भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम वित्त वर्ष 26 में 12 प्रतिशत बढ़कर 70 लाख करोड़ रुपए के पार

मुंबई । भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) वित्त वर्ष 26 में सालाना आधार पर 12.2 प्रतिशत बढ़कर 73.73 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान इंडस्ट्री का कुल एसेट बेस 8 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की ओर से जारी डेटा में दी गई।

एम्फी के डेटा में बताया गया कि वैश्विक स्तर पर अस्थिरता के बावजूद सक्रिय इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में इनफ्लो बढ़कर 40,450.26 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि जुलाई 2025 के बाद अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह फरवरी में 25,977.81 करोड़ रुपए पर था।

मार्च में एसआईपी इनफ्लो 32,087 करोड़ रुपए रहा है, जो कि इससे पिछले महीने 29,845 करोड़ रुपए पर था। यह दिखाता है कि रिटेल निवेशक बाजार की अस्थिरता के बीच लंबी अवधि के नजरिए से निवेश कर रहे हैं।

विश्लेषकों ने कहा कि इक्विटी इनफ्लो में इस उछाल का कारण साल के अंत में पोर्टफोलियो आवंटन, पश्चिम एशिया में तनाव के बाद हालिया गिरावट में कम मूल्यांकन पर निवेश करना है।

हालांकि, मार्च में म्यूचुअल फंड उद्योग में 2.39 लाख करोड़ रुपए का नेट आउटफ्लो दर्ज किया गया, जबकि फरवरी में 94,530 करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो आया था। मार्च में डेट म्यूचुअल फंड में 2.94 लाख करोड़ रुपए का आउटफ्लो दर्ज किया गया।

इसके अतिरिक्त, मार्च में गोल्ड ईटीएफ इनफ्लो घटकर 2,266 करोड़ रुपए रह गया है, जो कि फरवरी में यह 5,254.95 करोड़ रुपए था।

इक्विटी कैटेगरी में मार्च में फ्लेक्सी-कैप फंडों में सबसे अधिक 10,054.12 करोड़ रुपए का निवेश हुआ, जो फरवरी में 6,924.65 करोड़ रुपए था। स्मॉल-कैप और मिड-कैप फंडों में क्रमशः 6,263.56 करोड़ रुपए और 6,063.53 करोड़ रुपए का निवेश हुआ, जबकि पिछले महीने यह क्रमशः 3,881.06 करोड़ रुपए और 4,002.99 करोड़ रुपए था। वहीं, लार्ज-कैप फंडों में 2,997.84 करोड़ रुपए का निवेश हुआ।

–आईएएनएस

अमेरिका के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक करने से कच्चे तेल की कीमत 10 प्रतिशत बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार

मुंबई । कच्चे तेल की कीमत में सोमवार को 10 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है, जिससे दाम फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है।...

8वां वेतन आयोग: कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन पर क्या असर होगा?

नई दिल्ली । केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी पूरे देश में बेसब्री से 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं, जिससे कि उनका वेतन और पेंशन पहले के...

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी, डॉलर की कमजोरी से बढ़ी मांग

मुंबई । सोने की कीमतों में इस हफ्ते 1.65 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिससे लगातार तीसरे हफ्ते इसमें तेजी बनी रही। सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की बढ़ती मांग, अमेरिकी...

ईरान संघर्ष पर रे डालियो की बड़ी चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य में अभी सबसे खतरनाक दौर आना बाकी

नई दिल्ली । दुनिया के जाने-माने निवेशक और ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक रे डालियो ने ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि...

23 मार्च से अब तक जरूरतमंदों को 12 लाख से अधिक 5-किलो के एलपीजी सिलेंडर बेचे गए: केंद्र

नई दिल्ली । सरकार ने शनिवार को बताया कि 10 अप्रैल को 51.5 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए। साथ ही, देश भर में लगभग 1 लाख...

मिडिल ईस्ट तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

मुंबई । वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली। अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के बावजूद सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे पर हमले...

आरबीआई की समयसीमा से पहले डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत

नई दिल्ली । शुक्रवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 10 पैसे की बढ़त के साथ खुला। यह मजबूती भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बैंकों को अपनी आर्बिट्रेज पोजीशन...

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कतर जाएंगे पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, एलएनजी सप्लाई पर करेंगे अहम बातचीत

नई दिल्ली । केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी 9 से 10 अप्रैल के बीच कतर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे चल रहे ईरान संघर्ष के...

डिज्नी में 1,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, मार्केटिंग डिवीजन के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की संभावना: रिपोर्ट

नई दिल्ली । मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉल्ट डिज्नी आने वाले हफ्तों में करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन...

ईरान को लेकर ट्रंप के संकेत के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई

वॉशिंगटन । तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकेंगे, जिससे...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

खुशी तिवारी के साथ पवन सिंह का रोमांस, ‘सड़िया ए जान’ गाने में दिखी शानदार केमिस्ट्री

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com