दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, गलत मीटर रीडिंग में लिप्त मीटर रीडरों और निजी कंपनी के खिलाफ एफआईआर के आदेश

नई दिल्ली:दिल्ली जल बोर्ड ने गलत मीटर रीडिंग रोकने के लिए बड़ा फैसला किया है। गलत मीटर रीडिंग में लिप्त मीटर रीडरों और निजी कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भ्रष्ट आचरण और पानी मीटर की गलत रीडिंग में लिप्त पानी के मीटर रीडरों एवं संबंधित निजी कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी पानी के मीटर रीडिंग और गलत पानी के बिलों से संबंधित चुनौतियों को समयबद्ध तरीके से खत्म करें। अधिकारी केपीआई (की परफॉर्मेंस इंडिकेटर) के कार्यान्वयन की प्रक्रिया में तेजी लाएं और राजस्व विभाग में प्रदर्शन के अनुसार अधिकारियों को पुरस्कृत या दंडित करें।

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली जल बोर्ड की सदस्य (वित्त) पूजा जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें पानी के मीटर रीडिंग, बिलिंग, स्मार्ट मीटर लगाने की योजना के सम्बन्ध में, नागरिकों की शिकायतों और शिकायत निवारण से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। सौरभ भारद्वाज ने लोगों की कुछ शिकायतों को संज्ञान में लिया था, जो दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में पानी के मीटर को मीटर रीडर द्वारा गलत तरीके से रीडिंग लेने के साथ साथ भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती थी। उन्होंने तत्काल इस मामले की गंभीरता को समझते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को इस तरह के कार्यों को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि डीजेबी के अधिकारियों को एक प्रक्रिया बनानी होगी, जिसके तहत प्रत्येक मीटर रीडर के काम का मूल्यांकन पहले स्तर पर मीटर इंस्पेक्टर द्वारा किया जाएगा। उसके बाद क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए जोनल राजस्व अधिकारी द्वारा किया जाएगा। वाटर मीटर रीडर के दोषी पाए जाने की स्थिति में, डीजेबी अब मीटर रीडर और मीटर रीडिंग के लिए जिम्मेदार निजी कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगा।

इस दौरान डीजेबी उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अब प्रत्येक वाटर रीडर को मीटर रीडिंग की तस्वीरों के साथ दिल्ली जल बोर्ड के पास वाटर रीडिंग का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। जिसे क्रॉस चेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी की भी स्थिति के बावजूद पानी सभी का मूल अधिकार है। दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड सबसे गरीब से गरीब व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसी खबरें हैं जहां निजी मीटर रीडर, मीटर रीडिंग में हेरफेर करने के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गलत वाटर मीटर रीडिंग के माध्यम से निवासियों के लिए पैदा की गई किसी भी समस्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को माफ़ नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को पानी के मीटर रीडिंग और पानी के बिल को लेकर आम आदमी के सामने आने वाली सभी चुनौतियों को खत्म करने के लिए कहा गया।

विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि किसी भी भ्रष्टाचार के मामले में संबंधित अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना होगा। पूजा जैन ने सुझाव दिया कि विभाग को बेहतर प्रदर्शन करने वाले जेडआरओ, मीटर इंस्पेक्टर और वाटर रीडर्स को पुरस्कृत करने के तरीके भी बनाने चाहिए। खराब प्रदर्शन करने वालों को कारण बताओ नोटिस देने की बात भी कही गई। सौरभ भारद्वाज ने सहमति जताते हुए इसे क्रियान्वित करने के आदेश दिए।

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

गाजियाबाद के राजनगर में दो मंजिला मकान में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

गाजियाबाद । गाजियाबाद के राजनगर इलाके में बुधवार को एक दो मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग मकान के ग्राउंड फ्लोर और...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

दिल्ली के एलजी ने रिज मैनेजमेंट बोर्ड के पुनर्गठन को दी मंजूरी, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपराज्यपाल टीएस संधू ने दिल्ली रिज मैनेजमेंट बोर्ड (डीआरएमबी) के पुनर्गठन को मंजूरी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

सभी राज्यों के सीएम नीट देने वाले छात्रों को फ्री बस यात्रा उपलब्ध कराएं : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा शासित समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वे...

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का दिल्ली में प्रीमियर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म को बताया ‘प्रेरणादायक’

नई दिल्ली । संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहले बुधवार को दिल्ली में एक भव्य...

editors

Read Previous

कूल्हे की सर्जरी के 3 महीने बाद, राज ठाकरे फिर से एक्शन में

Read Next

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया से की पूछताछ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com