5 करोड़ रुपए मूल्य के 30,000 चीनी पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार : डीआरआई

मुंबई । राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) ने चीन से आने वाले पटाखों और आतिशबाजी की अवैध तस्करी का एक और बड़ा मामला पकड़ा है। सोमवार को इसकी जानकारी दी गई। टीम ने इस तस्करी को रोक दिया। अब तक का यह एक और सफल अभियान है।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि पटाखों की तस्करी रोकने के लिए चल रहे ‘फायर ट्रेल’ अभियान चलाया गया, जिसमें डीआरआई ने मुंद्रा बंदरगाह पर बड़ा काम किया। टीम ने 5 करोड़ रुपए की कीमत के 30,000 अवैध पटाखे पकड़े और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

इस अभियान के दौरान, डीआरआई अधिकारियों ने मुंद्रा बंदरगाह पर चीन से आए एक 40 फुट लंबे कंटेनर को पकड़ा, जिस पर ‘पानी का गिलास’ और ‘फूलदान’ होने का दावा किया गया था। लेकिन जांच में पानी के गिलास के एक सेट के पीछे 30,000 छिपे हुए पटाखे/आतिशबाजी के टुकड़े मिले।

डीआरआई ने कहा कि आयातक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे और उसने स्वीकार किया कि माल की तस्करी आर्थिक लाभ के लिए की गई थी।

इससे पहले, अक्टूबर महीने में, डीआरआई ने मुंबई और तूतीकोरिन में चीनी पटाखों के अवैध आयात के प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया था। इसमें अकेले अक्टूबर महीने में, डीआरआई मुंबई क्षेत्रीय इकाई (एमजेडयू) ने लगभग 16 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध रूप से आयातित पटाखे जब्त किए।

मंत्रालय के अनुसार, विदेश व्यापार नीति के आईटीसी (एचएस) वर्गीकरण के तहत पटाखों का आयात ‘प्रतिबंधित’ है और इसके लिए विस्फोटक नियम, 2008 के तहत विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) और पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) दोनों से वैध लाइसेंस की आवश्यकता होती है।

डीआरआई ने कहा, “ऐसे खतरनाक सामान की गैरकानूनी तस्करी से लोगों की जान को खतरा है। देश की सुरक्षा, बंदरगाह, जहाज और पूरे व्यापार को बड़ा नुकसान हो सकता है। हम तस्करों के बड़े-बड़े नेटवर्क को ढूंढेंगे और खत्म करेंगे। खतरनाक तस्करी से लोगों को बचाएंगे। देश के व्यापार और सुरक्षा को मजबूत रखने के अपने काम पर डटे रहेंगे।”

–आईएएनएस

अनिल अंबानी ने ईडी के समन को फिर किया नजरअंदाज, दिल्ली मुख्यालय में नहीं हुए पेश

नई दिल्ली । रिलायंस एडीएजी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी जयपुर-रींगस हाइवे प्रोजेक्ट से जुड़ी फेमा जांच में सोमवार को दूसरे समन के बाद भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष...

डब्ल्यूएचओ और आईएलओ के एक्सटर्नल ऑटिडर के रूप में कैग की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ी: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं जैसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) और इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (आईएलओ) के एक्सटर्नल ऑटिडर की भूमिका निभाने से...

टैरिफ पर ट्रंप के नए फैसले से भारत से मसालों, चाय और काजू का निर्यात बढ़ेगा

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से करीब 200 खाद्य उत्पादों पर टैरिफ वापस लिए जाने से भारत से मसालों, चाय और काजू का यूएस को निर्यात...

हमारा उद्देश्य आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन को इनोवेशन के एक मॉडल हब के रूप में मजबूत करना : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन का दौरा किया। यहां उन्होंने वैज्ञानिकों और...

इस हफ्ते सोने की कीमतों में 4,694 रुपए का आया उछाल

नई दिल्ली । इस हफ्ते 24 कैरेट सोने की कीमत में 4,694 रुपए प्रति 10 का उछाल दर्ज किया गया है, जिसे सेफ हेवन खरीदारी और डॉलर में गिरावट का...

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने जुलाई में 2.72 करोड़ रुपए का रिफंड दिलवाया, ई-कॉमर्स सेक्टर सबसे आगे

नई दिल्ली । उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) ने जुलाई में 2.72 करोड़ रुपए का रिफंड दिलवाया और 27 क्षेत्रों में 7,256...

विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर बोले केंद्रीय मंत्री, ‘विकसित भारत की तरफ बड़ा कदम’

नई दिल्ली । भारत के विश्व में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर केंद्रीय साइंस एवं टेक्नोलॉजी और अर्थ साइंस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह खुशी जाहिर करते हुए...

टैरिफ के असर को समझना अभी मुश्किल, कुछ भी कहना जल्दबाजी : शशि थरूर

नई दिल्ली । अमेरिका के 26 प्रतिशत टैरिफ को लेकर पूरी दुनिया में खलबली मची है। शेयर बाजार में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। इस टैरिफ को लेकर कांग्रेस...

दक्षिण दिल्ली की रियल एस्टेट क्षमता 5.65 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची : रिपोर्ट

नई दिल्ली । देश के सबसे पॉश इलाकों में से एक दक्षिण दिल्ली की रियल एस्टेट क्षमता अब 5.65 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। बुधवार को आई एक...

सड़क, रेलवे और पोर्ट में सरकारी निवेश से घरेलू इंडस्ट्री बन रही प्रतिस्पर्धी: सीआईआई

नई दिल्ली । इंडस्ट्री चैम्बर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) द्वारा कहा गया कि इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे सड़क, रेलवे और पोर्ट में सरकारी निवेश बढ़ने से घरेलू इंडस्ट्री अधिक प्रतिस्पर्धी बन...

हुंडई मोटर इंडिया का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 7 प्रतिशत लुढ़का, अक्टूबर में सपाट रही बिक्री

नई दिल्ली । देश के सबसे बड़े आईपीओ हुंडई मोटर इंडिया ने निवेशकों को निराश किया है। लिस्टिंग के बाद से ही शेयर में लगातार कमजोर देखी जा रही है।...

निर्यात में चौथे नंबर पर पहुंचा भारत का फार्मा, मेडिटेक सेक्टर

नई दिल्ली । भारत के फार्मास्यूटिकल्स और मेडिटेक सेक्टर का निर्यात पिछले वित्त वर्ष में एक बड़ी उपलब्धि रही। इस उपलब्धि के साथ यह देश का चौथा सबसे बड़ा सेक्टर...

admin

Read Previous

आईसीटी ने मानवता के विरुद्ध अपराध मामले में शेख हसीना को ठहराया दोषी, कोर्ट ने अब तक क्या-क्या कहा?

Read Next

दिल्ली ब्लास्ट केस: अदालत ने आमिर राशिद अली को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com