

सूत्र ने कहा कि एजेंसी उत्तम आनंद की मृत्यु के समय की लोकेशन हिस्ट्री और उनके कॉल रिकॉर्ड के विवरण की जांच कर रही है। सूत्र ने कहा कि एजेंसी दोनों आरोपियों के कॉल रिकॉर्ड का भी विश्लेषण कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसके संपर्क में थे।

सीबीआई ने झारखंड सरकार की सिफारिश और केंद्र सरकार से आगे की अधिसूचना पर 4 अगस्त को जांच अपने हाथ में ली थी। मामले की जांच के लिए 20 सदस्यीय एसआईटी टीम झारखंड भेजी गई है।

अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की 28 जुलाई को सुबह की सैर के दौरान एक ऑटो-रिक्शा की चपेट में आने से मौत हो गई थी और पुलिस ने उनकी पत्नी की शिकायत पर एक अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद झारखंड सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था, लेकिन बाद में उसने सिफारिश की कि सीबीआई ही मौत की जांच करे। सूत्र ने कहा कि एजेंसी के अधिकारियों ने उस ऑटो-रिक्शा का भी सत्यापन किया है जो सुबह की सैर के दौरान एडीजे से टकराया था।

झारखंड उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सीबीआई को न्यायाधीश की मौत की जांच जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया था, ताकि कोई सबूत नष्ट न हो और राज्य सरकार को सभी रसद सहायता और दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था।

अदालत ने झारखंड के डीजीपी को राज्य में न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। इसने यह भी जानना चाहा कि घटना सुबह 5.08 बजे हुई तो दोपहर 12.45 बजे प्राथमिकी क्यों दर्ज कराई गई।

सूत्र ने कहा कि एजेंसी के अधिकारी उत्तम आनंद की मौत के सिलसिले में उनकी पत्नी का बयान दर्ज करने की योजना बना रहे हैं।

नई दिल्ली में स्पेशल यूनिट (विशेष इकाई) से सीबीआई के पुलिस अधीक्षक जगरूप एस. गुसिन्हा भी मामले की जांच के लिए झारखंड में डेरा डाले हुए हैं।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

जामिया के कब्रिस्तान में दफनाया गया दानिश सिद्दीकी का पार्थिव शरीर

Read Next

ला लीगा : रियल मेड्रिड ने वालेंसिया को 2-1 से दी शिकस्त

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com