गौतम अदाणी ने व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के छात्रों को बताया ‘अनमोल रत्न’, राजकुमार हिरानी, कार्तिक आर्यन भी आए नजर

मुंबई । उद्योगपति और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खास पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने भारत के युवाओं, सिनेमा और रचनात्मकता की शक्ति पर गहरा भरोसा जताया। इस पोस्ट में उन्होंने व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल में आयोजित एक कार्यक्रम की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे दिखे। तस्वीरों में उनके साथ फिल्म निर्माता सुभाष घई, राजकुमार हिरानी और अभिनेता कार्तिक आर्यन समेत कई नामी लोग नजर आए।

अपने कैप्शन में गौतम अदाणी ने लिखा, ”अपने देश के युवाओं के बीच होना हमेशा ऊर्जा से भरपूर होता है। खासकर जब ये युवा व्हिसलिंग वुड्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से आते हैं, तो उनकी ऊर्जा और भी प्रबल हो जाती है। सुभाष घई को धन्यवाद, जिन्होंने भारत को रचनात्मकता और जुनून का ऐसा केंद्र दिया है जहां हर कोना प्रेरणा से भरा हुआ है। राजकुमार हिरानी, जैकी श्रॉफ, कार्तिक आर्यन और महावीर जैन जैसी महान हस्तियों के साथ मंच साझा करने से यह शाम और भी खास बन गई।”

कैप्शन के आखिर में उन्होंने लिखा, ”छात्रों के लिए मेरा संदेश है कि आप भारत के अनमोल रत्न हैं। अपनी भारतीयता की रोशनी से भारत की महानता का मार्ग प्रशस्त करें।”

बता दें कि गौतम अदाणी मुंबई में आयोजित व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के समारोह में शुक्रवार को शामिल हुए थे। इस मौके पर अपने भाषण में उन्होंने ‘सॉफ्ट पावर ऑफ सिनेमा’ की अहमियत पर बात की। उन्होंने कहा कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं है, बल्कि यह देश की भावना और पहचान का प्रतीक भी है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि भारत अपनी कहानी भारतीय नजरिए से दुनिया तक पहुंचाए। उनका मानना है कि अगर हम अपनी कहानी खुद नहीं बताएंगे, तो हमारी पहचान दूसरों के नजरिए से बनाई जाएगी।

गौतम अदाणी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि आज की दुनिया में तकनीक की तेजी से बढ़ती भूमिका को समझना और उसे अपनाना कितना जरूरी है। उन्होंने खासतौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बात की और कहा, “एआई से डरना नहीं चाहिए, बल्कि इसे फिल्म निर्माण और कहानी कहने के नए तरीके के रूप में अपनाना चाहिए। एआई फिल्ममेकिंग का भविष्य है और यह तकनीक दुनिया भर में हमारी कहानियों को तेजी से और प्रभावशाली ढंग से पहुंचाने में मदद करेगी।”

–आईएएनएस

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

आईडीएफसी बैंक घोटाला: सीबीआई ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ मामलों में 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

चंडीगढ़ । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) के फंड के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में सरकारी अधिकारियों और आईडीएफसी बैंक...

सोना धड़ाम, चांदी भी 2.33 लाख के नीचे फिसली

मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बिकवाली देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.33 लाख...

पीयूष गोयल टीईपीए के क्रियान्वयन और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए 12-13 जून को स्विट्जरलैंड का दौरा करेंगे

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री भारत–ईएफटीए व्यापार व आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) के क्रियान्वयन और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए 12-13 जून को स्विट्जरलैंड का...

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

अदाणी सोलर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, वैश्विक सोलर मॉड्यूल रैंकिंग में मिला सर्वोच्च स्थान; टॉप-10 में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय कंपनी

अहमदाबाद । भारत की कंपनी अदाणी सोलर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऊर्जा अनुसंधान और कंसल्टेंसी फर्म वुड मैकेंजी की 'ग्लोबल सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर रैंकिंग 2026'...

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, दाम 1.52 लाख रुपए के पार

नई दिल्ली । लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने की कीमत में फिर से तेजी देखने को मिली है और दाम 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम...

admin

Read Previous

काबुल पर पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के बाद टीटीपी का खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला

Read Next

मराठी सीरीज ‘बाई तुझ्यापायी’ में साथ दिखेंगी साजिरी जोशी और क्षिति जोग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com