इस हफ्ते सोने की कीमतों में 4,694 रुपए का आया उछाल

नई दिल्ली । इस हफ्ते 24 कैरेट सोने की कीमत में 4,694 रुपए प्रति 10 का उछाल दर्ज किया गया है, जिसे सेफ हेवन खरीदारी और डॉलर में गिरावट का सपोर्ट मिला। हालांकि, अमेरिकी शटडाउन खत्म होने के बाद सोने की कीमतों में बीते कारोबारी दिन शुक्रवार को इसके साप्ताहिक उच्च स्तर से गिरावट देखी गई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,24,794 रुपए दर्ज की गई है, जो कि इससे पिछले हफ्ते 1,20,100 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

शुक्रवार को घरेलू सोने की कीमतें इंट्रा डे में करीब 5000 रुपए/प्रति 10 ग्राम की तेज गिरावट के साथ कारोबार कर थीं और 1,21,895 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दिन का निचला स्तर छुआ हालांकि, बाद में कीमतों में तेजी आ गई।

ट्रेडर्स ने फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में आगामी कटौती को लेकर कम होती उम्मीदों पर प्रतिक्रिया दी, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की कीमत में 127 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस की गिरावट देखी गई।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की आक्रामक टिप्पणियों के बाद ब्याज दरों में अगली कटौती की उम्मीदें कम हुईं, जिसके बाद इंटरनेशनल बुलियन इस सप्ताह 4,000 डॉलर पर बना रहा।

दिसबंर में अगली ब्याज दर कटौती को लेकर मार्केट की उम्मीदें 90 प्रतिशत से घटकर 60 प्रतिशत पर आ गईं, जिससे बुलियन पर दबाव बढ़ा, जबकि डॉलर इंडेक्स 100 के आसपास बंद हुआ और अमेरिकी डॉलर-रुपया 89 के करीब पहुंच गया।

मार्केट एनालिस्ट ने कहा कि अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के अभाव से अनिश्चितता के कारण सेफ-हेवन डिमांड बढ़ी है। इसलिए कीमती धातु नवंबर में अपने सबसे अच्छे साप्ताहिक प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

एनालिस्ट के अनुसार, सोने के लिए 1,25,750 रुपए-1,24,980रुपए पर सपोर्ट जोन बना हुआ है और 1,27,750 रुपए-1,28,400 रुपए पर रेजिस्टेंस लेवल बना हुआ है। वहीं चांदी का सपोर्ट लेवल 1,60,950रुपए -1,59,400 रुपए पर और रेजिस्टेंस 1,63,850 रुपए-1,64,900 रुपए के लेवल पर बना हुआ है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

बीएसई ने निवेशकों को फर्जी निवेश सलाह से बचने की चेतावनी दी

मुबंई । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने गुरुवार को निवेशकों को चेतावनी दी है कि वह सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और फोन कॉल के जरिए आ रहे अनजान निवेश संदेशों से...

भारत के आर्थिक आंकड़े मजबूत, महंगाई पर नियंत्रण से कम रहेगी ब्याज दर : आरबीआई

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा का मानना है कि आरबीआई के अनुमानों के आधार पर प्रमुख नीतिगत दरें 'लंबे समय तक' कम रहेंगी, क्योंकि...

पीएम मोदी के ओमान दौरे पर एफटीए पर रहेगा फोकस : इंडस्ट्री

मस्कट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ओमान को काफी उम्मीदें और इसमें भारत-ओमान के बीच फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर मोहर लगने की उम्मीद है। यह बयान ओमान में...

भीम ने लॉन्च किया ‘गर्व से स्वदेशी’ अभियान, नए यूजर्स को मिलेगा 20 रुपए का कैशबैक ऑफर

नई दिल्ली । भारत के स्वदेशी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म भीम ऐप (बीएचआईएम) ने सोमवार को "गर्व से स्वदेशी" अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत नए यूजर्स को डिजिटल पेमेंट्स...

थोक महंगाई दर नवंबर में -0.32 प्रतिशत रही, खाद्य उत्पादों की कीमतों में आई गिरावट

नई दिल्ली । थोक महंगाई दर नवंबर में -0.32 प्रतिशत रही है। इसके नकारात्मक दायरे में रहने की वजह खाद्य उत्पादों, मिनरल ऑयल, क्रूड पेट्रोलियम, नेचुरल गैस, मैन्युफैक्चर ऑफ बेसिक...

इंडिगो पर डीजीसीए का बड़ा एक्शन, निरीक्षकों को निकाला और सीईओ को दोबारा समन किया

नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बड़ा एक्शन लिया है और उन चार फ्लाइट निरीक्षकों को निकाल दिया है, जो कि...

फिर बढ़ा भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली । एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने भारत की आर्थिक वृद्धि (जीडीपी ग्रोथ) का अनुमान वित्त वर्ष 2026 के लिए बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। पहले यह अनुमान...

मिलजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला

मुंबई । मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को सपाट खुला। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 12 अंक की मामूली गिरावट के साथ 84,379 और निफ्टी 2 अंक...

5 करोड़ रुपए मूल्य के 30,000 चीनी पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार : डीआरआई

मुंबई । राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) ने चीन से आने वाले पटाखों और आतिशबाजी की अवैध तस्करी का एक और बड़ा मामला पकड़ा है। सोमवार को इसकी जानकारी दी गई।...

अनिल अंबानी ने ईडी के समन को फिर किया नजरअंदाज, दिल्ली मुख्यालय में नहीं हुए पेश

नई दिल्ली । रिलायंस एडीएजी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी जयपुर-रींगस हाइवे प्रोजेक्ट से जुड़ी फेमा जांच में सोमवार को दूसरे समन के बाद भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष...

डब्ल्यूएचओ और आईएलओ के एक्सटर्नल ऑटिडर के रूप में कैग की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ी: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं जैसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) और इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (आईएलओ) के एक्सटर्नल ऑटिडर की भूमिका निभाने से...

टैरिफ पर ट्रंप के नए फैसले से भारत से मसालों, चाय और काजू का निर्यात बढ़ेगा

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से करीब 200 खाद्य उत्पादों पर टैरिफ वापस लिए जाने से भारत से मसालों, चाय और काजू का यूएस को निर्यात...

admin

Read Previous

कामिनी कौशल के जाने से दुखी हुईं दिव्या दत्ता, बोलीं- सेट पर उनसे मिला सबसे प्यारा रिश्ता

Read Next

एच-1बी पर लगाया शुल्क ‘दुरुपयोग रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम’: व्हाइट हाउस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com