पंजाब में 2.85 लाख खेत कामगारों और भूमि रहित काश्तकारों का 590 करोड़ रुपए का कर्ज़ माफ

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने खेत कामगारों और भूमि रहित काश्तकारों के लिए कृषि ऋण स्कीम के अंतर्गत 590 करोड़ रुपए का उधार पर लिया हुआ ऋण माफ करने का ऐलान किया है जिससे मुख्यमंत्री द्वारा अपनी सरकार के एक और प्रमुख वादे को पूरा किये जाने का रास्ता साफ हो गया।

मंगलवार को हुई उच्च-स्तरीय मीटिंग के बाद एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 20 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह दौरान यह चैक जारी किये जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्राथमिक सहकारी सभाओं के 2,85,325 सदस्यों का 590 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया जायेगा जिससे हर मैंबर को 20,000 की राहत मुहैया होगी। उन्होंने वित्त और
सहकारिता विभागों को इस फ़ैसले को ज़मीनी स्तर पर कारगर ढंग से अमल में लाने के लिए प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के आदेश दिए हैं।
पंजाब सरकार ने पंजाब कृषि सहकारी सभाएं-2019 के अंतर्गत खेत कामगारों और भूमि रहित काश्तकार सदस्यों के लिए ऋण राहत स्कीम बनायी थी जिसके घेरे में राज्य में पंजाब कृषि सहकारी सभाओं के माध्यम से ज़िला केंद्रीय सहकारी बैंकों द्वारा सहकारी सभाओं के सदस्यों को दिए गए कन्सम्शन लोन शामिल होंगे।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने यह ऐलान मुख्यमंत्री के प्रमुख प्रोग्राम ‘ऋण राहत स्कीम’ के अधीन किसानों के ऋण माफ करने के बाद किया गया है। पंजाब कांग्रेस द्वारा साल 2017 में ऋण माफी का चुनावी वादा किया गया था जिसके अंतर्गत इस स्कीम अधीन अब तक 5.64 लाख किसानों का 4624 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया गया है।
इसके अलावा अनुसूचित जातियों और पिछड़ीं श्रेणियों के 50-50 हज़ार रुपए के कर्ज़े माफ किये जा चुके हैं जिनमें एस.सी. कार्पोरेशन द्वारा 6405 लाभार्थीयों के 58.39 करोड़ रुपए जबकि बी.सी. कार्पोरेशन द्वारा
1225 लाभार्थीयों को 20.71 करोड़ रुपए की ऋण माफी दी गई।
इस मीटिंग में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) अनिरुद्ध तिवारी और वित्त कमिश्नर सहकारिता के. सिवा प्रसाद उपस्थित थे।

–इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भोजपुरी के स्टार लगाएंगे हंसी का तड़का, खोलेंगे एक-दूसरे की पोल

मुंबई । 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 में इस बार हंसी का डबल डोज देने के लिए भोजपुरी के तीन बड़े स्टार दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। शो...

admin

Read Previous

पूर्व मिस केरल, रनर-अप की कार दुर्घटना में मौत

Read Next

जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए राजस्थान में ‘जनजाति भागीदारी योजना’ को मंजूरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com