नीतिगत समर्थन और आय बढ़ने के अनुमान से सुधर रहा मार्केट आउटलुक : एसबीआई म्यूचुअल फंड्स

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार के लिए आउटलुक तेजी से सकारात्मक हो रहा है। इसकी वजह मजबूत जीडीपी ग्रोथ, आय में सुधार की उम्मीद और नीतिगत समर्थन है। यह जानकारी सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

एसबीआई म्यूचुअल फंड्स की ओर से संकलित रिपोर्ट में कहा गया कि छोटी अवधि में चुनौतियां बनी रहने की उम्मीद है, लेकिन इक्विटी के लिए माहौल धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है।

एसबीआई म्यूचुअल फंड्स के मुताबिक, वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में विकास दर 7.8 प्रतिशत और दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत रही है, जो कि अनुमान से अधिक है।

एसबीआई म्यूचुअल फंड्स के सीएफए (सीआईओ – फिक्स्ड इनकम) राजीव राधाकृष्णन और सीएफए (प्रमुख – एसआईएफ इक्विटी) गौरव मेहता द्वारा लिखित रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर में इक्विटी बाजारों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई, जिसमें निफ्टी 2 प्रतिशत और सेंसेक्स 2.2 प्रतिशत बढ़ा।

रिपोर्ट में कहा गया कि इस दौरान लार्जकैप ने मिडकैप और स्मॉलकैप से अच्छा प्रदर्शन किया है और यह बाजार में व्यापक तेजी के रुझान में कमी को दिखाता है। बीएसई 500 इंडेक्स में दो-तिहाई शेयरों का प्रदर्शन 12 वर्ष के आधार पर बेंचमार्क से कम रहा है।

हाल की तिमाही में कॉरपोरेट आय कमजोर रही है, लेकिन यह व्यापक आधार पर उम्मीद के मुताबिक थी। इस दौरान मेटल, एनबीएफसी, कैपिटल गुड्स, सीमेंट और टेलीकॉम के मुनाफे में बढ़त देखी गई है। वहीं, निजी बैंक, ऑयल एंड गैस (ओएमसी को हटाकर), ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर कंपनियों और इंश्योरेंस कंपनियों ने कमजोर नतीजे पेश किए।

एसबीआई म्यूचुअल फंड्स ने कहा कि आयकर और जीएसटी में कटौती, मुद्रास्फीति में कमी और नीतिगत दरों में कटौती का अपेक्षित प्रभाव उपभोक्ताओं तक पहुंचने के कारण उपभोक्ता धारणा में सुधार हो रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “नए श्रम संहिता जैसे संरचनात्मक सुधारों से भी विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।”

हालांकि, एसबीआई म्यूचुअल फंड्स ने आगाह किया कि वैश्विक व्यापार अनिश्चितताएं और राजकोषीय दबाव अस्थायी रूप से बाधाएं पैदा कर सकते हैं।

–आईएएनएस

ट्रंप ने कनाडा पर 50 प्रतिशत एयरक्राफ्ट टैरिफ लगाने की दी धमकी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ व्यापारिक स्तर पर एक्शन लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा अमेरिकी कंपनी गल्फस्ट्रीम के विमानों को...

देशभर में बजट के प्रचार के लिए भाजपा का प्लान तैयार

नई दिल्ली । केंद्र सरकार 1 फरवरी, रविवार को आम बजट पेश करने जा रही है। इस बजट को लेकर देशभर में राजनीतिक और आर्थिक हलचल तेज हो गई है।...

जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने अदाणी पोर्ट्स, अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को दी मजबूत रेटिंग

अहमदाबाद । जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (जेसीआरए) ने शुक्रवार को अदाणी ग्रुप की तीन कंपनियों- अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड (एपीएसईजेड), अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड...

आर्थिक सर्वेक्षण 2026: वित्त वर्ष 27 में भी काबू में रहेगी महंगाई, मेटल में तेजी से बना रहेगा जोखिम

नई दिल्ली । भारत में खुदरा महंगाई दर में वित्त वर्ष 27 में वित्त वर्ष 26 के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, लेकिन यह काबू में रहेगी। यह जानकारी...

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता बेहतर हुई, एनपीए रिकवरी दर करीब दोगुनी हुई

नई दिल्ली । देश में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) की परिसंपत्ति गुणवत्ता बेहतर हुई है। कुल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात (जीएनपीए) और कुल एनपीए अनुपात क्रमशः कई दशकों की निम्न सीमा...

इकोनॉमिक सर्वे: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत, विकास क्षमता 7 फीसदी के करीब

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में इकोनॉमिक सर्वे की रिपोर्ट पेश की। इस सर्वे के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की जीडीपी वृद्धि...

बेहतर संकेत देने के लिए आरबीआई को ओपन मार्केट ऑपरेशन में नए प्रयोग करने की जरूरत: एसबीआई रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने अब तक रेपो रेट में 1.25 प्रतिशत की कटौती की है और चालू वित्त वर्ष में ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) यानी सरकारी...

अमेरिका दक्षिण कोरिया के साथ टैरिफ विवाद पर ‘कुछ’ समाधान निकालेगा: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका प्रशासन दक्षिण कोरिया के साथ टैरिफ के मुद्दे पर 'कुछ' समाधान निकालेगा। इससे पहले इसी हफ्ते ट्रंप ने...

राष्ट्रपति का संबोधन देश की विकास यात्रा का मार्गदर्शन करेगा: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र की शुरुआत बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संयुक्त सदनों को संबोधित करने के साथ हुई। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए...

ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म के खिलाफ यूएस-भारत ने शुरू किया नया संयुक्त तंत्र

वाशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत ने ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने के लिए एक नया संयुक्त तंत्र शुरू किया है। अधिकारियों के अनुसार,...

भारत–ईयू एफटीए को पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि, व्यापार-तकनीक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने मंगलवार को भारत-यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए)...

केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में, नॉर्थ ब्लॉक में हलवा सेरेमनी का आयोजन

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारियां अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गई हैं। इस मौके पर मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के नॉर्थ ब्लॉक स्थित बजट प्रेस में...

admin

Read Previous

अमेरिकी कांग्रेस ने रक्षा बजट विधेयक का अंतिम मसौदा किया पेश

Read Next

सिंहावलोकन 2025: ऐसी फिल्में जो बड़े बजट के साथ बॉक्स ऑफिस पर रही फुस्स, बड़े एक्टर भी नहीं आए काम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com