रामलीला मैदान कांग्रेस का प्रदर्शन: ‘‘राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त, प्रजा महंगाई से त्रस्त,

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस महंगाई बेरोजगारी और अग्निपथ योजना को लेकर रैली कर रही है, जिसको राहुल गांधी समेत पार्टी के कई अन्य नेता इस रैली को संबोधित कर रहे है। इसमें देश के अन्य हिस्सों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए है।

हल्ला बोल रैली के मंच पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत के अलावा, मलकार्जुन खड़गे, प्रमोद तिवारी, राजीव शुक्ला, अजय माकन, भूपेंद्र हुड्डा, जय राम रमेश, अनिल चौधरी, शक्ति सिंह, शैलजा, सलमान खुर्शीद, पवन खेड़ा, तारिक अनवर, रणदीप सुरजेवाला, समेत कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। वहीं करीब 12 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी मंच पर मौजूद थे।

पार्टी की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली आरंभ होने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त, प्रजा महंगाई से त्रस्त, आज लोगों को जरूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम महंगाई के खिलाफ आवाजें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।’’

राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा था कि आज देश के सामने सबसे बड़ी समस्याएं बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ती नफरत है। वहीं, रैली से एक दिन पहले शनिवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया और कहा कि वह एक सशक्त विपक्ष होने के नाते आम लोगों से जुड़े विषय को उठाती रहेगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि कि प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। उन्हें जनता की तकलीफें सुननी ही पड़ेंगी।

आम जनता महंगाई से परेशान है। लोगों के लिए परिवार पालना मुश्किल हो गया है। आम लोग अपनी जरूरतों की चीज नहीं खरीद पा रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार को जनता की तकलीफ नहीं दिखती।

प्रधानमंत्री जी, आप अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। जनता की तकलीफ सुननी पड़ेगी।

हल्ला बोल रैली से पहले कांग्रेस ने ट्विटर पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस की ओर से एक वीडियो ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है, महंगाई के खिलाफ उठी करोड़ों आवाजें अब ‘आंधी’ बन चुकी हैं। एक ऐसी आंधी जो इस अन्यायी और निर्दयी सरकार की सत्ता उखाड़ फेंकेगी।

उधर, गुलाम नबी आजाद कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद जम्मू में आज अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो अपनी नई पार्टी का ऐलान भी कर सकते हैं। अपने इस्तीफे में कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करने वाले आजाद रविवार को अपना हमला और तेज कर सकते हैं। गांधी की रैली के दिन ही जम्मू कश्मीर में होने जा रहे आजाद के इस कार्यक्रम से यह देखने वाली बात होगी कि क्या उस दिन कुछ और खुलासे होंगे। आजाद कह चुके हैं कि उनका इस्तीफा बस शुरुआत है। यह इस बात का संकेत है कि वह आने वाले दिनों में गांधी परिवार पर अपना प्रहार तेज करेंगे।

————— इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सांसदों ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा-पहले जनगणना कराएं फिर परिसीमन

नई दिल्ली । नारी वंदन शक्ति अधिनियम और प्रस्तावित परिसीमन को लेकर संसद के भीतर और बाहर सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर जहां सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक...

नोएडा में तनाव के बाद सख्ती: औद्योगिक क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात, 300 से अधिक हिरासत में

नोएडा । नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल ही में हुए उग्र प्रदर्शन और बवाल के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर दिल्ली को कर्जदार बनाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल एक साल के भीतर राजधानी...

ट्रांसनेशनल हिंसा के आरोप निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित, विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले पर दोहराया रुख

नई दिल्ली । भारत ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि ट्रांसनेशनल संगठित अपराध या हिंसा में उसकी किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोप “निराधार, राजनीतिक रूप...

हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा ना बनाएं मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी...

बिहार पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश किए जारी

पटना । बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल के दिनों में...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

दावोस: सीएम सोरेन ने उद्योगपतियों से की मुलाकात, झारखंड को मिले सैकड़ों करोड़ के निवेश प्रस्ताव

दावोस । स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान झारखंड में बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्लास्टिक उद्योग, लॉजिस्टिक्स, क्रिटिकल मिनरल्स और रिटेल...

दिल्ली में यमुना की सफाई पर ‘आप’ ने खोला मोर्चा, सौरभ भारद्वाज ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे 'राजनीतिक नौटंकी' करार दिया है।...

editors

Read Previous

सेलेस्टी के साथ काम करने पर राजवीर सिंह: उन्हें एक बच्चे की तरह रखने की जरूरत है

Read Next

रामलीला मैदान से राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की उठी मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com