नई दिल्ली: हमारे देश को आजाद हुए 75 साल हो गये है। भारत सरकार द्वारा अजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जिसमें पूरे देश के बढ़- चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। इसी उपल्क्षय में दिल्ली के लाल किले से लेकर संसद भवन तक तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।
इस तिरंगा बाइक रैली में कई केंद्रीय मंत्री सहित सौकड़ो भजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कोई स्कूटी तो कोई बुलेट पर नज़र आया। तिरंगा बाइक रैली
इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल वीके सिंह ,स्मृति ईरानी ,मीनाक्षी लेखी, गिरिराज सिंह भाजपा के कई नेता और सांसदों ने भी हिस्सा लिया।
तिरंगा बाइक रैली का आयोजन संस्कृति मंत्रालय के तरफ से किया गया है। देश के सभी लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा लगाने की भी अपील की गई है। इस अभियान के तहत करीब 20 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से इस रैली में सम्मिलित होने की अपील की थी।
इस आयोजन से विपक्षी सांसदों ने किनारा कर लिया। बाइक रैली की शक्ल में निकली सांसदों की तिरंगा यात्रा से विपक्षी दलों के किनारा करने के बाद इसे लेकर इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग छिड़ गई है।
सत्ता पक्ष तिरंगा रैली से किनारा करने को लेकर विपक्ष पर हमलावर हो गया है, वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सत्ता पक्ष पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में ट्वीट कर कहा है कि देश की शान है हमारा तिरंगा, हर हिंदुस्तानी के दिल में है हमारा तिरंगा।
भाजपा के प्रवक्ता सांबित पत्रा ने ट्विट कर कहा कि आज तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ माननीय उप-राष्ट्रपति जी के हाथों से हुआ। ये कार्यक्रम किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं, ये भारत सरकार का कार्यक्रम है। सभी सांसद को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया था। लेकिन इस पर भी राजनीति की गई जो कि उचित नहीं है।
———-इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम