तेजस्वी को पार्टी की कमान देने की चर्चा के बीच तेजप्रताप ने कहा, ‘लालू प्रसाद ही आगे पार्टी चलाएंगे

पटना, 4 फरवरी (आईएएनएस)| बिहार में मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की 10 फरवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में होने वाली है। इस बीच, संगठनात्मक चुनाव की शुरूआत भी होने वाली है। माना जा रहा है कि इस दौरान तेजस्वी यादव को पार्टी की कमान भी सौंपी जा सकती है। इधर, तेजस्वी के बड़े भाई और राज्य के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि लालू प्रसाद पार्टी के अध्यक्ष हैं और आगे भी रहेंगे।

तेजप्रताप ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि लालू प्रसाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और सबसे बेहतर तरीके से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। पिता ही आगे भी पार्टी चलाते रहेंगे।

उन्होंने यहां तक कह दिया कि इसके बाद किसी तरह के बदलाव की जरूरत नहीं है। तेजप्रताप को हालांकि कार्यकारिणी की बैठक में लालू प्रसाद के शामिल होने की पुख्ता जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है, लेकिन लालू प्रसाद पटना आएंगे या नहीं इसकी हमें पुख्ता जानकारी नहीं है। हम भी सुन रहे हैं कि वह आने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि पटना में 10 फरवरी को राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इसमें 26 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष समेत 76 से ज्यादा सदस्यों को शिरकत करने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में लालू प्रसाद भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दौरान राजद के संगठनात्मक चुनाव और सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी, जिसका समापन अगले छह महीने में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ होगा। माना जा रहा है कि पार्टी इस बार तेजस्वी यादव को अध्यक्ष चुन सकती है।

–आईएएनएस

होर्मुज शिपिंग पर हमलों की भारत ने की निंदा, फ्री नेविगेशन फिर से शुरू करने की उठाई मांग

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की...

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका अपनी लंबे समय की रणनीतिक चुनौती के तौर पर चीन पर अपना मिलिट्री फोकस बढ़ा रहा है। अमेरिका के सीनियर कमांडरों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते...

अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मैंडेलसन मामले में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की नहीं होगी जांच

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन मामले की जांच नहीं होगी। हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के बाद यह फैसला लिया...

न्यूजीलैंड के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है: एफटीए डील पर बोले पीएम लक्सन

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। एफटीए को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए...

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

फायरिंग वाले वीडियो में जोरदार आवाज के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो साझा...

एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की; द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर हुई चर्चा

अबू धाबी । भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं...

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से करोड़ों के भुखमरी की चपेट में आने का खतरा बढ़ा: यूएन

नई दिल्ली/कोपेनहेगन । संयुक्त राष्ट्र ने होर्मुज स्ट्रेट की बंदी से होने वाले खतरे की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया है। दावा किया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग, यूरोपीय नेताओं ने की निंदा, मैक्रों बोले- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं

पेरिस । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग को लेकर यूरोपीय देशों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...

editors

Read Previous

अमित शाह पहुंचे गोरखपुर बोले, विपक्ष चाहे जो भी कर ले भाजपा होगी 300 के पार

Read Next

हाईकोर्ट ने जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com