पीयूष गोयल टीईपीए के क्रियान्वयन और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए 12-13 जून को स्विट्जरलैंड का दौरा करेंगे

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री भारत–ईएफटीए व्यापार व आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) के क्रियान्वयन और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए 12-13 जून को स्विट्जरलैंड का दौरा करेंगे। यह जानकारी सरकार की ओर से गुरुवार को दी गई।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 12 जून को बर्न, स्विट्ज़रलैंड का दौरा करेंगे, जहां वे स्विस सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधियों और स्विस फार्मास्यूटिकल उद्योग के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।

यह दौरा स्विट्जरलैंड और अन्य ईएफटीए देशों के साथ भारत की आर्थिक भागीदारी को दिए गए महत्व को दर्शाता है। भारत और ईएफटीए सदस्य-राष्ट्र—स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, लिक्टेनस्टीन और आइसलैंड—ने मार्च 2024 में ट्रेड एंड इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (टीईपीए) पर हस्ताक्षर किए थे, जो अक्टूबर 2025 में प्रभावी हुआ। यह समझौता दोनों पक्षों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के लिए एक व्यापक ढांचा प्रदान करता है।

मंत्रालय के मुताबिक, दौरे पर केंद्रीय मंत्री स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन और आर्थिक मामलों की राज्य सचिव हेलेन बडलिगर आर्टिएडा और से मुलाकात करेंगे। वे स्विस फार्मास्यूटिकल उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे। चर्चा टीईपीए के क्रियान्वयन, समझौते से उत्पन्न परिचालन संबंधी मुद्दों के समाधान और द्विपक्षीय व्यापार, निवेश व संस्थागत सहयोग को बढ़ाने पर केंद्रित रहने की संभावना है।

इस दौरे के दौरान, केंद्रीय मंत्री ज्यूरिख में स्विस कंपनियों और निवेशकों से भी मुलाकात करेंगे ताकि द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की जा सके और गहरे आर्थिक सहयोग के अवसरों का अन्वेषण किया जा सके।

मंत्रालय ने बताया कि गोयल के साथ उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। यह दौरा टीईपीए के प्रभावी क्रियान्वयन का समर्थन करने और भारत–स्विट्जरलैंड के दीर्घकालीन आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद जताता है।

–आईएएनएस

सोना धड़ाम, चांदी भी 2.33 लाख के नीचे फिसली

मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बिकवाली देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.33 लाख...

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

अदाणी सोलर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, वैश्विक सोलर मॉड्यूल रैंकिंग में मिला सर्वोच्च स्थान; टॉप-10 में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय कंपनी

अहमदाबाद । भारत की कंपनी अदाणी सोलर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऊर्जा अनुसंधान और कंसल्टेंसी फर्म वुड मैकेंजी की 'ग्लोबल सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर रैंकिंग 2026'...

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, दाम 1.52 लाख रुपए के पार

नई दिल्ली । लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने की कीमत में फिर से तेजी देखने को मिली है और दाम 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम...

एनएचएआई ने हाईवे के रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए ऑटोमैटिक तरीके से गड्ढों की मरम्मत को अनिवार्य किया

नई दिल्ली । नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मंगलवार को टेक्नोलॉजी पर आधारित कई पहल शुरू कीं। इनका मकसद नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर रखरखाव के तरीकों को आधुनिक...

टीसीएस नासिक मामले पर बोले एन चंद्रशेखरन, अगर कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो कंपनी लेगी सख्त एक्शन

नई दिल्ली । टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि अगर कंपनी की नासिक यूनिट के यौन उत्पीड़न के मामले में कोई कर्मचारी दोषी...

कैबिनेट ने ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक नए तटीय राजमार्ग को मंजूरी दी, 8300.79 करोड़ रुपए होंगे खर्च

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएम) के तहत नए...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। इसी क्रम में अमेरिकी...

भारत वैश्विक विकास में निभा रहा अहम भूमिका, ईयू-इंडिया एफटीए से व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: फिनलैंड के महावाणिज्यदूत

मुंबई । फिनलैंड के कॉन्सल जनरल यानी महावाणिज्यदूत एरिक अफ हॉलस्ट्रॉम ने मंगलवार को भारत और फिनलैंड के बीच बढ़ते सहयोग को लेकर कहा कि भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण...

अमेरिका-ईरान युद्ध का असर! बीते एक महीने में पेट्रोल और डीजल करीब 7.5 रुपए महंगा हुआ, कमर्शियल एलपीजी के दाम भी बढ़े

नई दिल्ली । अमेरिका-ईरान युद्ध का असर देश की आम जनता पर भी देखने को मिल रहा है। इससे बीते एक महीने में पेट्रोल का दाम 7.35 रुपए प्रति लीटर...

एनपीसीआई इंटरनेशनल ने केएचक्यूआर के माध्यम से कंबोडिया में शुरू की यूपीआई भुगतान सुविधा

नई दिल्ली । नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को एसीएलईडीए बैंक पीएलसी के साथ साझेदारी में कंबोडिया में वहां...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

सोना धड़ाम, चांदी भी 2.33 लाख के नीचे फिसली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com