हॉर्लिक्स ने गमी सेगमेंट में प्रवेश किया, बच्चों के पोषण हेतु ‘न्यूट्रीगमी’ लॉन्च किया

नई दिल्ली : हेल्थ ड्रिंक श्रेणी में अग्रणी ब्रांड्स में से एक, ‘हॉर्लिक्स इंडिया’ अब गमी सेगमेंट में प्रवेश कर रहा है। हॉर्लिक्स न्यूट्रीगमी को वैज्ञानिक रूप से 2 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों की मांगों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हॉर्लिक्स न्यूट्रीगमी को विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी5, विटामिन बी6, विटामिन बी7, विटामिन बी12, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई, आयोडीन, आयरन और जिंक जैसे 12 प्रमुख विटामिन और खनिजों के साथ पैक किया गया। न्यूट्रीगमी में बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आवश्यक पोषक तत्व हैं।

नए जमाने के भारतीय माता-पिता आजकल अपने बच्चों को सबसे उपयुक्त पोषण प्रदान करने के लिए चिंतित हैं, खासकर उनके प्रारंभिक वर्षों के दौरान। एक बच्चे के उचित स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए सबसे अच्छी रणनीति पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों को अपने आहार में शामिल करना है। ऐसे बच्चे जो लगातार एक ही तरह का आहार खाते रहते हैं, उनके लिए यह काफी आसान होगा। कम से कम बहुत सारी सब्जियां खाने से तो आसान ही होगा। एक ऐसे समय में जब बच्चे तेजी से बड़े हो रहे हों तो उनके विकास की गति को थोड़ी अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता होती है और ये आसानी से चबाने वाली, नॉन-स्टिकी गमी उन पोषण संबंधी कमियों को ठीक करने में मदद करती हैं। दिन में सिर्फ 2 गमी खाने से आधा कटोरी पालक के बराबर आयरन, एक टमाटर के बराबर विटामिन सी, एक गाजर के बराबर विटामिन ए, एक कटोरी मटर के बराबर जिंक और अन्य विटामिन मिलते हैं। हॉर्लिक्स न्यूट्रीगमी किसी भी तरह के प्रिजर्वेटिव या केमिकल से मुक्त है और इसमें कोई अतिरिक्त सुक्रोज, कोई कृत्रिम रंग या कृत्रिम स्वाद नहीं है, तथा कोई जिलेटिन भी नहीं है।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, कृष्णन सुंदरम, वाइस प्रेसिडेंट, न्यूट्रीशनल कैटेगरी, एचयूएल ने कहा, “हमारे बच्चों के भविष्य के स्वास्थ्य और पोषण में निवेश करना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है, और हॉर्लिक्स आने वाली अगली पीढ़ी – हमारे बच्चों को विटामिन और खनिजों की आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो उनके विकासशील शरीर और दिमाग के लिए बेहद आवश्यक हैं। हम एक ऐसा उत्पाद बनाना चाहते थे जो खाने में मज़ेदार हो, लेकिन यह भी सुनिश्चित करना चाहते थे कि यह पोषण की दृष्टि से बिल्कुल उपयुक्त हो। न्यूट्रीगमी को प्रतिरक्षा-सहायक सामग्री के साथ-साथ आवश्यक विटामिन और खनिज प्रदान करके डिजाइन किया गया है। इससे माता-पिता की मुश्किलें थोड़ी कम हो जाती है क्योंकि बच्चों के ठीक से खाना ना खाने के कारण वह चिंतित रहते हैं। ज्यादातर बच्चों में लगातार एक ही तरह का खाना खाने के कारण न्यूट्रीशन की कमी हो जाती है और न्यूट्रीगमी जैसा उत्पाद लाकर हमारा उद्देश्य ऐसे बच्चों को कुपोषण से बचाने का है।”

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

editors

Read Previous

“निशाचर” एक मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज़, 

Read Next

वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट ने विक्रेताओं के लिए रोडमैप किया पेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com