सस्ता हुआ सोना-चांदी, 3000 रुपए से ज्यादा गिरे सिल्वर के दाम

मुंबई । सोना-चांदी की कीमतों में मंगलवार के कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई है। जहां पीली धातु में 300 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक गिरावट रही वहीं, 1 किलोग्राम चांदी की कीमत भी 3000 रुपए से ज्यादा घट गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,20,419 रुपए दर्ज की गई है, जो कि इससे पहले कारोबारी दिन सोमवार को 1,20,777 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। बीते 24 घंटों में सोने के दाम में 358 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं, 22 कैरेट सोना भी 328 रुपए प्रति 10 ग्राम घटकर 1,10,304 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

चांदी की कीमतों की बात करें तो एक किलोग्राम चांदी का भाव 1,46,150 रुपए पर आ गया है, जो कि इससे पहले 1,49,300 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था। चांदी की कीमत में 3150 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.54 प्रतिशत घटकर 1,20,750 रुपए पर पहुंच गया है, जबकि चांदी के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.38 प्रतिशत घटकर 1,45,714 रुपए पर पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर सोने का दाम 0.47 प्रतिशत घटकर 3,995 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 1.57 प्रतिशत घटकर 47.29 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा, सोने ने कमजोरी के साथ कारोबार किया और कीमतें 500 गिरकर 1,20,950 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। मजबूत डॉलर और यूएस फेड के भविष्य में रेट कट को लेकर अनिश्चितता के कारण और वर्तमान यूएस शटडाउन की वजह से लिमिटेड डेटा रिलीज के बीच कीमतें कुछ समय के लिए 1,20,000 रुपए के निचले स्तर के करीब पहुंच गई थीं।

त्रिवेदी ने आगे कहा कि यूएस-चीन व्यापार वार्ता को लेकर पॉजिटिव डेवलपमेंट्स का असर भी बुलियन सेंटीमेंट पर देखने को मिला।

उन्होंने कहा, “अगले अहम ट्रिगर फेडरल रिजर्व अधिकारियों के भाषण होंगे, जिनसे रेट आउटलुक के बारे में संकेत मिल सकते हैं। सोने के 1,18,500–1,24,000 रुपए की रेंज में वोलैटाइल रहने की उम्मीद है।”

–आईएएनएस

घरेलू एयरलाइंस के सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एटीएफ पर वैट को घटाकर 7 प्रतिशत किया

नई दिल्ली । मध्य पूर्व संकट में घरेलू एयरलाइन के सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वेल्यू एडेड टैक्स (वैट) को 18 प्रतिशत से घटाकर...

आईआईटी रुड़की ने भारत के लिए तैयार किया हाई-रिजॉल्यूशन जलवायु डेटासेट, आपदा तैयारी और जलवायु जोखिम आकलन में मिलेगी मदद

नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की के शोधकर्ताओं ने शुक्रवार को भारत के लिए एक ओपन-एक्सेस हाई-रिजॉल्यूशन जलवायु प्रोजेक्शन डेटासेट विकसित और जारी किया। 'इंड्रा-सीएमआईपी6' नाम का यह डेटा...

टेस्ला का भारत में विस्तार, बेंगलुरु में खोला पहला एक्सपीरिंयस सेंटर

बेंगलुरु । एलन मस्क की ईवी कंपनी टेस्ला ने गुरुवार को व्हाइटफील्ड इलाके में पहला एक्सपीरिंयस सेंटर खोला। यह कंपनी के इवी विस्तार में एक बड़ा कदम माना जा रहा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी होगी ज्यादा मजबूत

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है। इससे साफ दिखता है कि भारत, यूएई के...

रिलायंस कम्युनिकेशंस केस में सीबीआई की एक और बड़ी कार्रवाई, मुंबई समेत 7 ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने रिलायंस एडीए ग्रुप की कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े एक मामले में सात...

अमूल ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी, प्रति लीटर 2 रुपए तक बढ़े दाम; 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली/अहमदाबाद । आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ), जिसके स्वामित्व में आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (अमूल)...

सिप्ला का चौथी तिमाही में मुनाफा 55 प्रतिशत गिरकर 555 करोड़ रुपए रहा

मुंबई । फार्मा कंपनी सिप्ला ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (क्यू4) के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 54.6 प्रतिशत घटकर 554.64 करोड़...

वैश्विक संकट के दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूती: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती दिखा रही है। उन्होंने...

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच चीन पर खाद और अनाज की जमाखोरी का आरोप : रिपोर्ट

नई दिल्ली । विश्व बैंक के पूर्व अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा क‍ि चीन को अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से पैदा हुए वैश्विक खाद्य और उर्वरक संकट को कम करने...

देश में 60 दिनों का तेल व गैस, 45 दिनों का रसोई गैस व 703 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार

नई दिल्ली । भारत में ईंधन, यानी पेट्रोल-डीजल व गैस, का पर्याप्त भंडार है। देश में फिलहाल 60 दिनों का कच्चा तेल भंडार, 60 दिनों का प्राकृतिक गैस भंडार, तथा...

वैश्विक अस्थिरता के बीच भी भारत की विकास दर वित्त वर्ष 27 में 6.6 प्रतिशत रहने की उम्मीद : एसबीआई रिसर्च

नई दिल्ली । भारत की अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2026-27 में 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है और यह वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 7.2...

पश्चिमी देशों की टेक्नोलॉजी चीन की एनईवी ताकत को कर सकती है कमजोर : रिपोर्ट

नई दिल्ली । चीन इस समय न्यू एनर्जी व्हीकल (एनईवी) यानी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए जरूरी क्रिटिकल मिनरल्स पर अपनी पकड़ का फायदा उठाकर भू-राजनीतिक बढ़त लेने की कोशिश कर...

admin

Read Previous

भूतिया पुलिस स्टेशन में शुरू हुआ खेल, ‘इंस्पेक्शन बंगलो’ के ट्रेलर में डर के साथ कॉमेडी का तड़का

Read Next

‘वे बहुत बड़े ज्ञानी बाबा हैं…,’ दिनेश लाल यादव ने बिहार विकास को लेकर खेसारी लाल यादव पर कसा तंज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com